बिहार एसटीएफ की गाड़ी रतलाम में एक्सप्रेसवे पर पलटी, दो जवानों की मौत

 रतलाम रतलाम जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुजरात जा रही बिहार STF (special task force) की गाड़ी दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इंदौर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज रतलाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही रतलाम एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा सहित पुलिस व…

Read More

पर्पल कैप का कौन दावेदार? जसप्रीत बुमराह भी एक नाम, टॉप-5 में एक से एक बड़े महारथी शुमार

नई दिल्ली जैसे-जैसे IPL 2025 का कारवां अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पर्पल कैप की भी रेस दिलचस्प होती जा रही है। लीग स्टेज खत्म होने तक पहले पायदान पर वो गेंदबाज है जिसकी टीम 10वें पायदान पर रही। जी हां, IPL 2025 के 70 मैचों के बाद पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद के पास रही जिन्होंने सर्वाधिक 24 विकेट चटकाए। हालांकि उनकी टीम के प्लेऑफ में ना पहुंचने की वजह से उनका विकेट लेने का सिलसिला यहीं रुक जाएगा, मगर पंजाब किंग्स,…

Read More

गाजा में इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या 54 हजार के पार, कचरे में जिंदगी तलाश रहे हैं लाखों लोग

गाजा गाजा में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 54 हजार के पार जा चुकी है. यह आंकड़ा सिर्फ बमों और मिसाइलों से मारे गए लोगों का नहीं, इसमें वो मासूम भी शामिल हैं जो भूख, इलाज की कमी और नाकाबंदी के चलते दम तोड़ चुके हैं. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, घेराबंदी और बमबारी वाले क्षेत्रों में युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक मरने वालों की संख्या 54 हजार से अधिक हो गई है. अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलिस्तीनी संगठन हमास और अमेरिकी अधिकारियों की…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात CM साय ने 93.59 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 65.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पूंजीपथरा से तमनार मिलुपारा मार्ग का लोकार्पण 97.52 करोड़ रुपए की लागत से जिला रायगढ़ में बनने वाले इंटी ग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्पलेक्स भवन का भूमिपूजन रायपुर सुशासन तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिलेवासियों को 330…

Read More

इंदौर यातायात पुलिस ने ड्रोन की मदद से एक दिन में 25 से अधिक चालान काटे

 इंदौर  यातायात पुलिस ने पहली बार मंगलवार को ड्रोन की मदद से 25 से अधिक चालान बनाए। अफसरों के अनुसार फिलहाल प्रयोग किया जा रहा है। सफलता मिलने पर लागू किया जाएगा। यातायात जोन-2 के सहायक पुलिस आयुक्त मनोज कुमार खत्री ने बताया कि कई बार दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठी होती है, लेकिन चौराहा आते ही एक सवारी उतर कर दूसरी ओर चली जाती है। ऐसे में कार्रवाई नहीं कर पाते हैं। इसी तरह कई लोग मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाते हैं। इसीलिए मंगलवार दोपहर रेडिसन…

Read More

महाराष्ट्र सरकार वीर सावरकर की बैरिस्टर डिग्री को बहाल कराएगी, मुंबई यूनिवर्सिटी में क्या बोले फडणवीस

मुंबई  भारतीय युवाओं में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की 'बीए' और 'बैरिस्टर' की डिग्री अंग्रेजों ने छीन ली थी। इनमें से 'बीए' की डिग्री मुंबई विश्वविद्यालय ने लौटा दी। महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान किया है कि अब वीर सावरकर की बैरिस्टर डिग्री की बहाली के लिए प्रयास शुरू किए जाएंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा है कि हम उस उपाधि को वापस पाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और सावरकर को मरणोपरांत 'बैरिस्टर' की उपाधि प्रदान करेंगे। फडणवीस ने यह…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन, वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है – मुख्यमंत्री साय

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक धरमलाल कौशिक एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर सावरकर का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा और राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए समर्पित था। वीर सावरकर न केवल आज़ादी की लड़ाई के अग्रणी योद्धा थे, बल्कि वे…

Read More

जेष्ठ माह का प्रदोष व्रत, जानें जरूरी नियम

  प्रदोष व्रत हर माह शुक्र पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. इस दिन लोग भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. वहीं अगल-अलग दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत की महिमा भी अलग-अलग होती है.धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत सभी कष्टों को हरने वाला माना जाता है. इस व्रत का महिमा मंडन शिव पुराण में मिलता है. कहते हैं कि इस दिन पूजा और अभिषेक करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके अलावा जीवन…

Read More

MP में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश का दौर चला, 40 जिलों में आज भी अलर्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश में इन दिनों प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। बीते दिन भी कई जिलों में तेज हवाओं संग बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी एमपी में बारिश की संभावना जताई है। आज प्रदेश के 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। एमपी में 31 मई तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया गया है। साथ ही इस बार बारिश भी ज्यादा होने की संभावना…

Read More

सुप्रीम कोर्ट मंत्री विजय शाह मामले में करेगा आज सुनवाई, SIT की स्टेटस रिपोर्ट पर बहस होगी

भोपाल  मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी के मामले में गठित एसआइटी ने जांच पूरी कर स्टेटस रिपोर्ट तैयार कर ली है। बुधवार (28 मई) को सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी है, जिसमें एसआइटी की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। विजय शाह पर एफआइआर कायम करने के निर्देश उल्लेखनीय है कि जबलपुर हाई कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए विजय शाह पर एफआइआर कायम करने के निर्देश दिए थे। हाई कोर्ट के आदेश पर रोक के…

Read More

कलेक्टर ने पटवारियों की टीम बनाकर किया ऑपरेशन, प्रिंट रेट से ज्यादा पर बिकती शराब का पर्दाफाश

जबलपुर जबलपुर में एक अनोखे 'अंडरकवर ऑपरेशन' ने शराब कारोबारियों और आबकारी विभाग की पोल खोल दी है. कलेक्टर के निर्देश पर स्थानीय एसडीएम ने एक टीम गठित कर शराब की दुकानों पर तय कीमत से अधिक दरों पर बिक्री के खेल का खुलासा किया है. मध्यप्रदेश में बीते कई दिनों से एमआरपी (MRP) से ज्यादा रेट पर शराब दुकानों से शराब बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसी ही बहुत सी शिकायतें जब जबलपुर कलेक्टर के पास पहुंची तो उन्होंने ओवर रेटिंग पर शराब बेचने वाले कारोबारियों को…

Read More

मेघालय में मिसिंग इंदौर के नवदंपती की तलाश तेज, ट्रैकिंग वाले रूट पर खोजने में जुटे 50 लोग

 इंदौर / शिलॉन्ग मेघालय के शिलांग के ईस्ट खासी हिल्स जिले में इंदौर के एक कपल के लापता होने की खबर से हड़कंप मच गया है. राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को नोंग्रियाट स्थित एक होमस्टे से चेक आउट करने के बाद मावलाखाइत गांव की ओर बिना गाइड के निकले थे. तभी से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मोबाइल की आखिरी लोकेशन मावलाखाइत गांव में मिली पुलिस के अनुसार, उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन मावलाखाइत गांव में ट्रेस हुई थी. इसके बाद संपर्क पूरी तरह…

Read More

दिल्ली में 84 के दंगा पीड़ितों के परिजनों को मिली सरकारी नौकरी, CM रेखा गुप्ता ने बांटे नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में 1984 के सिख दंगा पीड़ितों के परिजनों को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति के लिए नियुक्त पत्र वितरित किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पीड़ित परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद सिख दंगा पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने और आरोपियों को सजा दिलाने…

Read More

CG Pre Monsoon Alert: IMD ने जारी किया एलो अलर्ट, प्रदेश की राजधानी समेत इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर       छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की सक्रियता ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राजधानी रायपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। IMD ने प्रदेश के कई जगहों में अगले 7 दिनों तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।     रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश…

Read More

कैश कांड: न्यायधीश यशवंत वर्मा की बढ़ेंगी मुश्किलें, महाभियोग लाने की तैयारी में केंद्र सरकार!

 नई दिल्ली  कैश कांड में बुरी तरह फंसे दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की जांच समिति द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीर मानते हुए केंद्र सरकार आगामी मॉनसून सत्र में महाभियोग ला सकती है। 3 मई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 14 मार्च को जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास में आग लगने के बाद वहां नकदी की बड़ी मात्रा में गड्डियां मिलीं। इन आरोपों में प्रथम दृष्टया सच्चाई…

Read More