स्टार प्लस का बहुप्रतीक्षित शो ‘तारा’ 10 मार्च से होगा प्रसारित

मुंबई,   स्टार प्लस का बहुप्रतीक्षित शो ‘तारा’ 10 मार्च से प्रसारितहोगा। स्टार प्लस ने अपने नए शो 'तारा' की प्रीमियर डेट का खुलासा कर दिया है। यह रोमांटिक ड्रामा 10 मार्च से रात आठ बजे लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो दर्शकों को दिल छू लेने वाले पलों और गहरे पारिवारिक ड्रामे से भरी एक इमोशनल प्रेम कहानी का वादा करता है। इस शो में कुशाल आहूजा 'युवराज' के रूप में और कनिका कपूर 'तारा' के रूप में दो अलग-अलग दुनिया के किरदारों को साथ ला…

Read More

जापान में भारतीय संस्कृति की झलक, बच्चे ने पैर छूकर लिया CM योगी का आशीर्वाद

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर जापान गए हैं। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री नंद गोपाल नंदी सहित अन्य अधिकारी भी गए हैं। इस दौरान सीएम योगी और एक बच्चे की शानदार तस्वीर सामने आई है। इस पल का वीडियो सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट भी किया है। दरअसल, जापान के यामानाशी की ओर जाते समय रास्ते में भारतीय मूल के लोग सीएम योगी से मिलने पहुंचे, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। इस दौरान सीएम योगी ने बच्चे को चॉकलेट दी, तो…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब अध्यक्ष  मोहन तिवारी, महासचिव  गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष  दिलीप साहू सहित पत्रकार  सौरभ सिंह परिहार शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब द्वारा आयोजित किए जाने वाले रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को औपचारिक आमंत्रण दिया। साथ ही पत्रकार हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त की। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने…

Read More

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: एंटी माओवादी अभियान में दो नक्सली मारे गए, हथियार जब्त

बीजापुर बीजापुर जिले के इंद्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर एक संयुक्त टीम ने एंटी माओवादी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान बृहस्पतिवार सुबह इंद्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद की गई सर्चिंग में वर्दीधारी दो माओवादियों के शव बरामद किए गए। मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर राइफल, एक इंसास राइफल और एक 12 बोर राइफल सहित विस्फोटक तथा अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई है।  

Read More

लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया गिरफ्तार, भाई संजू भी पुलिस की पकड़ में

रायपुर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कालीबाड़ी-नेहरू नगर क्षेत्र में सक्रिय अवैध नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया और उसका भाई संजू गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, नशीली गोलियां और हथियार बरामद किए गए हैं। बता दें कि यह पूरी कार्रवाई डीसीपी (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और डीसीपी (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में…

Read More

कटनी में लोकायुक्त का बड़ा कारनामा, रिश्वत लेते जिला पंचायत लिपिक गिरफ्तार

कटनी  जिला पंचायत में रिश्वतखोरी का अजब मामला सामने आया है। जहां दो साल पहले रिश्वत लेते पकड़े गए एक सचिव से हाईकोर्ट के आदेश पर बहाली के नाम पर बाबू ने रिश्वत मांगी। सचिव ने लोकायुक्त से शिकायत कर बाबू को ही ट्रैप करवा दिया। जिला पंचायत के लिपिक को लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने पांच हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई से जिला पंचायत में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सह फरियादी सचिव आशीष दुबे वर्ष 2024 में रिश्वत लेने के एक मामले में ट्रैप हुए…

Read More

दिल्ली में ‘स्पेशल 26’ स्टाइल लूट: मेड ने कराई फर्जी ED रेड, करोड़ों का माल साफ

साउथ दिल्ली पुलिस ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक बुज़ुर्ग कपल के घर पर नकली रेड करने वाले घरेलू नौकर और साली को गिरफ्तार कर लिया है। ED ऑफिसर बनकर रेड करने वाले तीन आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, कपल ने 13 फरवरी को नकली ED रेड की खबर दी थी। ED के वकील ने किया नकली रेड का खुलासा एडिशनल DCP ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि घटना 11 फरवरी की है। रेड के दौरान, रिटायर्ड डॉक्टर उषा सभरवाल ने जल्दी से अपने पोते कुणाल सभरवाल को…

Read More

जमशेदपुर में राष्ट्रपति का संदेश: ‘श्री जगन्नाथ की कृपा सब पर समान’

जमशेदपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को जमशेदपुर के कदमा (मरीन ड्राइव) में प्रस्तावित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा, ''भगवान जगन्नाथ की कृपा पूरी मानवता पर बिना किसी भेदभाव के समान रूप से बरसती है।” राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष से की और कहा कि महाप्रभु का दरबार भेदभाव से परे है। यहां जाति, वर्ग या ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं। उन्होंने लोकप्रचलित उक्ति 'जगन्नाथ के…

Read More

विनीसियस का जलवा बरकरार, रियल मैड्रिड ने बेनफिका को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री

मैड्रिड 15 बार के यूरोपीय चैंपियन रियल मैड्रिड ने शानदार वापसी करते हुए बेनफिका को 2-1 से हराया और कुल 3-1 की बढ़त के साथ यूईएफए चैंपियंस लीग के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। सैंटियागो बर्नब्यू में खेले गए रोमांचक मुकाबले में विनीसियस जूनियर ने निर्णायक गोल कर टीम को जीत दिलाई। पहले चरण में 1-0 से पीछे चल रही बेनफिका ने आक्रामक शुरुआत की और 14वें मिनट में राफा सिल्वा के गोल से बढ़त बना ली। गोलकीपर थिबाउट कोर्टुआ ने पहले शानदार बचाव किया, लेकिन रिबाउंड पर राफा ने…

Read More

खुशहाली की खुशहोली, किसानों को मिलेगी धान की एकमुश्त अंतर राशि

रायपुर समय पर सहायता से मजबूत होगा किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था होली का त्योहार इस बार  किसानों के लिए सिर्फ रंगों की नहीं, बल्कि समृद्धि और खुशहाली की सौगात लेकर आया है। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि होली से पहले एकमुश्त देने के निर्णय ने गांव-गांव में उत्साह का माहौल बना दिया है। यह राशि किसानों के जीवन में आर्थिक राहत के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा रही है।       कबीरधाम जिले के ग्राम…

Read More

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 169 रेंजरों की सूची जारी, कई जिलों में तबादले

रायपुर  छत्तीसगढ़ में वन विभाग के भीतर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। विष्णुदेव साय सरकार ने वन अमले में तैनाती और तबादलों को लेकर दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं, जिससे पूरे विभाग में हलचल मच गई है। जारी आदेश के अनुसार ट्रेनिंग पूरी कर चुके 124 नए वनक्षेत्रपालों (रेंजरों) को प्रदेश के अलग-अलग वन मंडलों में पोस्टिंग दी गई है। इसके साथ ही 45 अनुभवी रेंजरों का ट्रांसफर किया गया है। इस तरह कुल 169 अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना और तबादला एक साथ किया गया।  क्यों अहम है ये…

Read More

बदायूं में बड़ी कार्रवाई: 179 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 663 का मानदेय रोका

बदायूं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषाहार वितरण में की जा रही लापरवाही के मामले में सख्त रुख अपनाया गया है। फरवरी माह समाप्त होने को है और अब तक 30 प्रतिशत पोषाहार का वितरण नहीं किया जा सका है। समीक्षा के दौरान लापरवाही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया गया। इसमें 179 कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है, जबकि 663 कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक दिया गया है। जिले में 2940 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर 1,77,950 गर्भवती/धात्री महिलाओं व 0-6 वर्ष के बच्चों को पोषाहार…

Read More

भारत के दिल से जुड़िए, मध्यप्रदेश के साथ आगे बढ़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत के दिल से जुड़िए, मध्यप्रदेश के साथ आगे बढ़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश भी बढ़ते हुए राजस्थान के साथ करेगा अपनी भागीदारी निवेश, नवाचार और विकास की हमारी साझेदारी होगी दीर्घकालिक मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में हुआ इन्टरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटिज़ इन एमपी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में निवेश करने के लिए निवेशकों को किया आमंत्रित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश आज देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में अग्रणी बनकर उभरा है।…

Read More

“स्व से सृष्टि” तक मंगल ही हमारा संकल्प, सेवा ही हमारा परम धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

"स्व से सृष्टि" तक मंगल ही हमारा संकल्प, सेवा ही हमारा परम धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जो सबके मंगल की कामना करे, ऐसी महान है हमारी भारतीय संस्कृति सिंहस्थ महाकुंभ-2028 में सभी साधु-संतों को किया आमंत्रित मुख्यमंत्री डॉ. यादव भीलवाड़ा में सनातन मंगल महोत्सव, संत समागम एवं दीक्षा महोत्सव में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को राजस्थान के भीलवाड़ा में हरिशेवा उदासीन आश्रम के स्थानापति परमपूज्य  महामण्डलेश्वर स्वामी हंसरामजी महाराज की मौजूदगी में हुए सनातन मंगल महोत्सव, संत समागम एवं दीक्षा महोत्सव में शामिल हुए। राजा…

Read More

परिसीमन रद्द होने के बाद निकाय चुनाव पर संकट, समय-सीमा को लेकर सुप्रीम कोर्ट की भूमिका अहम

जयपुर राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव तय समय पर होते नजर नहीं आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से राजस्थान में 15 अप्रैल तक निकाय चुनाव करवाने की तय की गई समय सीमा पर संशय बन गया है। राज्य सरकार ने 113 नगरीय निकायों के चुनाव स्थगित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की है। याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट द्वारा इन निकायों के परिसीमन को निरस्त किए जाने के बाद चुनाव कराना संभव नहीं है, इसलिए समय-सीमा बढ़ाई जाए। सरकार…

Read More