राजभवन में राज्यपाल के परिसहाय की विदाई और स्वागत का हुआ कार्यक्रम

भोपाल राजभवन में नवीन पदस्थ अधिकारी का स्वागत, स्थानांतरित एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों की विदाई का संयुक्त समारोह आयोजित किया गया। स्थानांतरित एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्मृति प्रतीक के रूप में अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। समारोह में राज्यपाल के स्थानांतरित परिसहाय शशांक को विदाई और नव पदस्थ परिसहाय नरेन्द्र रावत का स्वागत किया गया। राजभवन सचिवालय में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी डॉ. राजकुमार जैन को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके साथ कार्य के अनुभवों को साझा किया। दोनों अधिकारियों ने राजभवन कार्यकाल के…

Read More

ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को इजरायल से वापस भेजा, जहाज भी जब्त, इजरायल के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी

तेल अवीव ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को इजरायल से वापस भेजा जा रहा है। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा मिनिस्ट्री का कहना है कि गाजा जाने वाले जहाज को सीज भी कर लिया गया है। इसी जहाज पर ग्रेटा थनबर्ग सवार थीं। उनके साथ कुछ और ऐक्टिविस्ट थे और गाजा के लिए राहत सामग्री भी थी। इसके अलावा इजरायली विदेश मंत्रालय ने एक प्लेन की तस्वीर भी साझा की है। मंत्रालय का कहना है कि इसी प्लेन पर सवार होकर ग्रेटा थनबर्ग फ्रांस जा…

Read More

जगदलपुर : जगदलपुर के 21 परीक्षा केन्द्रों में 15 जून को होगी व्यापमं की सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा

जगदलपुर : जगदलपुर के 21 परीक्षा केन्द्रों में 15 जून को होगी व्यापमं की सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा जगदलपुर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 जून 2025 को सहायक विकास विस्तार अधिकारी की भर्ती परीक्षा प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक जगदलपुर के 21 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। जिसके तहत केन्द्र क्रमांक 17001 शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा नम्बर 02 जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17002 सक्सेस काॅनवेंट हायर सेकण्डरी स्कूल दीनदयाल उपाध्याय वार्ड-19 जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17003 शासकीय दन्तेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय शांति नगर…

Read More

यूपी समेत देश के कई राज्यों में अप्रैल और मई में गर्मी से बड़ी राहत थी, कब तक प्रचंड रहेगी गर्मी: मौसम विभाग

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर, यूपी समेत देश के कई राज्यों में अप्रैल और मई में गर्मी से बड़ी राहत थी। यही नहीं मई की कूलिंग ने तो इस बार दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेकिन अब जून में सारा सुकून छीन गया है और प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में लू जैसे हालात हैं। मई के तीसरे सप्ताह में ही अच्छी बारिश से मौसम कूल हो गया था, लेकिन अब मॉनसून आने में फिलहाल देर है और उससे पहले प्रचंड गर्मी…

Read More

रायपुर : युक्तियुक्तकरण में अनियमितता: विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र जायसवाल निलंबित

रायपुर शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में गंभीर अनियमितताओं के चलते मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र प्रसाद जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, मनेन्द्रगढ़ की रिपोर्ट के आधार पर संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा द्वारा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री जायसवाल द्वारा युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में वरिष्ठता सूची से छेड़छाड़ और नियमों की अनदेखी की गई। श्री जायसवाल ने माध्यमिक शाला लेदरी में वरिष्ठता क्रमांक 4393 की शिक्षिका श्रीमती गुंजन शर्मा को अनुचित रूप से अतिशेष घोषित…

Read More

भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ, आईटी में हुई खरीदारी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 53.49 अंक की मामूली गिरावट के साथ 82,391.72 और निफ्टी एक अंक की बढ़त के साथ 25,104.25 पर था। कारोबारी सत्र में आईटी शेयरों में खरीदारी देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.67 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, एनर्जी और कमोडिटीज इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी और इन्फ्रा इंडेक्स लाल निशान में थे। सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस,…

Read More

मध्य प्रदेश में फिर बढ़ी तबादला अवधि, 17 जून तक होंगे, मोहन कैबिनेट का फैसला, तुअर को मंडी शुल्क से छूट

भोपाल  मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें तबादला नीति की अवधि को आगे बढ़ाना भी शामिल है। बैठक के दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, तबादला अवधि 10 जून को समाप्त हो रही थी, जिसे 17 जून तक बढ़ा दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग का पोर्टल बनने में हुए विलंब के चलते कैबिनेट बैठक में यह आग्रह किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। कैबिनेट के फैसले के बाद अब सभी विभागों में…

Read More

भोपाल : किसान के साथ दो करोड़ की ठगी,12.46 एकड़ कृषि भूमि फर्जीवाड़े से हड़पी, EOW की जांच में खुलासा

भोपाल भोपाल के एक किसान के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की जांच में सामने आया कि 'मेसर्स ट्राईडेंट मल्टीवेंचर्स' नामक फर्म के संचालकों ने भोपाल के रातीबड़ निवासी किसान चिंता सिंह मारण से उनकी 12.46 एकड़ कृषि भूमि धोखाधड़ी पूर्वक कम कीमत पर रजिस्ट्री करवाई और फर्जी बैंक खाता खोलकर लगभग 2.02 करोड़ रुपये की राशि हड़प ली। इस संगठित साजिश में मुख्य आरोपी राजेश शर्मा, उनकी पत्नी राधिका शर्मा, सहयोगी राजेश तिवारी और फर्म प्रतिनिधि दीपक तुलसानी शामिल हैं। मामले…

Read More

भोपाल की एक ही तहसील में 3 साल से जमे 33 पटवारियों को हटाया गया, 4 राजस्व निरीक्षकों के भी तबादले

भोपाल भोपाल की एक ही तहसील में 3 साल से जमे 33 पटवारियों को हटा दिया गया है। 4 राजस्व निरीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। इन्हें एक तहसील या हल्के से दूसरी तहसील में भेजा गया है। हालांकि, सांसद शर्मा ने जितने पटवारियों की लिस्ट कलेक्टर को सौंपी थी, उसमें से आधे भी नहीं हटाए गए हैं। कुल 183 पटवारी और RI (राजस्व निरीक्षक) की लिस्ट तैयार की गई थी। कई 23 साल से एक ही तहसील में पदस्थ सांसद शर्मा ने पहले जो लिस्ट सौंपी थी, उस…

Read More

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 19 जून को आएंगी मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 19 जून को आएंगी मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व सिकल सेल दिवस पर बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत तालून में होगा कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आगामी 19 जून को मध्यप्रदेश आगमन प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक प्रारंभ होने के पहले की मंत्रीगण से चर्चा राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर किया विचार-विमर्श भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आगामी 19 जून को मध्यप्रदेश आगमन प्रस्तावित है। राष्ट्रपति…

Read More

अम्बिकापुर : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि इच्छुक कृषक आवेदन पत्र संबंधित जिला के उप संचालक कृषि कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि आवेदन पत्र 31 जुलाई 2025 तक उप संचालक कृषि कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Read More

2,800 रुपये सस्ता हुआ Gold, जानिए कहां तक गिर सकती है गोल्ड की कीमत

नई दिल्ली  सोने की कीमत में आज गिरावट दिख रही है। एमसीएक्स पर गोल्ड के जून वायदा अनुबंध की शुरुआत थोड़ी कमजोरी के साथ हुई। यह 723 रुपये या 0.74% गिरकर 96,397 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। हालांकि, पिछले सत्र में यह थोड़ा ऊपर बंद हुआ था। सोने की कीमतों में अब 2,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। हाल ही में यह 99,214 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। चांदी के जुलाई वायदा अनुबंध की शुरुआत भी थोड़ी गिरावट के साथ…

Read More

महासमुंद : सीईओ श्री एस आलोक ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं

महासमुंद : सीईओ श्री एस आलोक ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग को आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा। आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 52 आवेदकों ने…

Read More

रायपुर : अधिक शुल्क वसूली का मामला: प्रभारी प्राचार्य तरसियुस तिग्गा निलंबित

रायपुर जिला जशपुर के विकासखंड बगीचा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुरडेग में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य श्री तरसियुस तिग्गा को छात्रों से अनधिकृत रूप से अतिरिक्त शुल्क वसूलने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर जशपुर की अनुशंसा पर संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा द्वारा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री तिग्गा द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों से शासन द्वारा निर्धारित शुल्क दर से अधिक शुल्क वसूला गया। इस संबंध में प्राप्त शिकायत पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बगीचा द्वारा जांच…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से ग्राम टुकूपानी में बहाल हुई बिजली आपूर्ति

रायपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से ग्राम टुकूपानी में बहाल हुई बिजली आपूर्ति ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा स्थापित बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से जशपुर जिले के कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम टुकूपानी में बिजली आपूर्ति पुनः शुरू कर दी गई है। ट्रांसफारमर खराब होने के कारण पिछले कुछ समय से गांव में विद्युत सेवा बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामवासियों ने कैंप कार्यालय में आवेदन…

Read More