Breaking
30 Nov 2026, Mon

ब्रेकिंग : CM भूपेश का बयान-‘BJP ज़हर घोल रही है,’ तो पूर्व बस्तर कलेक्टर और कमिश्नर रहे जीएस मिश्रा ने कहा-‘आदिवासी समाज में हिंसा का रोग फैला रहे हैं भूपेश बघेल’

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 06 जनवरी, 2023

 

रायपुर। आज छेरछेरा त्योहार के बहाने छत्तीसगढ़ में व्याप्त मौसमी ठंड के बीच चुनावी पारा फिर चढ़ गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल के संवैधानिक कर्तव्यों पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए उनके बस्तर दौरे का तो स्वागत किया, लेकिन आदिवासियों के आरक्षण में उन्हें रोड़ा बताते हुए उनपर भाजपा के इशारों पर काम करने का गंभीर आरोप लगाने से भी गुरेज़ नहीं किया।

आज मीडिया से रायपुर में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के 15 वर्षीय कार्यकाल में जितने चर्च बने उन सबका ब्योरा उनके पास है और इसलिए भाजपा को धर्मांतरण पर बोलने का कोई हक़ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बस्तर क्षेत्र में ज़हर घोलने का काम कर रही है। भाजपा बौखलाई हुई है।

ये भी पढ़ें :  कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट: चांदी एक दिन में ₹1 लाख सस्ती, सोना ₹33,000 लुढ़का

 

मुख्यमंत्री के बयान को उनके पद की गरिमा के विपरीत बताते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और वरिष्ठ आईएएस रहे गणेश शंकर मिश्रा ने समाज में हिंसा को रोग फैलनेवाला बताया है। मिश्रा ने कहा कि वे बस्तर में कलेक्टर और आयुक्त दोनों रह चुके हैं और उस नाते पूर्ण जवाबदारी से कहते हैं कि बस्तर छत्तीसगढ़ में शान्ति का टापू है।

उन्होंने कहा कि जहां एक और केंद्रीय गृह मंत्रालय की नक्सल विरोधी मुहिम रंग ला रही है और नक्सली फुटप्रिंट कम हुआ है, वहीं दूसरी और कुछ एजेंडा से प्रेरित तत्व धर्म के आधार पर मासूम आदिवासियों को बरगला के उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं, जिसमें सरकार की अनकही सहमति किसी से छुपी नहीं हैं।

ये भी पढ़ें :  संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत: मंत्री राजेश अग्रवाल बोले—सरगुजा के पिछड़े क्षेत्रों का होगा समग्र विकास

‘सुकमा एसपी के इनपुट को क्यों नकारते रहे सीएम?’
मुख्यमंत्री के रमन सिंह कार्यकाल में बनाये गए चर्चों का उल्लेख करने को हास्यास्पद बताये हुए मिश्रा ने कहा कि कोई पंथ अपने आस्था अनुरूप और देश के क़ानूनी प्रक्रिया तहत अपने आस्था का कोई केंद्र स्थापित कर रहा है तो उससे हिंसा नहीं फैलती, हिंसा फैलती है मतांतरण करवा रहे दलालों को संरक्षण देने से जिसकी गंभीरता का उल्लेख करते हुए पूर्व में सुकमा ज़िले के एसपी ने सरकार को आगाह भी किया था। लेकिन मुख्यमंत्री इस मुद्दे को ग़ैरज़रूरी मानते रहे और अंततः ऐसी अप्रिय स्थिति उत्पन्न हुई।

ये भी पढ़ें :  Chhattiagarh : राज्यपाल से एथलीट और पर्वतारोही आशा मालवीय ने की सौजन्य भेंट

 

जीएस मिश्रा ने कहा कि चुनाव के नामपर भोले आदिवासियों के साथ छल और प्रताड़ना की दोहरी रणनीति से कांग्रेस बस्तर को साधना चाहती है तो वह कभी नहीं होगा। गैज़िम्मेदारना ढंग से सामाज में हिंसा भड़काने के बजाए भूपेश बघेल को क़ानून व्यवस्था पर ज़ोर देना चाहिए जिस्म वे शुरुआत से अब तक राज्य स्तर पर फिसड्डी साबित हुए हैं। कांग्रेस पार्टी को मंथन करना चाहिए कि वे अपनी राजनैतिक रोटी सेकने के लिए कब तक छत्तीसगढ़ में धर्म, जाती आदि के आधार पर लोगों में द्वेष पैदा करेंगे। शुचिताहीन राजनीति एक राष्ट्रीय स्तर के सबसे पुराने दल को शोभा नहीं देता।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *