उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 17 जनवरी, 2023
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे हैं। यहां ग्राम नोनबिर्रा में बनाए गए हेलीपैड पर स्थानीय नेताओं, अधिकारियों और ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जिले को कई कई सौगातें दी गई हैं।
ग्राम नोनबिर्रा में मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं
– पूर्व माध्यमिक शाला मुड़पार का उन्नयन।
– ग्राम नोनबिर्रा में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास
– ग्राम नोनबिर्रा में आदिमजाति सेवा सहकारी समिति (नया लैप्स) का निर्माण।
– नोनबिर्रा के खलारी जलाशय का जीर्णोद्धार।
– नोनबिर्रा के शिवसागर तालाब का उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण।
– शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दर्जा।
– ग्राम बोइदा में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण।
– विधानसभा कटघोरा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी (ठाकुर देव) का निर्माण।
– चौरा रानी में अहाता निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण।