टीवी की ‘गोपी बहू’ जिया मानेक ने रचाई शादी, बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे

मुंबई साथ निभाना साथिया फेम की गोपी बहू यानि टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो उनके फैंस के लिए एक सप्राइज़ है। सीरियल 'साथ निभाना साथिया) फ़ेम जिया मानेक ने आखिरकार शादी कर ली है। जी हां, आपने सही पढ़ा ऑनस्क्रीन गोपी बहू ने  बाॅयफ्रेंड वरुण जैन के साथ सात फेरे ले लिए।।जिया ने टीवी के जाने माने एक्टर संग ब्याह रचाया जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं। जिया मानेक की शादी की खबर से काफी लोगों को शॉक भी…

Read More

CP राधाकृष्णन ने भाजपा के लिए चुनी तीन प्राथमिकताएँ, RSS को मिले दो लगातार संदेश

नई दिल्ली  सीपी राधाकृष्णन को भाजपा ने उपराष्ट्रपति पद का कैंडिडेट बनाया है, जिस पर एनडीए के सभी दलों ने सहमति जताई है। विपक्षी अलायंस ने भी पूर्व जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को चुनाव में उतार दिया है। अब 9 सितंबर का इंतजार है, लेकिन नतीजा पहले से ही तय माना जा रहा है कि सीपी राधाकृष्णन को चुनाव जीतने में ज्यादा कठिनाई नहीं होगी। भाजपा के सूत्र मानते हैं कि यह मसला सिर्फ उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत का नहीं है बल्कि समीकरण साधने का भी है। इसीलिए सीपी राधाकृष्णन को…

Read More

अयोध्या में स्वास्थ्य व्यवस्था पर अखिलेश का आरोप: भ्रष्टाचार से किसी की जान न जाए

अयोध्या राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती न मिलने के कारण 12 वर्षीय बच्चे मोहम्मद आरिफ की मौत हो गई। इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर योगी सरकार पर हमला बोला है। यादव ने एक्स पर लिखा इस दुखद घटना के लिए बस इतना ही कहना है कि बदइंतजामी और भ्रष्टाचार में लिप्तता इतनी भी न हो कि किसी की जान चली जाए।  स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में ये बात अगर आए तो पीड़ित परिवार को…

Read More

पीएम मोदी ने कांग्रेस के युवा नेताओं को बताया टैलेंटेड, एनडीए से किए तुलना

नई दिल्ली  पीएम मोदी ने चाय मीटिंग में एनडीए नेताओं के सामने कांग्रेस के कई युवा नेताओं की तारीफ की और कहा कि विपक्ष खासकर कांग्रेस में कई युवा नेता काफी टैलेंटेड हैं, लेकिन ‘परिवार की असुरक्षा’ की वजह से उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता। इंडिया टुडे के सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस तरह के युवा नेताओं की मौजूदगी राहुल गांधी गांधी को असुरक्षित और घबराहट महसूस करवा रही होगी। इस बैठक में विपक्ष का कोई भी सांसद शामिल नहीं हुआ और…

Read More

शिवपाल यादव का आरोप: भाजपा सरकार ने देश को पीछे धकेला

इटावा समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि केन्द्र की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार देश का न सिर्फ बंटाधार करने में लगी है, बल्कि देश को विकास के मामले में काफी पीछे धकेल दिया गया है। शिवपाल ने कहा कि प्रजातंत्र का गला घोटने वाले बिलों का सपा हर हाल में विरोध करेगी, ऐसे बिल लाने वालों का विरोध ही किया जायेगा।  'शिक्षा स्वास्थ्य सिंचाई का बहुत बुरा हाल है' शिवपाल यादव ने कहा कि…

Read More

तमिलनाडु रामलिंगम हत्याकांड: NIA ने छापेमारी कर PFI से जुड़े आरोपी को किया गिरफ्तार

तमिलनाडु राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 2019 में हुए रामलिंगम हत्या कांड मामले में तमिलनाडु में नौ जगहों पर छापेमारी की है। डिंडीगुल और तेनकासी जिलों की इन जगहों पर एनआईए की छापेमारी का मकसद फरार अपराधियों का पता लगाना था। इसी सिलसिले में एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया आतंकी संगठन के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में सबसे पहले एसडीपीआई पदाधिकारी शेख अब्दुल्ला के बेगमपुर स्थित आवास, एक और सदस्य यूसुफ के ओड्डंचत्रम स्थित घर और…

Read More

चिदंबरम ने कहा: जेल में बंद मंत्रियों को बर्खास्त करने वाला विधेयक सबसे अजीब

नई दिल्ली  पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार को 130वें संविधान संशोधन विधेयक को अजीब और असंवैधानिक बताया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर किसी को 30 दिनों तक जमानत नहीं मिलती तो क्या वह मुख्यमंत्री या मंत्री नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि जनता का फैसला किसी एक गिरफ्तारी की वजह से पलट दिया जा सकता है। दुनिया में इससे ज्यादा अजीब कोई भी बात नहीं सुनी जा सकती। पेशे से वकील पी चिदंबरम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस विधेयक…

Read More

चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट कमबैक: रणजी ट्रॉफी में देंगे पूरा जोर

नई दिल्ली राहुल द्रविड़ के बाद भारत की टेस्ट टीम की दीवार रहे चेतेश्वर पुजारा अभी के लिए भारतीय टीम से बाहर हैं, लेकिन उनकी निगाहें एक बार फिर से टेस्ट कमबैक करने पर हैं। यही कारण है कि चेतेश्वर पुजारा ने खुद को रणजी ट्रॉफी के आने वाले सीजन के लिए खुद को उपलब्ध कराया है। वे आखिरी जोर टेस्ट कमबैक के लिए लगाने वाले हैं। वहीं, उनके साथ लंबे समय तक खेलने वाले अजिंक्य रहाणे मुंबई के लिए आगामी रणजी सीजन में खेलने के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन…

Read More

इंडिया गठबंधन का नया अभियान: घर-घर पहुंचेगा अधिकार पर्चा, शेखपुरा से तेजस्वी की यात्रा शुरू

पटना  बिहार में विधानसाभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन वोट अधिकार यात्रा कर रहा है। इंडिया गठबंधन ने मतदाता अधिकार यात्रा के साथ अपने वादों की पोटली भी खोल दी है। गठबंधन के कार्यकर्ता यात्रा के दौरान घर-घर अधिकार का पर्चा भी बांटेंगे। गुरुवार को 5वें दिन की यात्रा शेखपुरा से शुरू होगी। रात्रि विश्राम मुंगेर में होगा। वहीं राहुल गांधी दिल्ली में उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्त रहने के चलते गुरुवार की शाम से यात्रा में शामिल होंगे। गुरुवार की सुबह शेखपुरा से यात्रा में तेजस्वी यादव…

Read More

97 Tejas MK-1A जुड़ने के बाद भारत के फाइटर जेट बेड़े का आकार और फ्यूचर प्लान

नई दिल्ली भारत ने हाल ही में 97 LCA (लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) तेजस मार्क 1A फाइटर जेट्स की खरीद को मंजूरी दी है, जिसकी कीमत करीब 62,000 करोड़ रुपये है. यह डील मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इससे भारतीय वायुसेना (IAF) का फाइटर जेट बेड़ा न केवल बड़ा होगा, बल्कि आधुनिक और स्वदेशी तकनीक से लैस भी होगा.  वर्तमान में भारतीय वायुसेना का बेड़ा भारतीय वायुसेना के पास वर्तमान में 31 फाइटर स्क्वाड्रन हैं, जबकि जरूरत 42 स्क्वाड्रन…

Read More

भोपाल में ‘मछली’ परिवार की करोड़ों की अवैध हवेली ढहाई गई, बुलडोजर कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ड्रग तस्करी और रेप केस के आरोपी यासीन और शाहवर मछली के परिवार की अवैध सम्पत्तियों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रशासन द्वारा 15 हजार स्क्वायर फीट सरकारी जमीन पर बनाई गई आलीशान तीन मंजिला अवैध कोठी को ढहाया जा रहा है। इस कोठी का निर्माण सन् 1990 में हुआ था, और इसमें 30 से ज्यादा कमरे हैं। इसका वर्तमान अनुमानित मूल्य करीब 25 करोड़ रुपए हैं। कोठी में गैरेज, पार्क, झूला घर भी बना हुआ…

Read More

लोकसभा में 37 घंटे चर्चा पर नाराज सांसद उमेश पटेल ने कहा- सांसदों से वसूला जाए सत्र का खर्च

नई दिल्ली संसद का मॉनसून सत्र हंगामेदार रहा. लोकसभा में चर्चा के लिए 120 घंटे का समय तय था, लेकिन चर्चा हुई महज 37 घंटे ही. इसमें भी बड़ा हिस्सा ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा का है. मॉनसून सत्र के अंतिम दिन एक निर्दलीय सदस्य ने सदन में गतिरोध के लिए सांसदों के वेतन में कटौती की मांग करते हुए संसद भवन परिसर में प्रोटेस्ट किया. केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव के निर्दलीय सांसद उमेश पटेल ने गुरुवार को एक बैनर लेकर प्रोटेस्ट किया. उमेश पटेल ने मांग की है…

Read More

GST के असर से सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद, इन 10 शेयरों में तेजी

मुंबई  जीएसटी सुधारों (GST Reforms) को लेकर सरकार के ऐलान का असर भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) पर जारी है और सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) ग्रीन जोन में क्लोज हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 142 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी इंडेक्स भी 25,000 के पार बंद हुआ.  शुरुआत से ही ग्रीन जोन में रहे इंडेक्स शेयर मार्केट में कारोबार के दौरान गुरुवार को Sensex-Nifty दिनभर ग्रीन जोन में कारोबार किया,…

Read More

यूपी में बिजली महंगी हो सकती है, UPPCL टैरिफ पर आयोग ने पूरी की अंतिम सुनवाई

लखनऊ   उत्तर प्रदेश में बिजली दरें बढ़ सकती हैं। विद्युत नियामक आयोग में मंगलवार को उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (UPPTCL) और उत्तर प्रदेश स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (UPSLDC) की वार्षिक राजस्व आवश्यकता और शुल्क पर अंतिम सुनवाई हुई। अब आयोग अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में अपना निर्णय सुना सकता है। पहले 25 प्रतिशत तक कम लागत में कार्य सुनवाई आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार और सदस्य संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई। इसमें ट्रांसमिशन कारपोरेशन और यूपीएसएलडीसी के निदेशक भी शामिल हुए।…

Read More

भारत सरकार ने PAK के साथ द्विपक्षीय मैचों पर रोक लगाई, एशिया कप को हरी झंडी

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान के बीच खेलों पर केंद्र सरकार की ओर से बड़ा ऐलान हुआ है. भारत सरकार ने साफ किया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी और पाकिस्तान की टीम को भी भारत आने की अनुमति नहीं दी जाएगी.  वहीं एशिया कप और ICC टूर्नामेंट जैसे मल्टीनेशन टूर्नामेंट का आयोजन अलग माना जाएगा. इनमें भारत भाग ले सकता है, बशर्ते वे किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित हों. खेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत की नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पाकिस्तान…

Read More