Breaking
26 Nov 2026, Thu

छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार

छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार 

 जीराफूल, जवाफूल, नगरी दुबराज और कालीमूंछ जैसे सुगंधित चावलों की अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत करने की पहल 

 कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन में की महत्वपूर्ण व्यावसायिक चर्चा 

 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विशिष्ट कृषि उत्पादों की ब्रांडिंग और विपणन को मिलेगा बढ़ावा 

रायपुर
धान के कटोरे के रूप में विख्यात छत्तीसगढ़ की कृषि संपदा अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रदेश के पारंपरिक सुगंधित चावल एवं अन्य विशिष्ट कृषि उत्पादों को वैश्विक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए स्पेन के बार्सिलोना में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत में  स्पेन पहुंचे राज्य के प्रतिनिधिमंडल की फिरा बार्सिलोना  संस्था के सीईओ रिकॉर्ड जेप्टरो  के साथ बैठक हुई। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी एवं संचालक कृषि राहुल देव  शामिल थे।
इस अवसर पर भारत से विदेश सेवा के अधिकारी 
काउंसिल  जनरल ऑफ इंडिया सुआर्स निसार, भी उपस्थित थी। 

ये भी पढ़ें :  महासमुंद जिले में बिजली कटौती, ग्रामीणों ने किया कार्यपालन अभियंता कार्यालय का घेराव

बैठक में छत्तीसगढ़ के विशिष्ट कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग, अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में सहभागिता, निर्यात की संभावनाओं तथा यूरोपीय बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  जेप्टरों ने छत्तीसगढ़ शासन के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश के जवाफूल, जीराफूल, नगरी दुबराज और कालीमूंछ सहित अन्य विशिष्ट कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रचारित करने में सहयोग की बात कही।

गौरतलब है कि उक्त संस्था भारत सहित विभिन्न देशों व राज्यों के साथ व्यावसायिक समन्वय स्थापित कर कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंचों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करती है। देश के मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में समन्वय के बाद इस पहल से छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादकों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), कृषि उद्यमियों एवं निर्यातकों को विदेशी खरीदारों से जुड़ने के नए अवसर मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  'सिर्फ आंदोलन करने पर लाठीचार्ज नहीं कर सकते'... दिल्ली पुलिस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सुगंधित चावल अपनी विशिष्ट खुशबू, स्वाद और गुणवत्ता के कारण अलग पहचान रखते हैं। प्रदेश के जीराफूल और नगरी दुबराज चावल को भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) भी प्राप्त है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनकी प्रभावी ब्रांडिंग से किसानों को उनकी विशिष्ट उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ ही पारंपरिक धान की किस्मों के संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिल सकता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में कृषि उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करने की दिशा में संस्थागत व्यवस्थाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। 

छत्तीसगढ़ शासन ने निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 के तहत वर्ष 2030 तक प्रदेश के निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। ऐसे में बार्सिलोना में हुई यह व्यावसायिक चर्चा कृषि निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। 

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी, ड्राइवर संघ के आंदोलन से सेवाएं प्रभावित होने के आसार

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल की इस पहल से छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों को केवल विदेशी बाजार ही नहीं, बल्कि एक विशिष्ट वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करने की संभावनाएं मजबूत होंगी। अंतरराष्ट्रीय विपणन, उच्च गुणवत्ता मानकों, आधुनिक पैकेजिंग और निर्यात आधारित कृषि को बढ़ावा मिलने से प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल सकेगी।

धान के कटोरे से वैश्विक बाजार तक छत्तीसगढ़ की यह यात्रा प्रदेश की समृद्ध कृषि विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने और किसानों की आर्थिक समृद्धि के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *