Breaking
26 Nov 2026, Thu

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 15 फ़रवरी, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के होटल बेबीलोन इन्टरनेशनल में आयोजित ‘गौरव समागम 2023, अर्बन प्राइड अवार्डस’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय निकायों के महापौरों और अध्यक्षों के लिए आयोजित इस एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम एवं फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु उत्कृष्ट करने वाले नगरीय निकायों के सम्मान समारोह में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना

मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम में नगर निगमों के महापौरों, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे और विभागीय योजनाओं के उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु नगरीय निकायों को पुरस्कृत करेंगे। बघेल कार्यक्रम के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की 4 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो और विभागीय उपलब्धियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल भारत सरकार द्वारा डंडियन अर्बन हाउसिंग कान्क्लेव राजकोट में घोषित छत्तीसगढ़ के तीन हितग्राहियों को सम्मानित करेंगे।

ये भी पढ़ें :  रूसी तेल वाला टैंकर अचानक मुड़ा भारत की ओर, चीन से क्यों किया किनारा?

इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सबके लिए आवास मिशन, शहरी आजीविका मिशन और संपति कर संग्रहण आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निकायों को मुख्यमंत्री बघेल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। नगरीय निकायों में विकास कार्यों के साथ साथ शहरों के तीव्र एवं सुनियोजित विकास की दिशा में कदम बढ़ाने महापौरों और अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री खुली चर्चा करेंगे और शहरी विकास को गति देने मंथन किया जायेगा।

ये भी पढ़ें :  उपभोक्ता शिकायतों को हल करने के ओला इलेक्ट्रिक के दावों की गंभीरता से जांच कर रही केंद्र सरकार

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *