रामकथा पार्क हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन से की, जहां उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। हनुमानगढ़ी में किया पूजन, प्रदेश के लिए मांगा कल्याण हनुमानगढ़ी में प्रभु हनुमान के समक्ष शीश नवाने तथा पूजन-दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे श्रीरामलला विराजमान के दरबार पहुंचे। यहां आरती के बाद उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरणों में…
Read MoreDay: November 18, 2025
गरियाबंद जिला को जोन-1, केटेगरी-2 में मिला जल संचय, जन भागीदारी के कार्य के लिए मिला देश में तीसरा स्थान
राष्ट्रीय सम्मान से देश में बढ़ा गरियाबंद का गौरव जिले को मिला एक करोड़ रूपये का पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों गरियाबंद जिले के कलेक्टर श्री बी एस उइके ने ग्रहण किया पुरस्कार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर जल संचय और जन भागीदारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला को जोन-1, केटगरी-2 में देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के कर कमलों से…
Read Moreमेहमान बनकर आया, दावत उड़ाई और जाते-जाते कर गया ऐसा कारनामा कि मच गया हड़कंप
ग्वालियर दोस्ती में विश्वास और भरोसा बेहद मायने रखते हैं लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मेहमान बनकर आए एक दोस्त ने इसी भरोसे का कत्ल कर दिया। जहां दोस्त ने दोस्त की गैरहाजिरी में बड़ा कांड कर दिया। हालांकि वह रंगे हाथों पकड़ा गया और पिटाई के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना जिले के मोतीझील इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, मुरैना निवासी 30 वर्षीय महिला अपने पति, दो बेटों और देवर के साथ मोतीझील क्षेत्र में रहती है। महिला के पति का दोस्त सुनील कुमार…
Read Moreजल संचय, जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए महासमुंद जिले को मिला प्रथम स्थान
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने पुरस्कार ग्रहण किया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर जल संचय एवं जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूर्वी जोन में शामिल कैटेगरी 2 अंतर्गत महासमुंद जिले को मिला प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जिले को उत्कृष्ट कार्य के लिए एक करोड़ रूपए की राशि से सम्मानित किया है। महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…
Read MoreUPI में आया बड़ा बदलाव: अब छोटे खर्चों पर भी मिलेगा क्रेडिट जैसा फायदा
नई दिल्ली देश में डिजिटल भुगतान को नई दिशा देने के लिए अब बड़े बैंक UPI के जरिए क्रेडिट पेमेंट्स को तेजी से बढ़ाने की तैयारी में हैं। HDFC Bank, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank जल्द ही ‘UPI पर क्रेडिट लाइन’ सुविधा लॉन्च कर सकते हैं। अभी तक बैंक UPI पर क्रेडिट बढ़ाने के लिए RuPay क्रेडिट कार्ड जारी कर रहे थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत ग्राहक बिना किसी कार्ड के भी छोटे-बड़े भुगतान क्रेडिट पर कर सकेंगे। बड़े बैंकों की एंट्री नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)…
Read Moreदुनियाभर में ठप पड़ा ChatGPT और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, लाखों यूजर्स हुए परेशान, नहीं कर रहा काम
नई दिल्ली मंगलवार दोपहर अचानक दुनिया की कई बड़ी ऑनलाइन सेवाएं एक साथ ठप हो गईं, जिससे यूजर्स को सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह समस्या इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने वाली दिग्गज कंपनी Cloudflare के बड़े पैमाने पर हुए आउटेज के कारण उत्पन्न हुई। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एक साथ ठप क्लाउडफ्लेयर की टेक्निकल समस्या के चलते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर), एआई प्लेटफॉर्म ChatGPT, ऑनलाइन डिजाइन टूल Canva और कई अन्य वेबसाइट्स…
Read Moreकृषक लक्ष्मण, छगन और खोरबाहरा को धान विक्रय में नहीं हुई परेशानी, आसानी से धान बेच पाए
समिति में सभी सुविधाएं दुरुस्त रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और किसान-कल्याण की प्राथमिकता को धरातल पर उतारती हुई राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना आज किसानों के लिए वास्तविक परिवर्तन का माध्यम बन रही है। बेहतर समर्थन मूल्य, पारदर्शी एवं सुविधाजनक उपार्जन व्यवस्था, तथा टोकन प्रणाली जैसे सुधारों ने धान विक्रय प्रक्रिया को सहज, तेज और भरोसेमंद बनाया है। जिसका प्रत्यक्ष लाभ सीमांत कृषक से लेकर बड़े किसानों तक समान रूप से पहुंच रहा है और कृषक अधिक उत्साह और विश्वास के साथ उत्पादन बढ़ा रहे…
Read Moreमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2025 का किया भव्य अनावरण
प्रदेश में प्रतिष्ठित ट्रॉफी का आगमन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधानसभा परिसर से प्रतिष्ठित एफआईएच जूनियर मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी का अनावरण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विश्व की प्रतिष्ठित एफआईएच जूनियर मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की चमचमाती ट्रॉफी पहली बार भारत टूर के तहत आज छत्तीसगढ़…
Read Moreविद्यार्थियों में वैज्ञानिक और नवाचारी सोच को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विद्यार्थियों में वैज्ञानिक और नवाचारी सोच को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आधुनिक विज्ञान सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से कर रहा है विकास मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदर्शनी स्थल पर वैज्ञानिकों द्वारा विकसित रोबोट ने किया स्वागत बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में देशभर के 900 विद्यार्थियों के 240 इनोवेटिव प्रोजेक्ट और मॉडल हुए प्रदर्शित बाल वैज्ञानिकों के महाकुंभ में मैनिट, आईसेक्ट और आईआईएसईआर के वैज्ञानिकों से होगा संवाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2025 का किया…
Read Moreटोयोटा इनोवा को छोड़ा नंबर-1 का ताज, हायराइडर ने तोड़ा रिकॉर्ड
मुंबई टोयोटा की मिड-साइज एसयूवी अर्बन क्रूज़र हायराइडर ने अक्टूबर 2025 में वह कर दिखाया, जिसकी उम्मीद लंबे समय से की जा रही थी। कंपनी की मजबूती का प्रतीक मानी जाने वाली इनोवा हायक्रॉस और इनोवा क्रिस्टा को पछाड़ते हुए हायराइडर पहली बार टोयोटा की नंबर-1 बिकने वाली कार बनकर उभरी। यह बदलाव टोयोटा के लिए सिर्फ एक नई उपलब्धि ही नहीं, बल्कि भारतीय बाज़ार में बदलते ग्राहक रुझानों का भी महत्वपूर्ण संकेत है। रिकॉर्ड तोड़ बिक्री का नया अध्याय अक्टूबर 2025 में हायराइडर ने 11,555 यूनिट की बिक्री दर्ज…
Read Moreराहुल के आरोपों के बाद जागा EC? अब SIR में जोड़ा जाएगा AI सिस्टम
कोलकाता पश्चिम बंगाल में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान फर्जी, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) तकनीक का इस्तेमाल करेगा। एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, AI सिस्टम मतदाता डेटाबेस में मौजूद लाखों तस्वीरों का विश्लेषण करेगा और चेहरों की समानता (facial recognition) के आधार पर एक ही व्यक्ति के एक से अधिक जगहों पर पंजीकृत होने की पहचान करेगा। इससे…
Read More48 दिन तक बंधक बनाकर रेप, शिकायत पर पहुँची युवती से SI ने भी किया दुष्कर्म!
बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला की कहानी ने पुलिस व्यवस्था की नींव को हिला दिया है। पीड़िता का कहना है कि वह गैंगरेप की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन वहां उसे न्याय नहीं, बल्कि नया जख्म मिला। आरोप इतना गंभीर है कि विभाग को दो सब-इंस्पेक्टरों को तत्काल सस्पेंड करना पड़ा है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर 48 दिन का खौफ महिला का दावा है कि नवंबर में उसकी एक युवक से सोशल मीडिया पर पहचान बनी। मुलाकात के बहाने वह उसे बहला-फुसलाकर एक बंद कमरे…
Read Moreनवनियुक्त मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की
जयपुर नवनियुक्त मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। कागज़ों में इसे भले शिष्टाचार भेंट कहा गया हो, लेकिन प्रशासनिक गलियारों में यह वह अहम मोड़ माना जाता है जहां सरकार और नौकरशाही अपने नए अध्याय की रूपरेखा तैयार करते हैं। मुख्यमंत्री के लिए यह अवसर था नए मुख्य सचिव की कार्यशैली और उनकी प्राथमिकताओं को समझने का। वहीं वी. श्रीनिवास के लिए यह मुलाकात सरकार की विकास योजनाओं और शासन की दिशा का पहला संकेत थी। हल्के व्यंग्य में कहें…
Read MorePM मोदी की तारीफ कर फंसे शशि थरूर? कांग्रेस में मच गई खलबली
नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की खुलकर सराहना की है। दिल्ली में एक निजी कार्यक्रम में पीएम मोदी के भाषण से प्रभावित थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उनकी तारीफ की। यह कोई पहला मौका नहीं है जब थरूर ने पीएम मोदी की प्रशंसा की हो, इससे पहले भी कई बार उनकी तारीफ करने पर कांग्रेस के अंदर उनके खिलाफ असंतोष की खबरें सामने आती रही हैं। भारत उभरता हुआ मॉडल शशि थरूर ने बताया…
Read Moreदेश में हर मिनट लापता हो रहा एक बच्चा! सुप्रीम कोर्ट ने रिपोर्ट पर जताई गहरी चिंता
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने देश में बच्चों के लापता होने से संबंधित एक रिपोर्ट पर गंभीर चिंता जताई है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत में हर आठ मिनट में एक बच्चा लापता हो जाता है। इस पर सुनवाई के दौरान जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने इसे बेहद चिंताजनक बताया। गोद लेने की प्रक्रिया बेहद कठिन – सुप्रीम कोर्ट जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि उन्होंने अखबार में पढ़ा है कि इतनी अधिक संख्या में बच्चे गायब हो जाते हैं, और यदि यह…
Read More
