भोपाल श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा जी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा: "रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति की आत्मा में समाहित एक ऐसा पर्व है, जो भाई-बहन के पवित्र संबंध को आदर, समर्पण और सुरक्षा के सूत्र में बाँधता है। यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी पारिवारिक और सामाजिक एकता का प्रतीक है।" राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वकर्मा ने इस अवसर पर देशवासियों से आह्वान किया कि वे इस शुभ दिन पर समाज में समरसता, सौहार्द…
Read MoreDay: August 8, 2025
भारत-अमेरिका वार्ता पर ट्रंप का शर्तिया रुख, टैरिफ विवाद निपटाना जरूरी
नई दिल्ली भारत पर टैरिफ लगाने का सिर्फ एक ही कारण नहीं दिखाई दे रहा है, बल्कि इसके पीछे कई कारण हैं. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत पर 25% टैरिफ लगा दिया है, जो 7 अगस्त से प्रभावी है. वहीं इस टैरिफ (Tariff on India) को बढ़ाकर 50 फीसदी करने की चेतावनी दे चुके हैं और यह भी कहा है कि यह 27 अगस्त तक भारत पर लागू कर दिया जाएगा, जिसके पीछे की वजह भारत द्वारा रूसी तेल खरीदना बताया जा रहा है. डोनाल्ड टंप (Donald Trump) ने…
Read Moreदेश की पहली 4.5 किमी लंबी मालगाड़ी दौड़ी यूपी से, 354 वैगन और 7 इंजन के साथ रचा इतिहास
चंदाैली पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 4.5 किलोमीटर लंबी मालगाड़ी 'रुद्रास्त्र' का सफल संचालन किया है। यह अब तक भारतीय रेल की सबसे लंबी मालगाड़ी बन गई है। सात अगस्त 2025 को दोपहर 2:20 बजे, डीडीयू मंडल के गंजख्वाजा स्टेशन से ‘रुद्रास्त्र’ को गढ़वा रोड के लिए रवाना किया गया। यह अभूतपूर्व मालगाड़ी छह खाली बॉक्सन रेक को जोड़कर तैयार की गई, जिसमें कुल 354 वैगन और सात इंजन लगाए गए। ट्रेन ने पहले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर…
Read Moreबेन शेल्टन ने कारेन खाचानोव को हराकर जीता कैनेडियन ओपन पुरुष एकल वर्ग का खिताब
टोरंटो बेन शेल्टन ने कैनेडियन ओपन पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है। फाइनल में शेल्टन ने कारेन खाचानेव को हराया। शेल्टन के करियर का यह सबसे बड़ा खिताब है। बेन शेल्टन ने कारेन खाचानेव तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-7(5), 6-4, 7-6(3) से हराया। फाइनल मैच दो घंटे 48 मिनट तक चला। बेन शेल्टन एंडी रोडिक के बाद एटीपी मास्टर्स 1000 जीतने वाले दूसरे सबसे युवा अमेरिकी खिलाड़ी बन गए हैं। शेल्टन से पहले 2004 में एंडी रोडिक ने मियामी ओपन का खिताब जीता था। खिताबी जीत…
Read Moreअमेठी में CRPF जवान की रहस्यमयी मौत, कैंप में मचा हड़कंप
अमेठी जिले के रामगंज स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात महाराष्ट्र के जवान की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान खड़गे अमोलदास (24) के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र के बुलडाना जिले के अलंद गांव का रहने वाला था। गुरुवार दोपहर सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सीआरपीएफ के जवान अपने साथी को लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जवान को देखते ही मृत घोषित कर दिया। कई दिनों से डिप्रेशन में था जवान साथी जवानों ने बताया कि खड़गे अपने रूम में था, जहां उसने…
Read Moreसिवनी में दर्दनाक हादसा: काशी से लौट रहे कांवड़ियों पर डंपर चढ़ा, 2 की मौत, 9 घायल
सिवनी मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एनएच 44 पर गुरुवार रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बंडोल थाना क्षेत्र के चोरगरठिया गांव के पास यह हादसा तब हुआ जब महाराष्ट्र के अकोला जिले के करीब 30-35 कांवड़िये बनारस (काशी) से पैदल यात्रा कर लौट रहे थे। क्या थी पूरी घटना? रात लगभग 10 बजे कांवड़ियों का दल सेंटर प्वाइंट होटल के पास रुका और खाना खाने के बाद वे अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे। कुछ कांवड़िये पैदल आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे एक…
Read Moreविक्टोरिया म्बोको ने नाओमी ओसाका को हराकर जीता कैनेडियन ओपन महिला एकल खिताब
मॉन्ट्रियल विक्टोरिया म्बोको ने कैनेडियन ओपन महिला एकल का खिताब जीत लिया है। 18 साल की कनाडा की विक्टोरिया म्बोको ने जापान की दिग्गज खिलाड़ी नाओमी ओसाका को हराकर चैंपियन बनी। वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली विक्टोरिया म्बोको ने चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता नाओमी ओसाका को 2-6, 6-4, 6-1 से हराकर कैनेडियन ओपन का खिताब जीता था। अपने घर में मिली यह जीत म्बोको के लिए विशेष थी। म्बोको ने पहला सेट हारने के बाद जोरदार वापसी की और दो सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत…
Read Moreलोंगेवाला सीमा पर चीन निर्मित ड्रोन बरामद, बीएसएफ ने बढ़ाई निगरानी
जैसलमेर जैसलमेर से सटी भारत-पाक सीमा के लोंगेवाला क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों को एक संदिग्ध ड्रोन मिला, जिस पर मेड इन चाइना लिखा हुआ है। गुरुवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर जैसलमेर सेक्टर साउथ के सतर्क जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप यह ड्रोन बरामद किया। ड्रोन पर कैमरा भी लगा हुआ है, जिससे जासूसी की आशंका गहरा गई है। बीएसएफ ने ड्रोन की उत्पत्ति और संचालन की दिशा की जांच शुरू कर दी है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह सीमा पार से आया है…
Read Moreकैफे फायरिंग के बाद कपिल शर्मा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी: “जो सलमान के साथ काम करेगा, वो मरेगा”
कनाडा कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट कैप्स कैफे पर गुरुवार रात एक बार फिर फायरिंग की गई। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। कैफे पर फायरिंग के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कपिल शर्मा को धमकी दी है। लॉरेंस गैंग ने ऑडियो धमकी जारी करते हुए कहा कि जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा। दरअसल ये वीडियो लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का है। ऑडियो में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बोल रहा है कि कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर पहले और अब…
Read Moreखंडवा-बुरहानपुर को इंदौर हाईकोर्ट से जोड़ने की मांग तेज, विधायक मोरे ने राज्यपाल से की मुलाकात
इंदौर पंधाना विधायक छाया मोरे ने गुरुवार शाम राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात कर खंडवा और बुरहानपुर जिले को जबलपुर की बजाय इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ से जोड़ने की मांग की। विधायक मोरे ने कहा कि इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ से जुड़ने पर दोनों जिलों की दूरी मात्र 130 से 200 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे आम नागरिकों को सस्ता और त्वरित न्याय मिल सकेगा। इससे पहले 29 जुलाई को उन्होंने यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था, जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मंत्री प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस मांग…
Read Moreशिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, छात्रों को नवोदय विद्यालय एवं इंस्पायर अवार्ड के लिए करें प्रेरित…कलेक्टर
एमसीबी एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शिक्षा जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के खण्ड शिक्षा अधिकारी/सहा. विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, समस्त प्राचार्य, संकुल शैक्षिक समन्वयकों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम लिंगराज सिदार, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्ण दुबे उपस्थित रहे। कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग की योजनाओं के अन्तर्गत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने सर्वप्रथम जिले के समस्त विकास खंडों में कक्षा पहली से…
Read Moreसीतापुर एनकाउंटर: कांवड़ियों के वेश में घूमी एसओजी, नोएडा से आए शूटर हरदोई में धराए
सीतापुर पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की आठ मार्च को हुई हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई। जेल भेजे गए तीन आरोपियों से पूछताछ में दो शूटरों के नाम सामने आए थे। करीब पांच माह की मेहनत के बाद एसओजी व एसटीएफ शूटरों का मूवमेंट ट्रैक कर सके। एसओजी टीम सावन में कांवड़ियों के वेश में घूमी। इसी टीम ने बृहस्पतिवार भोर करीब 4:30 बजे दोनों के हरदोई से पिसावां की ओर मूवमेंट की जानकारी दी। पुलिस टीमों ने घेराबंदी की और मुठभेड़ में शूटरों को ढेर कर…
Read Moreरक्षाबंधन पर भोपाल ट्रैफिक प्लान: पुराने शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद
भोपाल रक्षाबंधन पर शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदी करने वालों की भीड़ को देखते हुए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार (9 अगस्त) को पार्किंग और यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। जुमेराती, चौक बाजार, न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, बैरागढ़ समेत कई इलाकों में व्यवस्था में बदलाव।पुलिस का कहना है कि भीड़ और जाम से बचने के लिए लोग अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। पुराना शहर में लोडिंग व चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद जनकपुरी,…
Read Moreमहंगाई से राहत: मोदी सरकार दे सकती है 30 हजार करोड़ की LPG सब्सिडी
नई दिल्ली केंद्र की मोदी सरकार आज शुक्रवार को LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोदी कैबिनेट एलपीजी के दामों को स्थिर बनाए रखने के लिए सरकारी तेल कंपनियों को करीब 30 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दे सकता है. आज शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की होने वाली बैठक में इस पर फैसला होने की उम्मीद है. सरकार का यह है उद्देश्य मोदी सरकार का सरकारी तेल कंपनियों को सब्सिडी देने का मुख्य उद्देश्य मार्केट के दाम से कम कीमत पर…
Read Moreएशेज 2025 पर ग्लेन मैकग्रा का बड़ा बयान: बोले, ये टीम करेगी 5-0 से क्लीन स्वीप
लंदन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज शुरू होने में अभी तीन महीने से अधिक का समय बाकी है लेकिन दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया इसमें 5-0 से क्लीन स्वीप करेगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह प्रतिष्ठित सीरीज 21 नवंबर को पर्थ में शुरू होगी। मैकग्रा ने कहा कि उनकी भविष्यवाणी भारत के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज में इंग्लैंड के प्रदर्शन पर आधारित है। भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए खेली गई इस सीरीज में इंग्लैंड को 2-2 से बराबरी…
Read More
