Breaking
24 Nov 2026, Tue

IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, श्रेयस अय्यर बाहर, इस बल्लेबाज को किया गया शामिल….

 

खेल डेस्क, न्यूज राइटर
नेहा शर्मा, मुंबई,17 जनवरी, 2023

 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। पिछले साल भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर चोटिल होकर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

 

बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह रिहैब के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) जाएंगे। चयन समिति ने श्रेयस अय्यर की जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 18 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें :  धर्म परिवर्तन एक वैश्विक घटनाक्रम है, जिसमें ईसाई और बौद्ध धर्म के अनुयायी सबसे आगे : सर्वे

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की अपडेटेड वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

राहुल और अक्षर निजी कारणों से नहीं खेलेंगे
हाल ही में चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का एलान किया था। अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल और अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में निजी कारणों से नहीं खेलेंगे। यह दोनों खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  हॉन्ग कॉन्ग में भीषण अग्निकांड: 31 मंजिला टावर में लगी आग से 44 की मौत, सैकड़ों लापता

इन दोनों के नहीं होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विकेटकीपर केएस भरत और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को चुना गया है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे में नहीं खेलने वाले शार्दुल ठाकुर को अर्शदीप सिंह की जगह चुना गया है। वहीं, रजत पाटीदार को अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। वह पहले भी स्क्वॉड में चुने गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ रजत को डेब्यू का मौका मिल सकता है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा शेड्यूल
जनवरी-फरवरी में छह मैचों के लिए भारत न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इंदौर, रांची और लखनऊ को भी एक-एक मैच की मेजबानी मिली है। इंदौर में 24 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे खेला जाएगा। वहीं, 27 जनवरी को रांची में पहला टी20 खेला जाएगा। 29 जनवरी को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 खेला जाएगा। इस सीरीज का अंत अहमदाबाद में होगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *