Breaking
28 Nov 2026, Sat

रायपुर में हिट एंड रन का मामला, तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, हुई मौत

रायपुर

 राजधानी आज फिर एक बार हिट एंड रन का मामला सामने आया है. पुरानी बस्ती थाने के सामने पैदल चल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी. इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि आरोपी कार चालक फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें :  छुट्टी वाली मैडम पर भड़के ग्रामीण, स्कूल में जड़ा ताला, की स्थायी छुट्टी की मांग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बुढ़ापारा के शितला मंदिर गली के निवासी मनोज पंसारी (उम्र 43 साल), पिता-केशव पंसारी के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस फरार कार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है. आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *