बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को आदिम जाति कल्याण विभाग के एक बाबू को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपित बाबू अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली राशि जारी करने के बदले युवक से रिश्वत मांग रहा था। बिल्हा थाना क्षेत्र के एक युवक ने दुर्ग जिले की युवती से अंतरजातीय विवाह किया था। सरकार की ओर से इस योजना के तहत दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके लिए युवक ने पुराना कंपोजिट बिल्डिंग स्थित आदिम…
Read MoreDay: October 10, 2025
साई सुदर्शन का शतक अधूरा, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का दूसरा विकेट गिरा
नई दिल्ली भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। यशस्वी जायसवाल ने शतक ठोक भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। यह उनका टेस्ट करियर का 7वां शतक है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। भारत को पहला झटका वारिकन ने केएल राहुल को (38) आउट करके दिया। इसके बाद यशस्वी और साई सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने करवा चौथ पर्व की शुभकामनाएं दीं
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करवा चौथ के पावन पर्व पर प्रदेश की सभी माताओं एवं बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परमपिता परेश्वर से प्रार्थना है कि करवा चौथ पर्व सभी के जीवन में प्रेम, विश्वास और अखंड सौभाग्य लेकर आए। प्रदेश में सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता का दीप सदा प्रज्जवलित होता रहे।
Read Moreछत्तीसगढ़ संवाद अधिकारी पर हमले की कड़ी निंदा, प्रेस क्लब अध्यक्ष संदीप तिवारी राज ने कहा- ‘यह विकृत मानसिकता का परिचायक’
रायपुर छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष संदीप तिवारी राज ने छत्तीसगढ़ संवाद के सहज सरल अधिकारी संजीव तिवारी पर हुए मारपीट की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को एक सुनियोजित साजिश और विकृत मानसिकता का परिणाम बताया है, जो छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय के भीतर हुई। श्री तिवारी राज ने एक बयान जारी कर कहा कि वे इस घटना से बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय में जो मारपीट की सुनियोजित घटना हुई, उससे हम सभी आहत हैं। एक सीधे सरल अधिकारी को टारगेट कर उनके खिलाफ…
Read Moreयूपी में प्राइवेट महिला टीचर्स को तोहफा: अब मिलेगी 6 महीने की पेड मेटरनिटी लीव
लखनऊ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने वाराणसी स्थित सनबीम वीमेंस कॉलेज वरुणा को शिकायतकर्ता संगीता प्रजापति को सात दिनों के अंदर मातृत्व लाभ (Maternity Leave) मुहैया कराने का दिया आदेश दिया है. NCW ने कहा कि मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 के अनुसार मातृत्व लाभ प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान पर लागू होता है, क्योंकि यह प्रत्येक महिला का मूलाधिकार है. कानून के तहत कामकाजी महिलाओं को पूरी सैलरी के साथ छह महीने की मेटरनिटी लीव नहीं देने के मामले में सनबीम समूह को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) से झटका लगा है. राष्ट्रीय…
Read Moreअक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मध्यप्रदेश की रातें हुई ठंडी, राजगढ़ में पारा 16° से नीचे पहुंचा
भोपाल मानसून की लगभग विदाई के साथ मध्यप्रदेश में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई शहरों में रातें ठंडी होने लगी हैं। बीती रात राजगढ़ सबसे ठंडा रहा।यहां पारा 16 डिग्री से नीचे है। भोपाल में पारा 18 डिग्री के आसपास है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी हवा की वजह से मौसम में यह बदलाव हो रहा है। हालांकि, अक्टूबर के तीसरे-चौथे सप्ताह में पारा लुढ़कने लगता है। अगले 4 दिन प्रदेश बारिश का अलर्ट अगले 4 दिन तक प्रदेश में कहीं…
Read Moreकाबुल में फिर खुलेगा भारतीय दूतावास! अफगानिस्तान ने दी बड़ी गारंटी, जानें पूरी डील
काबुल अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी भारत के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुत्तकी के बीच बेहद अहम बातचीत हुई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए भारत पूरी तरह प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि भारत जल्द ही काबुल में अपना दूतावास खोलेगा। बता दें कि चार साल पहल अशरफ गनी के अफगानिस्तान से भागने और तालिबान के कब्जे के बाद भारत ने अपना दूतावास काबुल में बंद कर दिया था। गौरतलब है कि इस…
Read MoreWTC में सबसे बड़े रिकॉर्ड की ओर: यशस्वी जायसवाल ने बनाया नया भारतीय शतक रिकार्ड
नई दिल्ली भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच इस वक्त दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी है। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है। इस बीच यशस्वी जायसवाल ने एक और शतक लगाने का काम किया है। चलिए नजर डालते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन से हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच इस वक्त दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी है। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है।…
Read Moreरायबरेली एनकाउंटर: दलित हत्या के मुख्य आरोपी लंगड़ा, पुलिस ने पैर पर की सटीक गोली
रायबरेली यूपी के रायबरेली में चर्चित दलित हरिओम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक अग्रहरि को लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने पकड़कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात सूचना मिली कि हरिओम हत्याकांड का फरार मुख्य आरोपी दीपक अग्रहरि गंगा कटरी क्षेत्र की ओर भाग रहा है। सूचना पर एसओजी टीम,…
Read Moreनोबेल शांति पुरस्कार मचादो को, ट्रंप की उम्मीदों को लगा धक्का
ओस्लो दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान शुक्रवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होते ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सपना चकनाचूर हो गया। इस बार का 'नोबेल पीस प्राइज' वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचादो को मिला है। बता दें कि नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी हर साल इस पुरस्कार के लिए ऐसे लोगों या संस्थाओं को चुनती है, जो शांति को बढ़ावा देने, देशों के बीच भाईचारे को मजबूत करने और समाज के लिए काम करने में योगदान देते हैं। बता…
Read Moreकरवा चौथ 2025: पूजा से अर्घ्य तक जानिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त
करवा चौथ विवाहित हिंदू महिलाओं के लिए सबसे प्रिय त्योहारों में से एक है, जो पति-पत्नी के बीच प्रेम, प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाने वाला यह त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चुतर्थी को पड़ता है. करवा चौथ का त्योहार आज मनाया जा रहा है. महिलाएं निर्जला व्रत किए हुए हैं. द्रिक पंचांग के मुताबिक, करवा चौथ का व्रत सुबह 6:19 बजे से शुरू होकर रात 10 रात 8:13 बजे तक चलेगा क्योंकि चंद्रमा के उदय का समय…
Read Moreइंदौर के राजवाड़ा में रात में अफसरों की बैठक, व्यापारियों के साथ लिए गए 5 अहम फैसले
इंदौर इंदौर शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आनंद कलादगी ने एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में सराफा एसोसिएशन, शीतलामाता बाजार, बर्तन बाजार, और कपड़ा बाजार सहित अन्य व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी और व्यापारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के सुझावों को सुनकर यातायात व्यवस्था में सुधार करना था। इस बैठक में एडिशनल डीसीपी संतोष कौल, एसीपी रेखा परिहार, एसीपी हेमंत चौहान और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि राजवाड़ा क्षेत्र…
Read Moreग्राम सभा में नोडल अधिकारी की अनुपस्थिति से ग्रामीणों में आक्रोश
मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले के विकासखंड निवास अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहपानी में 3 सितंबर 2025 को आयोजित ग्राम सभा में नोडल अधिकारी की लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम लुहारी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित ग्राम सभा की पूर्व संध्या पर पंचायत पदाधिकारियों के निर्देशानुसार ग्राम कोटवार द्वारा मुनादी कर ग्रामीणों को सूचना दी गई थी। निर्धारित तिथि पर ग्रामवासी अपनी समस्याओं के समाधान हेतु ग्राम सभा स्थल पर पहुँचे, परंतु नोडल अधिकारी मुकेश पटेल, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्राम सभा में असंतोष का माहौल…
Read MoreMP में बच्चों को दी जा रही 5 दवाएं पाई गईं घटिया, 19 दवा कंपनियां ब्लैकलिस्ट!
भोपाल मध्यप्रदेश मेडिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMCCL) ने घटिया गुणवत्ता के कारण इस साल अब तक 19 दवाओं को ब्लैकलिस्ट किया है। इनमें से 5 दवाएं ऐसी हैं जो बच्चों को दी जाती थीं, जिससे सरकारी अस्पतालों में बच्चों को दी जा रही दवाओं की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। इन ब्लैकलिस्ट दवाओं में पेरासिटामोल ड्रॉप्स, जेंटामाइसिन इंजेक्शन, थायमिन टैबलेट्स, मल्टीविटामिन टैबलेट्स और एस्कॉर्बिक एसिड (विटामिन C) शामिल हैं। इन दवाओं का उपयोग आमतौर पर बुखार, दर्द, पोषण की कमी और संक्रमण जैसी समस्याओं में बच्चों को…
Read Moreघबराइए मत, सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : सीएम योगी
सीएम योगी का आश्वासन: जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनसमस्याओं पर सीएम योगी का बयान: समाधान देना ही सरकार की प्राथमिकता जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं अधिकारियों से बोले मुख्यमंत्री, हर पीड़ित की समस्या का हो समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण गोरखपुर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद शुक्रवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से सबातचीत करते हुए कहा, ‘घबराइए…
Read More
