एमपी में सीजन में पहली बार लू का अलर्ट, 7-8 अप्रैल को उज्जैन-ग्वालियर में हीट वेव चलेगी, भोपाल-इंदौर में तेज गर्मी

भोपाल  मध्य प्रदेश के मौसम में बारिश के बाद बदलाव देखने को मिलने लगा है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 5 तेज गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में पारा 2 से 5 डिग्री तक बढ़ेने का अनुमान है। वहीं महीने के अंतिम सप्ताह में सबसे तेज धूप पड़ेगी।    गर्मी के इस सीजन में पहली बार मध्यप्रदेश में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को…

Read More

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना युवती को पड़ा महंगा, फिर हुआ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग सिलसिला शुरू

जोधपुर सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है यह जोधपुर में एक मामले में सामने आया है, जहां एक युवती को इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवक ने इलाज का बहाना बनाकर युवती को जोधपुर बुलाया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर बाद में उसे ब्लैकमेल किया और बार-बार शारीरिक शोषण किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी…

Read More

संपदा 1.0 बंद होने के बाद संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर पर होने हैं सभी काम, नहीं हो रही स्लॉट बुकिंग

 शहडोल  वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 अप्रेल से जिले में भूमि संबंधी नई गाइड लाइन लागू हो गई है। नई गाइड लाइन जारी होने के तीन दिन बाद भी रजिस्ट्री का कार्य प्रभावी ढ़ंग से शुरु नहीं हो पाया है। इसकी प्रमुख वजह सर्वर व भू-अभिलेख संबंधी पोर्टल लिंक न होने को बताया जा रहा है। गुरुवार दोपहर से सर्वर तो चालू हो गया है, लेकिन भू-अभिलेख संबंधी समस्या अभी बनी हुई है। ऐसे में पंजीयन विभाग में तीन दिन से सभी काम प्रभावित हैं। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का कहना…

Read More

प्रयागराज में ट्रेन को पलटने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सतर्कता से हादसा टल

प्रयागराज उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रयाग से ऊंचाहार रेलखंड स्थित फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के मध्य शनिवार सुबह  लगभग 04:15 बजे रेलवे ट्रैक पर एक लोहे का पोल मिला। गनीमत रही कि समय रहते रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के पोल को वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने देख लिया। बताया जा रहा है कि  ऊंचाहार की तरफ सुबह एक मालगाड़ी जा रही थी। मालगाड़ी के लोको पायलट संयोग शर्मा ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल देखा तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन…

Read More

पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, दो पिस्टल और कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से दो देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान मनीष, निवासी घुघरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। मामले में थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के…

Read More

रायपुर में युवतियों के गैंग ने अपनी ही सहेली के घर जाकर किया हमला

रायपुर राजधानी रायपुर में युवकों का गैंगवॉर तो आम बात है. लेकिन अब राजधानी रायपुर में युवतियों के एक गैंग ने अपनी ही सहेली के घर जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और पीड़िता का दावा है कि उसे पंच (मुक्का) भी मारा. इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. दरअसल राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भावना नगर में एक फैशन डिजाइनर युवती के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है.…

Read More

गुमास्ता लाइसेंस पंजीयन के नाम पर रिश्वतखोरी का बड़ा मामला, दो कर्मचारी बर्खास्त, निरीक्षक निलंबित

कोण्डागांव जिले में गुमास्ता लाइसेंस पंजीयन के नाम पर रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है. जिला प्रशासन ने इस प्रकरण में त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए दो संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने के साथ श्रम उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ जिला श्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रम विभाग के संविदा कर्मचारी सिंधु नाथ मंडल और उमा शंकर साहू पर आरोप था कि वे गुमास्ता पंजीयन के…

Read More

पीएम मोदी को श्रीलंका द्वारा प्रतिष्ठित ‘मिथ्रा विभूषण’ पदक से सम्मानित किया गया

कोलंबो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने के उनके असाधारण प्रयासों के सम्मान में श्रीलंका सरकार द्वारा प्रतिष्ठित मिथ्रा विभूषण पदक प्रदान किया गया। यह किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया गया 22वां अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है। असाधारण वैश्विक मित्रता को मान्यता देने के लिए विशेष रूप से स्थापित यह पदक भारत-श्रीलंका संबंधों की गहराई और गर्मजोशी को दर्शाता है। आज शनिवार को पीएम मोदी ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके…

Read More

चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आज होंगे आमने- सामने

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 17वां लीग मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स जीत के रथ पर सवार है, जबकि चेन्नई जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा, लेकिन पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है, ये हर कोई जानना चाहता है। अगर आप भी चेन्नई की पिच के बारे में जानना चाहते हैं तो आप सही जगह आए हैं। यहां आप जानेंगे कि चेन्नई की पिच पर गेंदबाज हावी होंगे या…

Read More

कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन हुआ अनाउंस

मुंबई दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति 16 पिछले महीने की 11 मार्च को खत्म हो गया है. वहीं, अब मेकर्स ने 17वें सीजन का एक्साइटिंग नया प्रोमो जारी कर एक बड़ा अपडेट दिया है. केबीसी 17 के लिए इस महीने से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो रहे हैं. बता दें कि सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शुक्रवार को ऑफिशियली प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है. प्रोमो में अमिताभ बच्चन को पेट दर्द का मजाक करते दिखाया गया है. एक डॉक्टर उनकी जांच करने के लिए आता…

Read More

शाहडोल में खुद को जिंदा साबित करने की जद्दोजहद में जुटी महिला

शाहडोल मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढार जनपद पंचायत के एक गांव में एक जीवित विधवा महिला खुद को जीवित साबित करने की जद्दोजहद कर रही है। दरअसल, उसे पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने सरकारी दस्तावेज में मृत घोषित कर दिया है, जिसका परिणाम ये हुआ कि, महिला को लाड़ली बहना योजना समेत सभी सरकारी सहायताएं मिलना तो दूर सरकारी राशन तक मिलना बंद हो गया है। सचिव और रोजगार सहायक की इस गंभीर लापरवाही का खामियाजा एक विधवा महिला को भुगतना पड़ रहा है। अब महिला स्वयं…

Read More

आईपीएल: हार्दिक नहीं, इस शख्स ने किया तिलक वर्मा को रिटायर, क्या बोला मुंबई इंडियंस की हार का ‘विलेन’

नई दिल्ली आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस मुंबई इंडियंस के मैच की सबसे बड़ी हाईलाइट तिलक वर्मा रहे। तिलक वर्मा को रिटायर आउट कर दिया गया था। उस वक्त मुंबई इंडियंस को सात गेंदों में 24 रनों की जरूरत थी। तिलक की जगह बल्लेबाजी करने आए मिचेल सैंटनर। हालांकि सैंटनर भी कुछ खास नहीं कर सके और मुंबई की टीम यह मैच हार गई। अब तिलक वर्मा को रिटायर आउट करने के फैसले की खूब आलोचना हो रही है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर सोशल मीडिया पर यह मुद्दा खूब…

Read More

ब्रिज का लोकार्पण माननीय के इंतजार में अटका, जनता में रोष ,दिया अल्टीमेटम, हाई कोर्ट में याचिका दायर

ग्वालियर जनता के वोट से चुनकर “माननीय” बनने वाले जनप्रतिनिधि जनता के कितने फिक्रमंद हैं इसकी चर्चा इन दिनों ग्वालियर में जोरों पर है, बड़ी बात ये है कि ये चर्चा भाजपा की अंदरूनी सियासत को बाहर ला रही है, मामला सिर्फ एक रेलवे ओवर ब्रिज को जनता के लिए खोलने का है यानि उसके लोकार्पण का है, अब कौन माननीय इसका उद्घाटन करेगा ये अभी तय नहीं है लेकिन जनता का सब्र टूट गया है क्योंकि पुल तैयार है, जनता अब और परेशान होना नहीं चाहती इसलिए उसने 12…

Read More

कोरिया जिले में अंडर-16 डेज क्रिकेट टीम का चयन संपन्न, 8 अप्रैल को रायपुर में खेलेगी पहला मैच

एमसीबी/कोरिया छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 2025 अंडर-16 डेज मैच के लिए पूरे प्रदेश में सिलेक्शन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में जिला क्रिकेट संघ कोरिया द्वारा 3 एवं 4 अप्रैल को हाई स्कूल क्रिकेट ग्राउंड में ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें फिटनेस, गेंदबाजी और बल्लेबाजी के आधार पर 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रैना, सचिव आशीष अग्रवाल, सह सचिव शारदा मरावी, गोलू रैना, किशन केवट और हाफिज मेमन की उपस्थिति रही। चयनित टीम 6 अप्रैल को मनेंद्रगढ़…

Read More

मनेन्द्रगढ़ में रेडक्रॉस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक हुई संपन्न

मनेन्द्रगढ़ में रेडक्रॉस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक हुई संपन्न रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में चेयरमेन, वाइस चेयरमेन सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध नव-निर्वाचित हुए मनेंद्रगढ़  जिले में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा की साधारण सभा का आयोजन आज अमृत सदन, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट ने की, जिसका मुख्य उद्देश्य 2025-2028 के कार्यकाल के लिए जिला प्रबंध समिति का गठन करना था। बैठक में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, कोषाध्यक्ष, आजीवन सदस्य और राज्य प्रबंध समिति के…

Read More