Breaking
26 Nov 2026, Thu

IIMT विश्वविद्यालय में छात्रों के नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मेरठ

IIMT विश्वविद्यालय में छात्रों के नमाज पढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिससे विवाद पैदा हो गया है. वीडियो में करीब 50 छात्र विश्वविद्यालय परिसर में नमाज अदा करते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर खालिद मेवाती नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है.

ये भी पढ़ें :  श्रीलंका में वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025: हरीश चंद्र ने गोल्ड, छात्र रमन कुमार ने सिल्वर जीता

वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन ने IIMT विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यदि हनुमान चालीसा पढ़ने पर मुकदमा दर्ज हो सकता है, तो नमाज पढ़ने पर क्यों नहीं? इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए. हिंदू संगठनों का आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें :  महाकुंभ-2025 से पहले योगी सरकार प्रयागराज के तीर्थों का युद्धस्तर पर कर रही कायाकल्प

पुलिस और IIMT विश्वविद्यालय प्रशासन कर रहा जांच
IIMT विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. ये वीडियो गंगानगर स्थित IIMT विश्वविद्यालय का है. जिसके सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. हिंदू संगठनों ने जांच की मांग करते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है. हालांकि, पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *