Breaking
14 Nov 2026, Sat

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 06 फ़रवरी, 2023

छत्तीसगढ़ में BJP सत्ता वापसी की तैयारी में जुट गई है, जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। पहले केंद्रीय गृहमंत्री ने दौरान किया। वहीं अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। नड्डा 12 फरवरी को बस्तर दौरे पर पंहुचेंगे। जगदलपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष की बड़ी चुनावी सभा प्रस्तावित है। 64 लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास कार्यक्रम के तहत JP नड्डा का बस्तर लोकसभा का दौरे पर आएंगे

दरअसल, साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन लोकसभा सीटों में दौरा कर रहे हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी का सांसद नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का ये दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ में BJP आगामी चुनाव के लिए अल्पसंख्यकों को साधने में जुट गई है। बीते दिनों रायपुर में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों को मिशन 2023 के लिए टास्क दिया गया है कि वे प्रदेश के अल्पसंख्यक बाहुल्य वाले इलाकों में जाकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही प्रदेश सरकार के ओर से इन योजनाओं की क्रियान्वन की समीक्षा करेंगे।

ये भी पढ़ें :  बिलासपुर : इंटर सिटी बसों और सिटी बसों में अब सभी रूट्स का किराया राउंड फिगर में कर दिया गया

वहीं राज्य सरकार की अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ वादाखिलाफी की भी पोल खोलेंगे। 7 फरवरी को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इसकी रणनीति बनाई जाएगी। इससे पहले 7 जनवरी को कोरबा की जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज किया था। उन्होंने डबल इंजन का फायदा गिनाया था। उन्होंने कहा था कि केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार होगी तो वे छत्तीसगढ़ गठन के सपने को तेजी से पूरा कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-राजनांदगांव की शिवनाथ नदी में डूबने से कारोबारी की मौत, नहाते समय हादसे की जांच में जुटी पुलिस

शाह के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि डबल इंजन की सरकार ट्रबल इंजन बन चुकी है। रायपुर एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार को हिमाचल वालों ने इनकार कर दिया। CM ने कहा कि डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। वह चलने वाली नहीं है यह सब जान चुके हैं। पुरानी पेंशन लागू नहीं कर पाए, किसानों को दाम नहीं दे पाए। छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है कि ये डबल इंजन, ट्रबल इंजन है।

अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत के दावे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली बार शाह साहब ने भाजपा के लिए 65 पार की बात कही थी। उस समय मैंने कहा था कि वे अपने लिए नहीं कह रहे हैं वह हमारे लिए कह रहे हैं। हुआ यही कि हम 68 पार कर गए। अब तो 71 हमारे हैं। साल 2023 भी हमारा है। 2024 भी हमारा होगा। जनता जान चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए की सरकार के 2024 में 10 साल पूरा होंगे। महंगाई, बेरोजगारी से सब त्रस्त हैं। जो वादे केंद्र सरकार ने किये थे, वह रोजगार की बात है वह लोगों को कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। महंगाई से लोग परेशान हैं। मैं समझता हूं कि 2023 हम जीतेंगे, 2024 में हम सभी लोकसभा सीट जीतेंगे। अमित शाह ने कोरबा में सवाल उठाया था कि कांग्रेस ने चार साल में क्या किया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *