लेखपाल के परिवार से 52 लाख लूटकांड में बड़ा ऐक्शन, एसपी ने थाना प्रभारी पर की कार्रवाई

सीतापुर यूपी के सीतापुर में सेवानिवृत्त लेखपाल के परिवार को बंधक बना कर 52 लाख की लूट के मामले में एसपी ने ऐक्शन लिया है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने घटना के चार दिन बाद तालगांव थाना प्रभारी आशीष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। यूपी के सीतापुर में तालगांव में सेवानिवृत्त लेखपाल के परिवार को बंधक बना कर 52 लाख की लूट के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अब तक एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी…

Read More

शराब घोटाला केस में केजरीवाल को बड़ी राहत, दो मामलों से अदालत ने किया बरी

नई दिल्ली कथित शराब घोटाले से जुड़े दो केस में आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को राहत मिल गई है। समन को दरकिनार किए जाने की वजह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज किए गए मुकदमों में दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री को बरी कर दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट में एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (ACJM) पारस दलाल ने गुरुवार को आदेश पारित किया। विस्तृत आदेश का इंतजार है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (पीएमएल) की धारा 50 के तहत दिए गए समन…

Read More

निर्माण कार्यों को तत्परता से पूरा कराएं : उप मुख्यमंत्री

हिनौती गौधाम का किया निरीक्षण भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के गंगेव विकासखण्ड में हिनौती गौधाम का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि निर्माणाधीन रेस्टहाउस का शेष कार्य 15 फरवरी तक पूरा करें। हिनौती गौधाम के बाउन्ड्रीवॉल का निर्माण कार्य स्वीकृत कर दिया गया है। ग्राम पंचायत इसका तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराए। एसडीएम सिरमौर निर्माण कार्यों के संबंध में आवश्यक प्रशासकीय तथा तकनीकी स्वीकृति जारी कराएं। रेस्टहाउस के समीप बनाई जा रही…

Read More

दावोस में नजर आया मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास की गति का सकारात्मक प्रभाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों से दावोस बैठक बनी महत्वपूर्ण भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पिछले 2 वर्ष में जितनी तीव्र गति से औद्योगिक विकास हुआ है उसका सकारात्मक प्रभाव दावोस में दिखाई दिया है। दावोस में विभिन्न क्षेत्रों के बड़े उद्योगपतियों और व्यापार प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें और चर्चा हुई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में विभिन्न इंटरशेनल कम्पनियों के साथ हुई बैठकों के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त की। नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में देश का पावर हब…

Read More

ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में पाकिस्तान की एंट्री, अब तक 9 मुस्लिम देशों ने दिया समर्थन

वाशिंगटन पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गठित 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने के निमंत्रण को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया है। यह संस्था मुख्य रूप से गाजा में युद्ध विराम लागू कराने और युद्ध से तबाह हुए क्षेत्र के पुनर्निर्माण की निगरानी के लिए बनाई गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस बोर्ड में शामिल होने के फैसले की पुष्टि की।   मंत्रालय ने कहा, 'पाकिस्तान का यह कदम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव…

Read More

ओडिशा में सख्ती! बीड़ी, सिगरेट और गुटखा पर अब पूरी तरह प्रतिबंध

ओडिशा ओडिशा सरकार ने राज्य को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। 22 जनवरी 2026 से राज्य भर में गुटखा, पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट, खैनी और जर्दा समेत सभी प्रकार के तंबाकू उत्पादों के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सख्त नियमों के साथ नई अधिसूचना जारी राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह प्रतिबंध केवल बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके प्रोसेसिंग और पैकेजिंग पर भी लागू होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है…

Read More

हरिद्वार को बड़ी सौगात: अमित शाह ने किया 250 बेड वाले अत्याधुनिक इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर अस्पताल का उद्घाटन

हरिद्वार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। यह 250 बेड वाला अत्याधुनिक अस्पताल आपातकालीन स्थितियों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को तेजी से उच्चस्तरीय इलाज मुहैया कराने के लिए तैयार किया गया है। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और विशेषज्ञ टीम की व्यवस्था है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद…

Read More

माघ मेले में बसंत पंचमी स्नान कल, जानें शुभ मुहूर्त और समय

हर साल माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी का पर्व मानाया जाता है. ये पर्व ज्ञान, वाणी और बुद्धि की देवी माता सरस्वती को समर्पित किया गया है. मान्यता है कि माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन ही माता सरस्वती प्रकट हुईं थीं. बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा-अराधना बहुत फलदायी मानी गई है. साल 2026 में कल बसंत पंचमी मनाई जाएगी. माघ मेले में हर साल बसंत पंचमी का शुभ स्नान किया जाता है. बसंत पंचमी के…

Read More

भोपाल–देवास राज्य राजमार्ग पर कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन के लिये एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

भोपाल–देवास राज्य राजमार्ग पर कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन के लिये एमओयू पर हुए हस्ताक्षर भोपाल मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मध्य भोपाल–देवास राज्य राजमार्ग पर कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन को लेकर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव एवं विकास आयुक्त श्रीमती दीपाली रस्तोगी की उपस्थिति में एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक भरत यादव तथा ग्रामीण विकास विभाग के संचालक छोटे सिंह द्वारा संपादित किया गया। इस समझौते का उद्देश्य भोपाल–देवास राज्य…

Read More

दिल्ली एयरपोर्ट पर मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने फोरेंसिक जांच शुरू की

नई दिल्ली दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जांच के दौरान मानव कंकाल जैसी दिखने वाली वस्तु बरामद हुई। दिल्ली पुलिस ने कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि यह एक डेमो कंकाल है, जिसका उपयोग मेडिकल छात्र करते हैं।   दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर गुरुवार को सुरक्षा कर्मियों द्वारा मानव कंकाल जैसी दिखने वाली वस्तु बरामद की गई। इसकी सूचना फैलने के बाद थोड़ी देर के लिए वहां…

Read More

थरूर पर कांग्रेस की नजर टेढ़ी? गौतम गंभीर की तारीफ पर BJP ने पूछा—क्या जारी होगा फतवा

नागपुर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारतीय क्रिकेट कोच गौतम गंभीर की तारीफ कर दी। नागपुर में हुई इस मुलाकात को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। भाजपा का कहना है कि अब कांग्रेस इसके चलते थरूर के खिलाफ फतवा जारी कर सकती है। कांग्रेस सांसद ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद गंभीर के पास सबसे मुश्किल काम है।   भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लिखा, 'पता नहीं कांग्रेस को कौन सी बात ज्यादा गुस्सा दिलाएगी। थरूर का नागपुर जाना, थरूर का…

Read More

दो लाइन पढ़कर निकले गवर्नर गहलोत, CM का बड़ा ऐलान—‘कठपुतली राज्यपाल’ के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

बेंगलुरु कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत विधानसभा में अभिभाषण पढ़ते हुए सिर्फ दो लाइन ही बोले और फिर निकल गए। अब इसे लेकर राजनीति तेज हो गई है और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उन्हें केंद्र सरकार की कठपुतली बता दिया है। उन्होंने कहा कि गवर्नर का व्यवहार ऐसा था कि जैसे वह केंद्र सरकार की कठपुतली हों। विधानसभा सत्र की गुरुवार को शुरुआत थी और इस दौरान राज्यपाल ने सिर्फ शुरुआत की दो लाइनें ही पढ़ीं। उन्होंने हिंदी में पढ़ा, 'मेरी सरकार प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास की गति को…

Read More

मॉल नहीं, तालाब बना दिया! युवराज मेहता केस में NGT सख्त, यूपी सरकार को जारी किया नोटिस

नई नोएडा एनजीटी ने नोएडा में 16 जनवरी की रात सेक्टर 150 में पानी भरे गड्ढे में तड़पकर जान देने वाले युवराज मेहता की मौत पर कार्रवाई की है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने यूपी सरकार के सभी संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है और उन्हें निर्देश दिया है कि वे कम से कम एक सप्ताह के भीतर हलफनामे के माध्यम से अपना जवाब दाखिल करें। एनजीटी ने कहा कि यह घटना पर्यावरण नियमों के पालन में गंभीर चूक और कानून के उल्लंघन की ओर इशारा करती है।   सॉफ्टवेयर…

Read More

डब्ल्यूपीजीटी 2026: दूसरे लेग के पहले दिन रिद्धिमा ने स्नेहा पर बढ़त बनाई

अहमदाबाद विमेंस प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) 2026 के पहले चरण में एक सप्ताह पहले उपविजेता रहीं रिद्धिमा दिलावरी ने अहमदाबाद के कल्हार ब्लूज एंड ग्रीन्स में खेले जा रहे दूसरे चरण के पहले राउंड में एक शॉट की बढ़त हासिल कर ली है। बुधवार को रिद्धिमा ने अंतिम 8 होल्स में संयमित खेल का प्रदर्शन किया। सीजन के दूसरे टूर्नामेंट की शुरुआत में रिद्धिमा ने दो बार लगातार बर्डी लगाईं। उन्होंने पहले 7वें और 8वें होल पर बर्डी लगाईं, जिसके बाद फिर 14वें और 15वें होल पर ऐसा किया। हालांकि,…

Read More

हमें शुभ मुहूर्त मत बताइए — मंदिर-मस्जिद विवाद में हिंदू पक्ष पर सुप्रीम कोर्ट क्यों हुआ सख्त?

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (22 जनवरी) को फैसला सुनाया कि मध्य प्रदेश के धार में विवादित भोजशाला परिसर में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय कल यानी शुक्रवार, 23 जनवरी को पूजा-अर्चना कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि विवादित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद स्थल में शुक्रवार को बसंत पंचमी के दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिंदू पूजा-अर्चना करेंगे, जबकि मुस्लिम समुदाय के लोग उसी दिन दोपहर एक बजे से तीन बजे तक जुमे की नमाज अदा करेंगे।   मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल…

Read More