अवैध संबंध का खौफनाक अंत: जेठ-बहू की लाशें डेम में मिलीं, इलाके में सनसनी

बालाघाट रामपायली थाना के अंतर्गत ग्राम सालेबर्डी में सनसनी फैली गई, जब जेठ-बहू के शव नाले पर बने डेम में पाए गए। इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को मिलते गई वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। रामपायली पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया गया कि शनिवार की शाम से ही ये दोनों घर से लापता थे और रविवार को सुबह येरवाटोला के डेम से उनका शव पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा हैं कि उन…

Read More

उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड: कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, कश्मीर में पारा -6° पहुंचा

कश्मीर उत्तर भारत में सर्दी का असर तेज हो गया है। कश्मीर से लेकर राजस्थान तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने  की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बुलेटिन में देशभर की मौसम स्थिति और आगामी सप्ताह के पूर्वानुमान जारी किए हैं। कश्मीर घाटी इस समय कड़ाके की ठंड से जूझ रही है। बादल छाने से कई स्थानों पर रात के तापमान में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन न्यूनतम…

Read More

ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी मामले में IAS को क्लीनचिट देने वाले जज पर गिरी गाज, हो सकती है सख्त कार्रवाई

इंदौर  ब्राह्मण बेटियों पर असभ्य टिप्पणी करने वाले विवादित आइएएस अधिकारी (IAS) व मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के अध्यक्ष संतोष वर्मा पर दर्ज फर्जीवाड़ा केस की फाइल खुल गई है। इस मामले में पुलिस एक न्यायाधीश पर कड़ी कार्रवाई कर सकती है। पुलिस ने हाई कोर्ट की अनुमति के बाद न्यायाधीश से पूछताछ के लिए 50 सवालों की सूची तैयार की है। फर्जी आदेश दिखाकर पदोन्नति का रास्ता साफ किया दरअसल वर्मा ने कूटरचित न्यायालय आदेश के जरिए आइएएस कैडर में पदोन्नति प्राप्त की थी। उनके…

Read More

फिल्म जगत में शोक: धर्मेंद्र के बाद इस दिग्गज अभिनेता का 80 वर्ष की उम्र में निधन

बेंगलुरु बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर से फिल्म जगत अब तक उभरा भी नहीं था कि इसी बीच एक और बड़ी दुखद खबर सामने आई है। एक ओर फेमस एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल, कन्नड़ फिल्मों के मशहूर कॉमेडी एक्टर ‘मैसूर’ श्रीकांतय्या उमेश (एमएस उमेश) का रविवार, 30 नवंबर को बेंगलुरु में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। इस बीमारी से लड़ रहे थे अभिनेता जानकारी…

Read More

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षों की नई सूची, कई जिलों में बड़े बदलाव

रायपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ के सभी जिला और शहर अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में कुल 41 जिलों/शहरों के लिए नए अध्यक्षों की घोषणा की गई है। संगठन में नई ऊर्जा लाने और आगामी चुनावी तैयारियों को मजबूती देने के उद्देश्य से कई जिलों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। नई सूची के अनुसार— बलौद से श्री चन्द्रेश कुमार हिरवानी बलोदाबाजार से स्मृति सुमित्रा घृतलहरे जांजगीर-चांपा से श्री राजेश अग्रवाल सक्ती जिले से…

Read More

माओवादियों को बड़ा झटका: 37 नक्सली शांति की राह पर आए, 27 पर था 65 लाख रुपये इनाम

दंतेवाड़ा नक्सलवाद को आज फर एक बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें से 27 नक्सलियों पर कुल 65 लाख के इनाम घोषित थे. आत्मसमर्पित नक्सलियों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी, इन्द्रावती एरिया कमेटी और माड़ इलाके के नक्सली शामिल हैं. सरकार की पुनर्वास पहल ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ योजना से प्रभावित होकर सभी ने दंतेवाड़ा डीआरजी कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया है. बता दें, हाल ही में 2 बड़े नक्सली चैतू और अनंत के सरेंडर…

Read More

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बेटे को साइबर ठगी, फर्जी UPI आईडी से उड़ाई पूरी रकम

गोरखपुर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे डॉ. अमित कुमार निषाद साइबर जालसाजी का शिकार हो गए हैं। जालसाजों ने उनके मोबाइल नंबर की मदद से न सिर्फ फर्जी बैंक खाता खुलवा लिया बल्कि उस पर यूपीआई भी सक्रिय कर दी। इसके बाद से डॉ. अमित को भेजी जाने वाली सारी रकम जालसाजों के खाते में जाने लगी। मामला संज्ञान में आने के बाद जंगल सालिकराम निवासी डॉ. अमित की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने समरीन अली नाम के व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच…

Read More

30 गांवों को सीधी राह: पुलिस ने लंका तक नई सड़क का निर्माण कराया

नारायणपुर पुलिस ने माओवाद प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास का नया अध्याय जोड़ते हुए ओरछा-आदेर मार्ग से बेदरे (जिला बीजापुर) की सीमा तक स्थित ग्राम लंका को सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ दिया है। माड़ बचाव अभियान के तहत लंका में नया सुरक्षा व जन-सुविधा कैंप स्थापित किया गया है, जिससे 30 से अधिक गांवों के हजारों लोगों के जीवन में पहली बार तेजी से बदलाव की उम्मीद जगी है। बता दें कि ग्राम लंका इंद्रावती नदी के किनारे बसे होने के कारण वर्षों से माओवादियों का प्रभाव क्षेत्र माना जाता…

Read More

सीएम साय और कई मंत्री शामिल हुए श्रम मंत्री के घर शादी समारोह में, सांसद ज्योत्सना महंत भी मौजूद

कोरबा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज एक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा पहुँचे। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री देवांगन के भाई कौशल देवांगन के सुपुत्र विश्वेश देवांगन और मेघा देवांगन के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं शादी समारोह में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ लखन लाल…

Read More

विश्वरंग 2025 के अंतिम दिन की शुरुआत सितार-साधना से, अनिरुद्ध जोशी ने मोहा मन

भोपाल  रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विश्वरंग 2025 के तीसरे और अंतिम दिन की शुरुआत एक आध्यात्मिक, सौम्य और मन को शांत करने वाली संगीत साधना के साथ हुई। प्रातः आयोजित मंगलाचरण में मध्यप्रदेश के युवा और लोकप्रिय सितार वादक अनिरुद्ध जोशी ने अपनी मनोहारी प्रस्तुति से पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके सितार से निकलती स्वरलहरियों ने न केवल वातावरण को पवित्र बनाया, बल्कि प्रतिभागियों और दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से जोड़ दिया। उनका साथ दे रहे प्रसिद्ध तबला वादक मनोज पाटीदार ने अपनी ताल…

Read More

चमोली में भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

चमोली उत्तराखंड में आज एक बार फिर धरली डोली। चमोली के नारायणबगड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर दौड़ पड़े। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके 10 बजकर 27मिनट पर, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली और देवाल में महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी नें बताया भूकंप का केंद्र चमोली के आसपास बताया जा रहा है। कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। उत्तराखंड संवेदनशील जोन-छह में शामिल उत्तराखंड को…

Read More

सुरभि चंदना ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, ‘मर्जी की मालकिन’ अंदाज हुआ वायरल

 मुंबई सुरभि चंदना, जो अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने के लिए जानी जाती हैं, ने एक बार फिर यह साबित किया कि वे दूसरों के फैसलों या जजमेंट की परवाह नहीं करतीं. ‘नागिन 5’ फेम एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने एक वायरल ऑडियो के साथ अपने मन की बात बेझिझक कही और यह पोस्ट तेजी से लोगों का दिल जीत रही है. वीडियो में सुरभि चमकीले फ्यूशिया रंग के स्ट्रेट फिट कुर्ते और मैचिंग ट्राउजर्स में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. कमरे के अलग-अलग…

Read More

ब्रेविस ने लपका ऋतुराज गायकवाड़ का शानदार कैच, भारत का तीसरा विकेट गिरा

रांची  भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को झारखंड के रांची में जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका ने नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा और अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को विश्राम दिया है। टीम चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतर रही है। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल भारत की कप्तानी कर रहे है। यशस्वी जायसवाल…

Read More

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ

इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद्‌गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं नामों की घोषणा भोपाल माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गीता जयंती 1 दिसंबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के 313 विकासखंड, 55 जिला मुख्यालय तथा 10 संभागों में श्रीकृष्ण परंपरा के आचार्यों की सन्निधि में 3 लाख से अधिक गीताभक्तों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा प्रदत्त श्रीमद्भगवद्‌गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ किया जायेगा। इस मौके पर विशेष आयोजन उज्जैन, भोपाल एवं इंदौर में आयोजित किये गये है। जिसमें इंदौर के राजवाड़ा…

Read More

दिल्ली में प्रदूषण से मामूली राहत, AQI 300 से नीचे—जानें एनसीआर का हाल

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ जैसे प्रमुख क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 222 दर्ज किया गया, जिसे 'खराब' श्रेणी में रखा गया है। इसी तरह, आईटीओ में भी एक्यूआई 269 तक पहुंच गया है, जो गंभीर वायु प्रदूषण का संकेत है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए इन आंकड़ों ने राजधानीवासियों की चिंता बढ़ा दी है। सर्दियों के आगमन के साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या हर साल गहराती जाती है। विभिन्न कारकों,…

Read More