कोंडागांव जिले में 16 लाख के एक इनामी नक्सली दंपति ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण

 कोंडागांव छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शुक्रवार को 16 लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपत्ति ने सुरक्षाकर्मियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इसमें पुरुष नक्सली साल 2009 में राजनांदगांव में हुए नक्सल हमले में शामिल था, जिसमें 29 पुलिसकर्मी मारे गए थे. इसके साथ ही पुलिस ने नारायणपुर जिले में दो नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया है. उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है. कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार ने बताया कि रायसिंह कुमेटी उर्फ ​​रतनसिंह कुमेटी (35) और उसकी पत्नी पुनाय अचला उर्फ…

Read More

जोधपुर में सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र न होने और बाजार बंद रखने के आदेश

जोधपुर भारत-पाक के बीच चल रही वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जोधपुर में आमजन से अपने घरों में रहने की अपील की है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर समूह में इकट्ठा होने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। संभावित एयर स्ट्राइक के इनपुट के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए ये आदेश जारी किए हैं। प्रशासन द्वारा जारी आपात निर्देशों में कहा गया है कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, कहीं भी समूह में एकत्र न हों और सभी…

Read More

भारत-पाक तनाव के चलते छुट्टी रद्द, सात फेरे लेकर अगले दिन सरहद पर निकला जवान, राजगढ़ के मोहित राठौर की गुरुवार को थी शादी

राजगढ़ दूल्हा-दुल्हन दोनों के हाथों की मेंहदी अभी छूटी नहीं थी. गुरुवार को वरमाला हुई और शुक्रवार को ही शादी के बाद होने वाली रस्में छोड़ जवान देश सेवा के लिए रवाना हो गया. भारतीय वायुसेना के जवान मोहित राठौर की छुट्टी कैंसिल होते ही उन्हें शनिवार को नौकरी ज्वाइन करने का आदेश मिला था. मोहित का कहना है कि शादी हो गई, अब देश सेवा का मौका मिला तो यह शादी से भी बढ़कर है. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारत द्वारा पाकिस्तान पर कार्रवाई…

Read More

सीमा पर चल रहे तनाव के बीच जैसलमेर में ड्रोन संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध, शादी समारोहों पर रोक, बाजार बंद

 जैसलमेर भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जैसलमेर में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। बीते 24 घंटों के भीतर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध उड़न वस्तुएं, ड्रोन और मिसाइलों के मलबे मिलने की घटनाओं के बाद जिला प्रशासन ने बेहद सख्त कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अब जैसलमेर जिले की संपूर्ण सीमा में ड्रोन संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला कलेक्टर, जैसलमेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में ड्रोन संचालन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव…

Read More

आतंकवादियों के जनाजे में पाक सेना और पुलिस थी शामिल, इससे ये साबित होता आतंक के समर्थन में वो लोग खड़े-दिग्विजय सिंह

भोपाल पहलगाम हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह करने के भारतीय सेना के पराक्रम की हर कोई तारीफ कर रहा है. इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का भी बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए ये भी कहा कि अब ये साबित हो गया है कि पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करता है. एएनआई से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, "पहलगाम में जो हमला हुआ उसमें जांच…

Read More

प्रदेश में सालाना एक करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाले लोगों की संख्या 8,666

भोपाल प्रदेश में सालाना एक करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाले लोगों की संख्या 8,666 है। आयकर विभाग के कर निर्धारण वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक, 37 राज्यों में मप्र में 1 करोड़ से अधिक कमाने वाले करदाताओं की सूची में चौथा स्थान है। करोड़ रुपए से अधिक कमाने वालों में सबसे आगे महाराष्ट्र है। यहां संख्या 1,24,800 है। सबसे पीछे लक्षद्वीप है, जहां सिर्फ एक ही करदाता इस श्रेणी में है। देशभर में 2,16,000 लोग एक करोड़ रुपए से अधिक कमाते हैं। करोड़पति करदाताओं की संख्या, टैक्स जागरूकता…

Read More

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जबलपुर के रिटायर्ड कर्मचारियों का दावा है कि केवल एक फैक्ट्री के गोला बारूद से पूरा पाकिस्तान नष्ट हो सकता

जबलपुर स्वतंत्रता के बाद से अब तक भारत की कोई भी लड़ाई ऐसी नहीं रही, जिसमें जबलपुर का योगदान ना रहा हो. जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी बताते हैं कि भारत पाकिस्तान के हर युद्ध में यहां बने हथियारों ने तबाही मचाई. फैक्ट्री के कर्मचारियों का दावा है कि पाकिस्तान के लिए एक फैक्ट्री का गोला बारूद ही पर्याप्त है. भारत में ऐसी 12 फैक्ट्रियां हैं. फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारियों का कहना है कि जरूरत पड़ी तो वह फिर से काम पर लग जाएंगे लेकिन युद्ध में पीछे नहीं…

Read More

दुनिया इंदौर के मॉडल को अपनाएगी, स्टडी करने पहुंची वर्ल्ड बैंक की टीम

इंदौर  देश भर में स्वच्छता के लिए चर्चित इंदौर अब भिक्षुक मुक्त शहर के रूप में भी चर्चा में है. यहां चलाए गए भिखारी मुक्त अभियान के चलते इंदौर ऐसा करने वाला पहला शहर बन चुका है. उसके इस मॉडल को जल्द ही देश के अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है. केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड और वर्ल्ड बैंक की टीम अब इंदौर के भिक्षावृत्ति निर्मूलन मॉडल का अध्ययन कर इसको समझने में जुटी है. मध्य प्रदेश के कई शहरों ने अपनाया इंदौर का मॉडल इंदौर के भिक्षुक…

Read More

बीसीसीआई ने अभी के लिए आईपीएल को सस्पेंड किया है, लेकिन बोर्ड एक प्लान पर विचार कर रहा

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एक सप्ताह के लिए आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया है। इसके पीछे का कारण भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा सैन्य तनाव है। बीसीसीआई ने अभी के लिए आईपीएल को सस्पेंड किया है, लेकिन बोर्ड एक प्लान पर विचार कर रहा है। अगर इस सप्ताह में चीजें सही होती हैं तो आईपीएल का 18वां सीजन फिर से शुरू होगा, लेकिन इस बार स्थानों में बदलाव किए जाने की संभावना है। बीसीसीआई देश के ईस्टर्न और साउदर्न हिस्से में आईपीएल…

Read More

भारत – पाक तनाव के चलते केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारों धामों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई, रोकी हेली सेवा

देहरादून उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर बड़ा अपडेट सामने आया है। केदारनाथ हेली सेवा को रोक दिया गया है। भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार की ओर से अगले आदेशों तक हेली सेवाएं निलंबित रहेंगी। सूत्रों की बात मानें तो गंगोत्री-बदरीनाथ के लिए भी हेली सेवाएं को बंद किया जा सकता है। पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से चारधाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। चारधाम यात्रा रूट पर उत्तराखंड पुलिस की ओर से अतिरिक्त फोर्स भी…

Read More

इंदौर: पेट्रोल डीलर एसोसिएशन का सेना के लिए बड़ा कदम, जवानों को मिलेगी फ्री सुविधाएं

इंदौर  देश के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और सेवा भाव का परिचय देते हुए, इंदौर पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने एक अहम घोषणा की है. ट्रक और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बाद, अब पेट्रोल पंप संचालकों ने भी सेना के लिए अपना सहयोग और समर्थन व्यक्त किया है. एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश से युद्ध सामग्री लेकर गुजरने वाले सेना के ट्रकों के चालकों और अन्य सैन्य कर्मियों के लिए उनके सभी पेट्रोल पंपों पर मुफ्त भोजन, विश्राम और आवास की व्यवस्था की जाएगी. एसोसिएशन के अध्यक्ष ने इस…

Read More

IMF ने पाकिस्तान को दिया 1 बिलियन डॉलर का बेलआउट पैकेज, शहबाज शरीफ बोले- थैंक यू

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज प्रदान करने की घोषणा की है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कार्यालय (पीएमओ) ने इसकी पुष्टि की। पीएमओ ने बताया कि आईएमएफ ने शुक्रवार (9 मई, 2025) को मौजूदा विस्तारित निधि सुविधा के तहत पाकिस्तान को तत्काल लगभग 1 अरब डॉलर की राशि देने की मंजूरी दे दी है। PMO के बयान के अनुसार, "प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान के लिए 1 अरब डॉलर की किस्त को मंजूरी देने और इसके खिलाफ…

Read More

अपने प्रेम के लिए सिमरन अंसारी ने अपने धर्म का त्याग कर हिन्दू समाज के युवक से शादी की

खंडवा खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर एक बार फिर अनोखे विवाह का गवाह बना है। अपने प्रेम के लिए युवती ने अपने धर्म का त्याग कर हिन्दू समाज के युवक से शादी की। हिंदू रीति रिवाज से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर एक दूसरे का हाथ थामा है। महादेवगढ़ मंदिर पर कोटा की सिमरन अंसारी सनातन धर्म अपनाकर सिंदूर बन गई। पापी पाकिस्तान शीघ्र समाप्त हो बता दें कि महादेवगढ़ मंदिर में  कोटा की सिमरन अंसारी ने प्रकाश सुमन से सनातन धर्म अपनाकर विवाह किया और सिंदूर नाम रख लिया।…

Read More

भारत-पाकिस्तान तनाव : बाड़मेर, जोधपुर और चूरू में जारी हुआ हाई रेड अलर्ट, हो सकती है एयरस्ट्राइक

जयपुर ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच जंग वाले हालात बन गए हैं जिसके बाद अब राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाड़मेर और जोधपुर में हाई रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को अपनी सारी यात्राएं स्थगित कर घरों में रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बाड़मेर के डीएम कार्यालय की ओर से ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लोगों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि…

Read More

केंद्र सरकार की कई ऐसी स्कीम हैं जिसने निवेशकों के भविष्य को सुरक्षित रखा, बुढ़ापे में हर महीने मिलेंगे ₹5000

नई दिल्ली केंद्र सरकार की कई ऐसी स्कीम हैं जिसने निवेशकों के भविष्य को सुरक्षित रखा है। इनमें से एक अटल पेंशन योजना (एपीवाई) है। यह योजना असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार की एक पहल है। एपीवाई का संचालन पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की ओर से किया जाता है। स्कीम के बारे में अटल पेंशन योजना 18 से 40 वर्ष की आयु के सभी बैंक खाताधारकों के लिए है। यह योजना उन…

Read More