Breaking
24 Nov 2026, Tue

 

 

उर्वशी मिश्रा, भोपाल, 31 जनवरी, 2023

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज हो गया है। जोरदार आतिशबाजी और हर-हर शंभू भजन से आयोजन की शुरुआत हुई। राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक, प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश भर से आए खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को विश्वास दिलाया कि मध्यप्रदेश सरकार “अतिथि देवो भव:” का पालन करती है और मेहमानों की सेवा में कोई कमी नहीं आएगी।

ये भी पढ़ें :  GST कट का असर: शेयर बाजार में हल्की बढ़त, चुनिंदा स्टॉक्स ने दिखाई रफ्तार

पदत जीतनेवाले खिलाड़ियों को मिलेगा 5 लाख-शिवराज

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने में धन की कमी नहीं आएगी। सीएम ने कहा कि पिछली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 38 मेडल जीते थे। उन्होंने एलान किया कि पदक जीतनेवाले खिलाड़ियों को अगले खेलों की तैयारी के लिए पांच लाख का पुरुस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम को केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी संबोधित किया।

प्रदेश को पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन दिल्ली, पुणे, गुवाहाटी और पंचकुला में हो चुका है। पहली बार आयोजन की मेजबानी का मौका मध्यप्रदेश को मिला है। मध्यप्रदेश के नौ अलग-अलग शहरों में प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। सबसे ज्यादा खेल प्रतियोगिता भोपाल में होगी। भोपाल में नौ खेलों का आयोजन कराया जाएगा। इंदौर में छह, ग्वालियर में चार, जबलपुर में चार, उज्जैन और मंडला में दो-दो, बालाघाट और खरगोन में एक-एक खेल का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें :  पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ यात्रा के लिए भोपालियों का जोश हाई, सरकार से हथियार देने की मांग

भोपाल में होंगे ये खेल

एथलेटिक्स में 26 खिलाड़ी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 3 से 5 फरवरी तक प्रदर्शन करेंगे।
कुश्ती में टीटी नगर स्टेडियम के DSYW हॉल में 7 से 11 फरवरी तक कुश्ती के मैचों में 21 खिलाड़ी भाग लेंगे।
बॉक्सिंग में 5 दिनों तक 31 जनवरी से 4 फरवरी तक प्रतियोगिताओं में 20 महिला और पुरुष खिलाड़ी रिंग में उतरेंगे।
शूटिंग में 6 दिनों तक 1 से 6 फरवरी चलने वाले मुकाबलों में मध्यप्रदेश के 7 खिलाड़ी निशाना साधेंगे।

ये भी पढ़ें :  महाशिवरात्रि पर भोपाल में इतिहास रचा गया, देश की पहली किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक

वॉटर स्पोर्ट्स के 2 खेलों के मुकाबले भोपाल के बड़े तालाब में वाटर स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले जाएंगे। 1 से 3 फरवरी तक क्याकिंग-केनोइंग के मुकाबले और 7 से 9 फरवरी तक रोइंग के मुकाबले होंगे। मध्यप्रदेश के 20 खिलाड़ी वॉटर स्पोर्ट्स में उतरेंगे।
वॉलीबाल में भोपाल के साई इंडोर हॉल में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक मैच खेले जाएंगे।
जूडो के मैच भी साई इंडोर में खेले जाएंगे। 7 से 10 फरवरी 4 दिनों तक 16 खिलाड़ी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदकों के लिए भिड़ेंगे। भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में 7-11 फरवरी तक 14 खिलाड़ी मुकाबला करेंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *