Breaking
14 Nov 2026, Sat

Good News : ट्रेन में वॉट्सऐप से भी मंगा सकेंगे मनपसंद खाना, रेलवे ने जारी किया नंबर

 

नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 06 फ़रवरी, 2023

नई दिल्ली। ट्रेनों में मिलने वाला खाना अक्सर यात्रियों को पसंद नहीं आता, ऐसे में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को अपनी मनपसंद का खाना मंगवाने के लिए एक और विकल्प दे दिया है। यात्री अब वॉट्सऐप के जरिए भी खाना ऑर्डर कर सकेंगे। इसके लिए भारतीय रेलवे के आईआरसीटीसी ने एक नई सुविधा शुरू करते हुए इसके लिए व्हाट्सएप नंबर +91-8750001323 भी जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  कांगो में इबोला को लेकर हंगामा, गलत जांच और गायब शवों पर भड़के लोग

गौरतलब है कि ट्रेनों में अभी तक आईआरसीटीसी ई कैटरिंग के जरिए खाना बुक किया जा सकता था। इसमें केवल बुक करने की सुविधा थी, यह वन-वे ही होता था, यानी आप विकल्प नहीं होता था या आप कोई सुझाव देना चाहते थे, तो उसकी भी कोई व्यवस्था नहीं थी।

यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी ने चैटबोट शुरू की है, जिसके माध्यम से यात्री खाना बुक कर सकेंगे। यात्रियों द्वारा दिए गए सुझाव और फीडबैक को दूसरी ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा। इसमें यात्री मनपसंद के रेस्त्रां से खाना मंगा सकते हैं। यानी इसमें रेस्त्रां के विकल्प दिए गए हैं। मौजूदा समय आईआरसीटीसी ई कैटेरिंग के जरिए 50000 मील प्रति दिन खाने की सप्लाई कर रहा है।

ये भी पढ़ें :  वाजपेयी जी की दूरदर्शिता ने भारत को दिलाई परमाणु महाशक्ति की पहचान: चंद्रबाबू नायडू

 

ऐसे करें संपर्क
ट्रेन में बैठे खाना बनाना चाहते हैं, तो इस +91-8750001323 नंबर पर केवल हाय लिख कर भेजना होगा। रेलवे पीएसयू आईआरसीटीसी ने यह नई सुविधा शुरू की है। व्हाट्सएप नंबर पर हाय सेंड करते ही ऑर्डर फूड का ऑप्शन दिखाई देगा। क्लिक करके आप अपना मनपसंद खाना औरऑर्डर कर सकते हैं। ऑर्डर करने के बाद निर्धारित स्टेशन और ट्रेन की सीट पर आपका पार्सल पहुंचा दिया जाएगा

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *