गोरखपुर, सोमवार देर शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद मंगलवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों की बात ध्यान से सुनी, उनके प्रार्थना पत्र को पढ़ा। फिर आत्मीयता से बोले, ‘घबराइए मत, समस्या का समाधान कराया जाएगा।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निराकरण कराएं। मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ…
Read MoreDay: January 27, 2026
सीरीज जीतकर भी टेंशन में टीम इंडिया! IND vs NZ में ये डिपार्टमेंट बना सबसे बड़ा सिरदर्द, चौथे T20 में होगा बदलाव?
विशाखापट्टनम अब तक खेल के हर विभाग में अपना दबदबा बनाने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को विशाखापट्टनम में होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भी किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी जिसमें वह स्पिनरों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद भी करेगी। अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन से भारत ने पहले तीनों मैच जीत कर सीरीज अपने नाम कर ली है। लेकिन इस बीच उसके दो प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। कुलदीप ने दो…
Read Moreनियद नेल्लानार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 14 ग्रामीणों के जीवन में आई रोशनी
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के “सुशासन“ और “अंत्योदय“ के संकल्प को साकार करते हुए सुकमा जिले के दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में जिले के 14 मोतियाबिंद मरीजों का सफल उपचार कराकर उनके जीवन में नई रोशनी लाई गई है। शासन की महत्वाकांक्षी “नियद नेल्लानार“ (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से कोंटा विकासखंड में स्थित दूरस्थ गांव मुकर्रम, पटेलपारा, सरपंचपारा और किस्टाराम जैसे पहुंचविहीन क्षेत्रों के मरीजों…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री शिवराज पहुंचे रायपुर, स्मारक महोत्सव के लिए राजनांदगांव रवाना
रायपुर. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रायपुर पहुंचे और राजनांदगांव रवाना हुए. जहां वे प्रतिभास्थली स्कूल परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विश्वगुरु जैनाचार्य विद्यासागर समाधि स्मारक महोत्सव में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद मंत्री शाम को रायपुर लौटकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे. भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला समन्वय समिति की बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन आज दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, प्रदेश अध्यक्ष…
Read Moreचिमुगोरो का वार फिर पड़ा भारी, वेदांत त्रिवेदी फेल… भारत को बड़ा झटका
नई दिल्ली आज भारत और जिम्बाब्वे की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टक्कर हो रही है। दोनों टीमें बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने हैं। यह सुपर सिक्स राउंड का छठा मैच है। वहीं, ग्रुप-2 का हिस्सा भारत और जिम्बाब्वे का इस राउंड में पहला मुकाबला है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में अपने तीन मैचों में जीत दर्ज की। भारत ने अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को धूल चटाई। वहीं, मेजबान जिम्बाब्वे को…
Read Moreदुर्ग में किराए से बैंक खाता देना भारी पड़ा, ठगी के पैसे के लेनदेन पर फंसा खाता धारक
दुर्ग. सुपेला थाना क्षेत्र में साइबर अपराध से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त Acknowledgment नंबर के माध्यम से म्यूल अकाउंट की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जेना स्माल फाइनेंस बैंक, सुपेला शाखा में खाता धारक गोपी राम देवांगन पिता भुनेश्वर राम देवांगन उम्र 30 वर्ष, निवासी सोनिया गांधी नगर जोन-01 सेक्टर-11 भिलाई खुर्सीपार जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) द्वारा यह खाता खुलवाया गया था। जांच में सामने आया…
Read Moreक्या सच में भारत से मैच खेलने से पीछे हटेगा पाकिस्तान? T20 वर्ल्ड कप बहिष्कार की अटकलों की असली हकीकत
नई दिल्ली बांग्लादेश तो अपनी जिद की वजह से बिना कोई मैच खेले ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। अब पाकिस्तान उसके समर्थन में बड़ी-बड़ी डींगे हाक रहा। वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी दे रहा। अगर वर्ल्ड कप का बहिष्कार नहीं तो कम से कम 15 फरवरी को भारत से होने वाले ग्रुप मैच के बायकॉट पर विचार का संदेश दे रहा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के मुताबिक इसे लेकर आखिरी फैसला शुक्रवार या फिर सोमवार को सुना दिया जाएगा। इस बीच मीडिया…
Read Moreलाखों बैंक कर्मचारी ‘फाइव डे वीक’ के लिए सड़कों उतरे, 7 हजार से ज्यादा शाखाओं में हड़ताल के चलते तालाबंदी
भोपाल. मध्य प्रदेश में मंगलवार को करीब 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर हैं। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर होने वाली इस हड़ताल से प्रदेशभर की 7 हजार से ज्यादा बैंक शाखाओं में ताले लटके हुए हैं। इससे चेक क्लियरेंस, नकद लेन-देन और अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हैं, वहीं एटीएम में भी नकदी की कमी की आशंका है। एक ही दिन में लाखों करोड़ रुपए के कारोबार पर असर है। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर हो रही है। भोपाल,…
Read Moreजगदलपुर की मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, विशाखापत्तनम का रेल आवागमन ठप
जगदलपुर. किरंदुल-कोट्टावालसा रेललाइन पर ओडिशा के कोरापुट जंक्शन आउटर में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए है। घटना रात नौ बजे हुई। मालगाड़ी किरंदूल से लौह अयस्क भरकर विशाखापत्तनम जा रही थी। घटना डाउन लाइन में हुई है। इस लाइन में रेल आवागमन ठप है। घटना होने से किरंदूल विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस को जड़ती स्टेशन में रोक दिया गया है। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर कोरापुट के रेल अधिकारी पहुंच गए हैं। जगदलपुर से रेल अधिकारी रवाना हुए हैं। नाइट एक्सप्रेस को…
Read Moreरायपुर में आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ी घटनाएं, नगर निगम अमले ने चलाया धरपकड़ अभियान
रायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा एनिमल बर्थ कण्ट्रोल (एबीसी) कार्यक्रम को निरंतर एवं प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रतिदिन औसतन 15-20 आवारा श्वानों को पकडकर उनका टीकाकरण, नसबंदी (डिवार्मिंग / स्टेरिलाईजेशन) किया जा रहा है, जिससे आवारा श्वानों की संख्या नियंत्रण में लायी जा सके तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। चंद्रशेखर आजाद वार्ड के सम्बंधित क्षेत्र से शिकायत प्राप्त होते ही नगर पालिक निगम, रायपुर की डॉग कैचिंग टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवारा श्वानों को पकड़ा गया, जिनका नियमानुसार टीकाकरण /बधियाकरण…
Read Moreस्कूली छात्रा का अपहरण कर छेड़छाड़, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा
रायगढ़. जिले में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस बेहद सख्त और सतर्क है। महिला थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बालिका से छेड़छाड़ और जबरन उठाने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक शाकिब खान (24 साल) निवासी पूरी बगीचा चांदमारी रायगढ़ को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित बालिका ने महिला थाना में दिए लिखित आवेदन में बताया कि वह आरोपी को पहले से जानती-पहचानती है और शाकिब बीते दो वर्षों (वर्ष 2023 से) लगातार जबरन बातचीत करता था, रास्ते में पीछा…
Read Moreपुलिस से बचने कपड़े बदल कर भागे आरोपी, इंदौर में महिला की हत्या में सरगर्मी से तलाशी
इंदौर. महिला की हत्या में शामिल बदमाश पुलिस को छका रहे है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों का पीछा कर रही है। आरोपित कपड़े बदल कर भागे है। आरोपित घटना स्थल के आसपास ही देखे गए है। बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित नंदबाग निवासी गायत्री धीमान की घर में ही गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बदमाश वारदात के बाद महिला के हाथ पैर बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस कर भागे थे। गायत्री सुपर कॉरिडोर स्थित आईटी कंपनी में हाऊस किपिंग का काम करती थी। पुलिस ने घटना स्थल के…
Read Moreएम्स भोपाल में चेन स्नेचिंग, लिफ्ट का गेट खुलते ही महिला का मंगलसूत्र लेकर भागा चोर
भोपाल. भोपाल एम्स को हाई-सिक्योरिटी स्वास्थ्य संस्थान माना जाता है। रविवार शाम को स्त्री रोग विभाग में अटेंडर के साथ हुई वारदात से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल परिसर की लिफ्ट में उनके साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। पीड़िता का नाम वर्षा सोनी है। वह स्त्री रोग विभाग में अटेंडर हैं। ड्यूटी के दौरान ब्लड बैंक के पीछे स्थित लिफ्ट से अकेली आ रही थीं। इसी दौरान मास्क और टोपी पहने एक…
Read Moreउमरिया में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में कपड़े बदल रही छात्राओं का बनाया वीडियो, रोकने पर बदमाशों ने शिक्षकों पर किया हमला
उमरिया. ग्राम पिपरिया स्थित हाईस्कूल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान 3 से 4 नशे में धुत युवकों ने छात्राओं के कपड़े बदलने के लिए निर्धारित कक्ष में घुसकर मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाने की कोशिश की। रोकने पर उन्होंने शिक्षकों पर हमला किया। घटना के बाद पीड़ित शिक्षकों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला जिले के ग्राम पिपरिया स्थित हाईस्कूल का है। राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था, जहां स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में…
Read Moreनरसिंहपुर में कार पलटने से चार दोस्त गंभीर घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
नरसिंहपुर. शहर के बायपास रोड स्थित महर्षि स्कूल के पास सोमवार रात एक अनियंत्रित कार पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार चार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान कृष्णा तिवारी, अंश दुबे, सहज राजपूत और अर्णव जाट के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दो किशोरों की नाजुक हालत को देखते हुए उनका सीटी स्कैन कराया गया और बेहतर इलाज…
Read More
