बिलासपुर चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी में रहने वाले इंजीनियर का पत्नी से मतभेद चल रहा है। पत्नी की शिकायत पर मध्यप्रदेश पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले मुकदमे से बचने पति अपनी पत्नी से समझौता करने पहुंचा। पत्नी ने पहले ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रख दी। इससे परेशान पति ने पूरे मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज किया है। इसे जांच के लिए मध्यप्रदेश भेजा जाएगा। चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी स्थित गोल्डन पार्क कॉलोनी में रहने…
Read MoreDay: May 11, 2025
आपातकालीन स्थिति में सेना का विमान उतारने रतलाम बंजली हवाई पट्टी का निरीक्षण, हवाई पट्टी का रखरखाव PWD करता
रतलाम भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा में तनाव और युद्ध की संभावना को देखते हुए एविएशन मंत्रालय ने रतलाम बंजली हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। किसी भी आपातकालीन स्थिति में सेना का विमान उतारने के लिए निरीक्षण किया। हवाई पट्टी का रखरखाव एवं देखरेख PWD करता है। इसमें सुधार की बहुत आवश्यकता दरअसल मध्यप्रदेश शासन के सीनियर पायलट विश्वास राय एवं उनकी टेक्निकल टीम ने रतलाम हवाई पट्टी निरीक्षण किया। एक हवाई जहाज रनवे पर उतारने के बाद ही जहाज आड़ा तिरछा हुआ। टीम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों…
Read Moreकौकेन लेने के कारण बैन हुए थे कागिसो रबाडा, अब पता चला है कि रबाडा किस पदार्थ को लेने के कारण बैन हुए थे
नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा अचानक से बीच में आईपीएल-2025 छोड़कर चले गए थे। वह कुछ समय बाद लौटे। बाद में पता चला कि रबाडा को डोपिंग के कारण बैन किया गया था। वह एक छोटा बैन झेलने के बाद आईपीएल में लौटे थे। अब पता चला है कि रबाडा किस पदार्थ को लेने के कारण बैन हुए थे। साउथ अफ्रीका के पब्लिकेशन रैपोर्ट के मुताबिक, रबाडा के टेस्ट में कौकेन पाया गया था। मौजूदा समय के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार रबाडा ने अपने देश…
Read Moreउच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के लिये इंदौर में बनेगा गेस्ट हाउस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इंदौर में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के लिए गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेसीडेन्सी कोठी परिसर इंदौर में गेस्ट हाउस का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री जे. के. माहेश्वरी, न्यायमूर्ति श्री एस.सी.शर्मा, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार कैत, उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति एवं निर्माण समिति के चेयरमैन श्री संजीव सचदेवा मौजूद रहे। शिलान्यास समारोह में उच्च न्यायालय के एडमिनिस्ट्रेटिव जज श्री विवेक रुसिया,उच्च न्यायालय…
Read Moreक्रिकेटर मोहम्मद शमी को मेल भेज कर जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति भारत या एशियाई देश में नहीं
अमरोहा क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मेल भेज कर जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति भारत या एशियाई देश में नहीं, बल्कि किसी यूरोपियन देश में बैठा है। यह तो तय है कि वह रहने वाला भारत का है, क्योंकि उसने धमकी भरे मेल में जो मोबाइल नंबर भेजा है, वह दक्षिण भारत का है। जो मार्च 2025 से बंद चल रहा है। वहीं, गूगल ने मेल के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इन्कार किया है। तर्क है कि भेजा गया मेल गूगल इंडिया के…
Read Moreदमोह में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
दमोह मध्य प्रदेश के दमोह में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। पूरा मामला देहात थाना क्षेत्र का है। दरअसल, कड़ोरी पटेल नमक व्यक्ति बाइक में सवार होकर पत्नी दशोदा और बेटी आरती के साथ कहीं जा रहा था। इस दौरान मारा गांव के पास ट्रक ने गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी और मौके से फरार जो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन 108 एम्बुलेंस को इसकी सूचना दी। एंबुलेंस…
Read Moreबैतूल जिले में रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी, हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
बैतूल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी. हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. लेकिन उसे एंबुलेंस नहीं मिली. ऐसे में घायल को ठेले से अस्पताल पहुंचाया गया. यह कहना उचित होगा कि यह घटना स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोलती है. यह घटना मुलताई थाना क्षेत्र के जय स्तंभ चौक की है. रविवार को तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो…
Read Moreछिंदवाड़ा जिले में शादी में ऐसी विदाई हुई कि लोग हैरान रह गए, दूल्हे ने अपनी दुल्हन की विदाई ट्रक से कराई
छिंदवाड़ा आपने शादी को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर और बैलगाड़ी से विदाई करते हुआ देखा होगा. लेकिन मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शादी में ऐसी विदाई हुई कि लोग हैरान रह गए. दूल्हे ने अपनी दुल्हन की विदाई ट्रक से कराई. दरअसल, चौरई ब्लॉक के पलटवाड़ा निवासी सोनू वर्मा का सपना था कि वह दुल्हन को अपनी गाड़ी में विदा कर घर लाए. सोनू की शादी सिवनी जिले के केवलारी में सोनम के साथ तय होने के बाद उसने होने वाली पत्नी से अपनी इच्छा जाहिर की थी.…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में पहुंचे, बोले- सवा लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई
इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में पहुंचे. जहां वो विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम ने कहा कि जल गंगा सर्वधन के तहत जो किया जा रहा है, उसके लिए मध्य प्रदेश पूरे देश में पहचाना जाता है. हमने जल पर बहुत काम किए हैं. पहले नदी जोड़ो अभियान, केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान, चंबल योजना. सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि बीते दिन महाराष्ट्र सरकार के साथ तापी नदी के पानी संग्रहण को लेकर एक बड़ी योजना बनाई है. जिसके माध्यम से सवा लाख…
Read Moreनंदनवन पक्षी विहार में बीते दस सालों से आकर्षण का केंद्र रहा नरसिंह अब लोगों को नजर नहीं आएगा
रायपुर नंदनवन पक्षी विहार में बीते दस सालों से आकर्षण का केंद्र रहा नरसिंह अब लोगों को नजर नहीं आएगा. नदंनवन के चार तेंदुओं में से एक नरसिंह की ढाई महीनों की बीमारी के बाद मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, ट्यूमर के लगातार बढ़ने के कारण भोजन पानी और दवाओं के सेवन में 16 साल के नरसिंह को अत्यधिक कठिनाई होने लगी थी. नरसिंह को 2014 में बालोद परिक्षेत्र से रेस्क्यू किया गया था. जंगल सफारी वनमण्डल ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद नरसिंह…
Read Moreजनजातीय कला और शिल्प हमारी लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर : राज्यपाल पटेल
भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जनजातीय द्वारा सदियों से संरक्षित खान-पान, लोक कलाएं, शिल्प, वस्त्र, आभूषण, उपकरण और चिकित्सा पद्धतियां सभी हमारी अनमोल धरोहर है। हमारी इस लोक संस्कृति का संरक्षण और प्रोत्साहन समाज का दायित्व है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समुदाय की सतत आजीविका के लिए प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित मौलिक, स्वाभाविक, कला, शिल्प और संस्कृति की सृजनशीलता को निखार कर व्यवसायिक बनाने के प्रयासों की सराहना की है। राज्यपाल श्री पटेल तीन दिवसीय शिल्प ग्राम महोत्सव के समापन कार्यक्रम को रवीन्द्र भवन में…
Read Moreभारत माला परियोजना घोटाले के 8 आरोपी अभी तक ईओडब्ल्यू की पकड़ से बाहर
रायपुर अभनपुर तहसील क्षेत्र के तत्कालीन एसडीएम निर्भय साहू, तहसीलदार शशिकांत कर्रे, राजस्व निरीक्षक रोशनलाल वर्मा, पटवारी दिनेश पटेल के अलावा गोबरानवापारा के तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण, पटवारी नायकबांधा जीतेंद्र लहरे, पटवारी बसंती घृतलहरे, लेखराम पटेल ऐसे नाम हैं, जिनके खिलाफ छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज किया है. लेकिन इन लोगों के फरार होने की वजह से घोटाले की जांच अटकी हुई है. इस घोटाले में ईओडब्ल्यू ने अब तक हरमीत सलूजा, उमा तिवारी, केदार तिवारी और विजय जैन को गिरफ्तार किया…
Read Moreअवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा
रायपुर छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया जाएगा, जो संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच करेगी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स का होगा गठन : डिप्टी सीएम शर्मा गृह मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि राज्य में अवैध रूप से निवास कर…
Read Moreअपचारी बालकों ने सुरक्षा गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका, संप्रेक्षण गृह से छह अपचारी बालक फरार
अंबिकापुर अंबिकापुर के गंगापुर में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से छह अपचारी बालक फरार हो गए। अपचारी बालकों ने सुरक्षा गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका और भाग निकले। जानकारी मिलते ही अधीक्षक एवं अन्य कर्मचारियों ने आसपास बालकों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। देर शाम घटना की जानकारी गांधीनगर थाने को दी गई। पुलिस द्वारा फरार अपचारी बालकों की तलाश की जा रही है। फरार अपचारी बालकों में चार सूरजपुर जिले के हैं। एक-एक अपचारी बालक सरगुजा व जांजगीर – चांपा जिले के रहने वाले…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर दीं बधाई
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1998 में आज के ही दिन पोखरण-II का सफल परीक्षण किया गया था। इस गौरवशाली अवसर पर देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों का स्मरण करते हुए उन विभूतियों को बारम्बार प्रणाम। उनके संकल्प व समर्पण से हमारा राष्ट्र, प्रौद्योगिकी के विभिन्न आयामों में नित नए अध्याय जोड़ रहा है।
Read More
