Breaking
26 Nov 2026, Thu

Cricket Match Tickets : रायपुर में होने वाले मैच के लिए एक बार फिर ऑनलाइन मिलेंगी टिकटें, मैच समाप्ति के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर का लेजर शो का होगा आयोजन

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 17 जनवरी, 2023

छत्तीसगढ़ के क्रिकेटप्रेमियों के लिए एक अच्छी और सुखद खबर है, राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के मैच को लेकर कल एक बार फिर से ऑनलाइन माध्यम से टिकट मिलेंगी। दरअसल, पिछली बार जब ऑनलाइन माध्यम से टिकटों की बिक्री हुई थी, तो सिर्फ 4 घंटे में ही सभी टिकट बुक हो गए थे। ऐसे में बहुत सारे क्रिकेट प्रेमियों को मायूसी हुई थी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ क्रिकेट प्रेमियों के खेल के प्रति उत्साह को ध्यान में रखते हुए अब फैसला लिया है कि कल 18 जनवरी से एक बार फिर ऑनलाइन माध्यम से टिकट मिलने शुरू हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें :  महाशिवरात्रि पूजा पर रोक की मांग: दरगाह कमेटी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, SC ने सुनाया ये फैसला

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा 21 जनवरी 2023 को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच भारत व न्यूजीलैंड की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली है। इसके लिए शासन के द्वारा पूर्ण मदद छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की गई है। यह प्रथम अंतर्राष्ट्रीय मैच है जिसका आयोजन हमारे राज्य के रायपुर शहर में हो रहा है अतः छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ शासन के साथ मिलकर अपने पूर्ण प्रयास कर रहा है जिससे उक्त आयोजन को सफलतापूर्वक किया जा सके

ये भी पढ़ें :  हॉकी प्रो लीग में भारत ने फिर दी पाकिस्तान को मात, हरमनप्रीत ब्रिगेड की रोमांचक जीत

मैच से संबंधित कुछ जानकारी आप सभी को बतानी थी जोकि इस प्रकार हैः-

1. भारतीय टीम दिनांकः-19.01.2023 समयः-04ः35 फ्लाइट नंबर 9110 (Spicejet) से आ रही है।

2. न्यूजीलैंड टीम दिनांकः-19.01.2023 समयः-04ः35 फ्लाइट नंबर 9110 (Spicejet) से आ रही है।

3. एक बार पुनः टिकट की विंडो पे.टी.एम. के माध्यम से कल दिनांक: 18-1-23 समय: श्याम 4 बजे से ऑनलाइन खुल रहा जिससे जो भी दर्शक पहले टिकट बुक करने से चूक गए थे। वह टिकट लेकर मैच का आनंद शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ले पाएंगे।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : होली पर प्राकृतिक रंगों की चमक बिखेरेंगी दरभा की महिलाएं

4. दर्शकों के मनोरंजन के लिए मैच की समाप्ति के बाद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा।

5. दोनों टीमें Raipur के Hotel Mariott में रुकेगी।

 

सअनुरोध प्रकाशनॉर्थ छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ

 

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *