रायसेन को मिलेगा विकास का तोहफा, सीएम करेंगे 1500 करोड़ से ज्यादा के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औद्योगिक विकास को धरातल पर उतारने के अपने सतत प्रयासों के क्रम में शुक्रवार को रायसेन जिले के तामोट औद्योगिक क्षेत्र में निवेश संवाद, इकाइयों के भूमिपूजन, लोकार्पण और आशय पत्र वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री तामोट में संचालित सागर मैन्युफैक्चरर प्रा. लि. की इकाई का भ्रमण करेंगे और रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव मेसर्स आनंद टैक लास्ट प्राइवेट लिमिटेड प्लास्टिक पार्क का भ्रमण भी करेंगे। वे उद्योगपतियों से संवाद करेंगे और प्रदेश में बन रहे निवेश…

Read More

शोएब ढेबर पर बड़ी कार्रवाई: गैर जमानती धाराओं में FIR, जेल प्रहरी से बदसलूकी का आरोप

रायपुर  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ भी पुलिस ने कई गैर जमानती धाराओं के साथ अपराध पंजीबद्ध कर दिया है. शोएब रायपुर के पूर्व मेयर ऐजाज ढेबर का भतीजा है. उसने बीते दिन केंद्रीय जेल परिसर में जेल प्रहरी से गाली-गलौच की और राजनीतिक धौंस जमाते हुए अपने पिता अनवर से मिलने पहुंचा था. जेल प्रहरी से दुर्व्यवहार करने के बाद जेल अधीक्षक ने शोएब ढेबर के जेल के अंदर मुलाकात कक्ष में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया. वहीं…

Read More

रक्षाबंधन तोहफा: यूपी में 3 दिन तक बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा, सहयात्री का किराया भी माफ

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की परंपरा इस साल भी जारी है. परिवहन विभाग की ओर से 8 से 10 अगस्त तक रोडवेज बसों में महिलाओं और बालिकाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी. इसके साथ ही प्रत्येक महिला के साथ आने वाले एक सहयात्री को भी बिना टिकट यात्रा की छूट दी गई है, यह सुविधा रोडवेज व नगरीय बस सेवा की बसों में मिलेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार अगस्त को बताया था कि हमारी सरकार ने तय किया है, 'रक्षाबंधन' के…

Read More

बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर हादसा: बस पर गिरा पेड़, पांच की मौत

बाराबंकी बाराबंकी जिला मुख्यालय से नौ किलोमीटर दूर हैदरगढ़ मार्ग पर रोडवेज की अनुबंधित बस पर गूलर का पेड़ गिर गया। पेड़ बस के अगले हिस्से पर गिरा। हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला की पहचान शहर के मोहल्ला गुलरिया गार्दा की निवासी शिक्षा मेहरोत्रा (53) के रूप में हुई है। तीन अन्य महिलाओं की आयु 40 से 45 साल के मध्य है। पेड़ काटकर लोगों को निकाला गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 40 लोग सवार थे।…

Read More

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बीजापुर में औचक निरीक्षणों से जांची विभागीय काम की हकीकत

रायपुर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बस्तर संभाग के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान बीजापुर जिले में जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़, आयुष्मान आरोग्य मंदिर जांगला एवं बालिका पोटा केबिन नैमेड़ का औचक निरीक्षण किया।जायसवाल ने जिला अस्पताल बीजापुर के उमंग मातृ-शिशु संस्थान एमसीएच सहित विभिन्न वार्डाे का निरीक्षण कर मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा, भोजन, इत्यादि की जानकारी ली। इस दौरान जिला अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर बीजापुर जिले में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते…

Read More

इंग्लैंड दौरे के बाद ध्रुव जुरेल को कप्तानी, शुभमन गिल संभालेंगे नई टीम की कमान

मुंबई  भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को दलीप ट्रॉफी 2025-26 के लिए नॉर्थ जोन  की टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं ध्रुव जुरेल को सेंट्रल जोन का कप्तान बनाया गया है. कुलदीप यादव को भी इस टूर्नामेंट में अपना जौहर दिखाने का मौका मिलेगा. यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है.  शुभमन गिल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 754 रन बनाए, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. उनसे ज्यादा रन…

Read More

पुलिस के साए में सिनेमाघर, बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी ‘उदयपुर फाइल्स’ रिलीज

जयपुर उदयपुर के बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म एक संवेदनशील और झकझोर देने वाली घटना को पर्दे पर उतारने का प्रयास है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। राजस्थान में विशेष रूप से उदयपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर समेत तमाम जिलों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि फिल्म के प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई…

Read More

एक से ज्यादा यौन अपराध केस दर्ज कराने वाली महिलाओं का डाटाबेस बनाने की मांग, HC में याचिका

नई दिल्ली  दिल्ली हाई कोर्ट ने  राजधानी पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यौन अपराधों की बार-बार शिकायत करने वालों का डेटाबेस बनाने की मांग करने वाली याचिका पर जल्द से जल्द निर्णय लें. मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई कर रही थी.  कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता पहले ही इस मांग को लेकर दिल्ली पुलिस और अन्य अधिकारियों को आवेदन दे चुका है. बेंच ने याचिका के मामले की मेरिट पर कोई टिप्पणी…

Read More

प्रदेश में नशामुक्त भारत अभियान को लेकर राज्य स्तरीय समिति की बैठक हुई, 13 अगस्त को सामूहिक नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम होगा

भोपाल केन्द्र सरकार के निर्देश पर “नशामुक्त भारत अभियान (NMBA)” अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय नशामुक्ति समिति की बैठक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण प्रमुख सचिव, श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर की अध्यक्षता में मंत्रालय में संपन्न हुई। बैठक में भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 1 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक चलाए जा रहे वृहद नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान की जानकारी दी गई। साथ ही 13 अगस्त 2025 को पूरे प्रदेश में एक साथ QR कोड एवं e-Pledge के माध्यम से सामूहिक नशामुक्ति शपथ ग्रहण…

Read More

दिल्ली में पार्किंग विवाद के बाद एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या

नई दिल्ली बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या का मामला सामने आया है. दिल्ली के निजामुद्दीन में पार्किंग को लेकर हुमा के भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  आरोपियों के नाम गौतम और उज्जवल हैं. दोनों सगे भाई हैं. उज्जवल ने सबसे पहले आसिफ कुरैशी पर हमला किया था. गौतम की उम्र 18 साल जबकि उज्जवल की 19 साल है. आरोपी उज्जवल और गौतम निजामुद्दीन के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में गुरुवार देर…

Read More

रक्षाबंधन पर Ekaa Welfare Foundation द्वारा रोड सेफ्टी अवेयरनेस अभियान – एक रक्षासूत्र, सुरक्षा के नाम

भोपाल  रक्षाबंधन का पर्व जहाँ भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है, वहीं यह एक-दूसरे की सुरक्षा और जिम्मेदारी का भाव भी जगाता है। इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए आज 08 अगस्त 2025, व्यापम चौराहा, भोपाल पर Ekaa Welfare Foundation द्वारा एक विशेष रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, गति सीमा का पालन करना और ट्रैफिक नियमों को गंभीरता से लेना अपनी आदत बनाएं – न कि सिर्फ…

Read More

युक्तियुक्तकरण से विद्यालय को मिले दो-दो शिक्षक, बच्चों के चेहरे पर फिर से लौटी मुस्कान

बिलासपुर विकासखण्ड बिल्हा के शासकीय प्राथमिक शाला सड़कपारा भरारी जहां पर कभी तीन शिक्षक हुआ करते थे लेकिन प्रधान पाठक पदोन्नति में दो शिक्षिकाएं प्रधान पाठक पदोन्नत होकर अन्य विद्यालय चली गई और एक शिक्षक वहीं पर प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नत हो गए। प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नत हुए शिक्षक श्री अशोक साहू पदोन्नति से खुश तो थे लेकिन बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित भी रहते थे। अकेले प्रधान पाठक की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पांच कक्षाओं को कैसे पढ़ाए यह चिंता हमेशा लगी रहती…

Read More

रायपुर : दो से अधिक बार शराब तस्करी पर होगी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर : दो से अधिक बार शराब तस्करी पर होगी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दो से अधिक बार शराब तस्करी पर होगी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई उपमुख्यमंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री शर्मा ने विभागीय योजनाओं और नवाचारों की समीक्षा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शीघ्र शुरू हो ओपीडी: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ’ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने कॉम्प्लेक्स निर्माण का सुझाव, मक्का व मिलेट्स किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन’ ’मनरेगा, पीएम आवास, महतारी वंदन से लेकर जल जीवन मिशन तक सभी योजनाओं की गहन समीक्षा’ रायपुर उपमुख्यमंत्री…

Read More

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया बद्रीनाथ बघेल जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

रायपुर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नारायणपुर जिले के बद्रीनाथ बघेल जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संपूर्ण अस्पताल परिसर और सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल के डायलेसिस कक्ष का अवलोकन करते हुए अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हाल पूछा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने स्वास्थ्य जांच कक्ष के चिकित्सकों से जानकारी ली, जहां चिकित्सों ने बताया कि माह में नियमित मरीजों की जांच की जाती है। नर्सिंग स्टेशन कक्ष…

Read More

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बीजापुर के भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बीजापुर के भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण बीजापुर दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, भैरमगढ़ केंद्र की व्यवस्थाएं परखी स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बिस्तर अस्पताल बनाने की घोषणा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनेगा मॉडल हेल्थ सेंटर रायपुर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तीन दिवसीय बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। इस दौरान जायसवाल ने बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

Read More