प्रदेश के 3600 मलबरी एवं 850 टसर कोकून उत्पादक कृषकों को स्व-रोजगार से जोड़ा भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश में रेशम का उत्पादन बढ़ाकर लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। विगत दो वर्षों में रेशम संचालनालय द्वारा निजी क्षेत्र में 231 एकड़ क्षेत्र में एवं शासकीय रेशम केन्द्रों पर 200 एकड़ क्षेत्र में नवीन मलबरी पौधरोपण किया गया है। साथ ही प्रदेश के 3,600 मलबरी एवं 850 टसर कोकून उत्पादक कृषकों को स्व-रोजगार से जोड़ा गया…
Read MoreDay: January 4, 2026
शिक्षा और उत्कृष्टता को अपना पथ-प्रदर्शक मानता है मीना समाज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मृत्यु भोज का विरोध, दहेज मुक्त और सादे विवाहों का समर्थन तथा सामूहिक विवाहों को प्रोत्साहन समाज की प्रशंसनीय पहल मैधावी विद्यार्थियों, युवाओं और सामाजिक गतिविधियों में योगदान देने वाले वरिष्ठ जन को किया सम्मानित मुख्यमंत्री रवीन्द्र भवन में आयोजित मीना समाज के सम्मेलन में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मीना समाज ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज बंधु अपने सामाजिक दायित्वों का भी बख़ूबी निर्वहन कर रहे हैं। शिक्षा, सामाजिक उन्नति का…
Read Moreरणथंभौर में साइना नेहवाल के सामने आया बाघ, बेखौफ अंदाज में कैमरे में किया कैद
सवाई माधोपुर भारतीय बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल हाल ही में अपने परिवार के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के निजी दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने रणथंभौर रोड स्थित होटल ताज में ठहरकर रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण किया और टाइगर सफारी का रोमांचक अनुभव लिया। सफारी के दौरान उनके साथ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। टाइगर सफारी के दौरान रणथंभौर के जोन नंबर-3 में साइना नेहवाल को प्रसिद्ध बाघिन रिद्धि (टी-124) और उसके शावकों के दीदार हुए।…
Read Moreमुख्यमंत्री ने किया 31वें आईईएस- डिजिआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
पत्रकार साथियों की कलम की बाउंसर, शब्दों की गुगली और रिपोर्टर्स का रन रेट लोकतंत्र में लगाता है चार चांद: मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पत्रकार साथियों की कलम की बाउंसर, शब्दों की गुगली और रिपोर्टर्स का रन रेट लोकतंत्र में चार चांद लगाता है। हमारा मध्यप्रदेश हमेशा से दमदार खिलाड़ियों और मजबूत पत्रकारों की धरती रहा है। देश हित में पत्रकारिता को दिशा देने वाले प्रदेश के पत्रकारों ने दिल्ली तक को गौरवान्वित किया है। पंडित माखनलाल चतुर्वेदी और भारत रत्न श्रद्धेय अटल…
Read More‘श्रीअन्न’ किसानों ने सरकारी खरीद को दी प्राथमिकता
बाजरा की हुई 2.13 लाख मीट्रिक टन खरीद, ज्वार की खरीद रही 43,562 मीट्रिक टन और मक्का की खरीद रही 13,209 मीट्रिक टन ज्वार (मालदांडी) 3749, ज्वार (हाईब्रिड) 3699 रुपये, बाजरा 2775 और मक्का की 2400 रुपये प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हुई खरीद लखनऊ खरीफ विपणन वर्ष (2025-26) में ‘श्रीअन्न’ के किसानों ने बाजार की बजाय सरकारी खरीद को प्राथमिकता दी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष श्री अन्न (बाजरा, ज्वार व मक्का) की सरकारी खरीद अधिक रही। इसके एवज में किसानों को अधिक भुगतान भी किया गया।…
Read Moreयोग, योग-डांस, ध्यान, भजन और पंचतत्व रीकी हीलिंग ने रचा इतिहास
नए वर्ष की नई शुरुआत: अनंत ऊर्जा सफ़र ने भोपाल की झील पर शिकाराओं में हुआ भारत का पहला भव्य आध्यात्मिक हीलिंग अनुभव भोपाल 4 जनवरी 2026 का दिन मध्य प्रदेश और भारत के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब भोपाल की शांत झील के मध्य शिकाराओं पर भारत का पहला ऐसा भव्य आध्यात्मिक वेलनेस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें 100 से अधिक साधकों ने एक साथ योग, योग-डांस, ध्यान, भजन और पंचतत्व आधारित रीकी हीलिंग का गहन अनुभव किया। Madhya Pradesh Tourism…
Read Moreचार घंटे थाने में रहीं नेहा राठौर, बयान दर्ज नहीं हुआ, बोलीं– पीएम मोदी पर दिए बयान से पीछे नहीं हटूंगी
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तीखा तंज कसने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर अब भी अपनी बातों पर कायम हैं। उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में इसे लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की नोटिस के बाद शनिवार की शाम नेहा सिंह राठौर बयान दर्ज कराने थाने पहुंची। यहां चार घंटे तक रहने के बाद भी बयान दर्ज नहीं हो सका और वापस चली गईं। बयान दर्ज नहीं होने का नेहा ने दो कारण बताया है। पहला कि थाने के प्रभारी निरीक्षक मीटिंग में होने के…
Read Moreदिन-रात बेखौफ फर्राटा भरती हैं ट्रेनर दीदी और 60 सहेलियां, सेफ मोबिलिटी से बन रहीं लखपति
सीएम योगी के विजन से बदला यूपी का माहौल, महिला सशक्तिकरण को मिल रही नई रफ्तार आत्मनिर्भर बनीं गोरखपुर की मंशा देवी, दूसरे ब्लॉकों की महिलाओं को भी बनाया आत्मनिर्भर स्वयं सहायता समूह से जुड़कर एक वर्ष में मंशा देवी बनीं लखपति दीदी, अब 26 जनवरी को पीएम मोदी से करेंगीं मुलाक़ात लखनऊ उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण अब सिर्फ नारा नहीं, बल्कि हकीकत बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से गोरखपुर की मंशा देवी ने न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि 60 से अधिक महिलाओं को…
Read Moreयोगी सरकार चिकित्सा शिक्षा में देगी करीब 12 सौ नौकरियों की सौगात
कॉलेजों में आचार्य के 44 पदों और प्रवक्ता फॉर्मेसी के 11 पदों पर होगी भर्ती लखनऊ योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार ठोस और दूरदर्शी कदम उठा रही है। इसी कड़ी में वर्ष 2026 में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और तकनीकी पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में सहायक आचार्य, आचार्य एवं प्रवक्ता (फार्मेसी) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर करीब 1,200 से अभ्यर्थियों काे सरकारी नौकरी…
Read Moreवेनेजुएला में उलझा अमेरिका, उधर उसके ‘दोस्त’ के देश पर एयर स्ट्राइक; फाइटर जेट्स से बरसाए गए बम
वाशिंगटन एक तरफ अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के अपहरण और गिरफ्तारी में लगा हुआ था, दूसरी ओर उसके नए सहयोगी सीरिया में हवाई हमले हो रहे थे। सबसे बड़ी बात यह है कि ये हवाई हमले नाटो सदस्य देशों ब्रिटेन और फ्रांस ने किए। दरअसल, ब्रिटेन और फ्रांस ने शनिवार शाम को सीरिया में आतंकी संगठन आईएसआईएस के ठिकानों पर संयुक्त हवाई हमला किया। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह कार्रवाई सीरिया के एक भूमिगत ठिकाने को निशाना बनाकर की गई, जहां हथियार और विस्फोटक छिपाकर…
Read Moreजंगल का कानून चल रहा, जिसकी लाठी उसकी भैंस — वेनेजुएला में अमेरिकी हमले पर शशि थरूर का तीखा हमला
नई दिल्ली अमेरिका ने देर रात वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर हमला करके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अपने कब्जे में ले लिया। अब दोनों पर अमेरिका में ही मुकदमा चलाने की तैयारी है। इसके साथ ही, डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि फिलहाल वेनेजुएला को अमेरिका ही चलाएगा। वेनेजुएला मामले को लेकर दुनियाभर के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं शशि थरूर, अभिषेक मनु सिंघवी आदि ने भी रिएक्शन दिया है। लोकसभा सांसद शशि थरूर ने कहा कि कुछ समय…
Read Moreदलित महिला की हत्या से सनसनी, कुछ ही घंटों बाद जंगल में मिला आरोपी का शव, लव जिहाद के आरोप लगे
बेंगलुरु कर्नाटक में उत्तर कन्नड़ जिले के येल्लापुर कस्बे में 30 वर्षीय दलित महिला की सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि यह हत्या उसके परिचित व्यक्ति ने की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक दीपन एमएन ने बताया कि आरोपी रफीक इमामसाब का शव रविवार को येल्लापुर के पास जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना से कस्बे में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है और कई हिंदू संगठनों ने रविवार को येल्लापुर में बंद का आह्वान किया है। उन्होंने…
Read MoreVHT 2025-26: 5वें राउंड के बाद चमके ये सितारे, टॉप-10 बल्लेबाज और गेंदबाजों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट के पांचवें राउंड की समाप्ति के बाद बल्लेबाजी और गेंदबाजी के आंकड़ों ने घरेलू क्रिकेट में नए सितारों की चमक बिखेरी है। कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल रनों के पहाड़ पर सवार हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के जीशान अंसारी अपनी फिरकी और रफ्तार से बल्लेबाजों के लिए पहेली बने हुए हैं। बल्लेबाजी में पडिक्कल का दबदबा पांचवें राउंड के बाद कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल 5 मैचों में 514 रन बनाकर शीर्ष पर काबिज हैं। उनका…
Read Moreफोन का सिग्नल लेने बालकनी में गए और फिर… नोएडा में इंडियन ऑयल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर की दर्दनाक मौत
नोएडा नोएडा के सेक्टर 104 में 55 साल के शख्स की 17वें फ्लोर गिरकर मौत हो गई। शख्स की पहचान अजय गर्ग के तौर पर हुई जो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) थे। वह एटीएस वन हेलमेट सोसायटी में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। घटना शनिवार सुबह 10.20 मिनट की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक वह फोन का नेटवर्क ढूंढते हुए बालकनी में गए थे और इसी दौरान वह बालकनी से गिर गए। मीडया रिपोर्ट के मुताबिक अजय गर्ग के फोन में…
Read MoreCold Alert: उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड, 7 दिन तक घना कोहरा; इन राज्यों में चलेगी शीतलहर
नई दिल्ली उत्तर भारत में अगले सात दिनों तक सुबह और शाम के समय बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पू्र्वी राजस्थान में चार जनवरी को शीतलहर की चेतावनी है। इसके अलावा, पांच से आठ जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों, पांच से नौ जनवरी के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पांच से 10 जनवरी के दौरान पूर्वी राजस्थान में और छह व सात जनवरी के दौरान झारखंड में शीतलहर चलने की पूरी…
Read More
