जीत के बाद CSK को झटका: रुतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख का जुर्माना

चेन्नई
एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जीत के जश्न के बीच कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए भारी जुर्माना लगाया गया है। शनिवार को हुए इस मैच में चेन्नई की टीम निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने कोटे के ओवर पूरे करने में नाकाम रही जिसके कारण बीसीसीआई ने यह कड़ा कदम उठाया।

ये भी पढ़ें :  भारत-केंद्रित-शिक्षा-से-समृद्ध-पाठ्यक्रम-निर्माण-के-लिए-भारतीय-दृष्टिकोण-की-आवश्यकता-है:-मंत्री-परमार

रुतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना
आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नंबर 18 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने स्लो ओवर रेट बनाए रखा। आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह इस सीजन में चेन्नई की टीम का पहला अपराध था। नियमों के अनुसार मैच के दौरान फील्डिंग टीम को तय समय में ओवर खत्म करने होते हैं जिसमें गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम चूक गई।

12 लाख का जुर्माना लगा
चूंकि यह सीजन का उनका पहला अपराध था इसलिए आईपीएल के न्यूनतम ओवर-रेट नियमों के तहत कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल में समय की पाबंदी को लेकर नियम काफी सख्त हैं और पहली बार गलती होने पर कप्तान पर आर्थिक दंड का प्रावधान है। यदि टीम आगे भी यही गलती दोहराती है तो जुर्माने की राशि बढ़ सकती है और कप्तान पर मैच निलंबन का खतरा भी मंडरा सकता है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा, चुनाव में पूर्व बस मार्शल भी दिखाएंगे दम

सीएसके को मिली पहली जीत
सीएसके की टीम को इस सीजन की अपनी पहली जीत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली है। सीएसके की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 23 रन से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने संजू सैमसन की शतकीय पारी के दम पर 212 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया। जवाब में दिल्ली की टीम सिर्फ 189 रन पर ऑलआउट हो गई।

ये भी पढ़ें :  डिफेंडिंग चैंपियन अल्कराज रॉटरडैम ओपन से हटे

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment