कसडोल विकासखंड के तीन गांवों कटगी , सेल और सरवानी में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 2 दर्जन से अधिक लोगों पर कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। हालाकि इस मामले पर गांव के मुखियाओं द्वारा आवारा कुत्तों के आतंक को देखते हुए मारने को लेकर व्यवस्था भी कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटगी, सेल और सरवानी में आवारा कुत्तों का झुंड घूम रहा है, जो राहगीरों और बच्चों पर अचानक हमला कर रहे हैं। कई मामलों में कुत्तों ने लोगों को काट लिया, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। स्थानीय मुखिया लोगो के मुताबिक, अब तक 25 से अधिक लोगों को कुत्तों के काटने की वजह से एंटी-रेबीज इंजेक्शन और इलाज की जरूरत पड़ी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस लगातार हो रहे हमले से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए और प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के उपाय किए जाएं।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com