Breaking
29 Nov 2026, Sun

29-30-31 मार्च को खुलें रहेंगे ऑफिस, छुट्टी कैंसिल

 इंदौर

एमपी के इंदौर शहर में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बकाया कर 31 मार्च तक जमा किए जा रहे हैं। नगर निगम का सरकारी विभागों से भी टैक्स वसूली पर जोर है। इसका नतीजा है कि कई विभागों ने टैक्स जमा कर दिया है। टैक्स जमा करने में आमजन की सहूलियत के लिए शनिवार, रविवार व सोमवार को अवकाश के दिनों में भी मुख्यालय और सभी 22 जोन पर राजस्व के केश काउंटर खुले रहेंगे। कुल मिलाकर छुट्टी कैंसिल रहेगी।

ये भी पढ़ें :  मिशन वात्सल्य’—हर बच्चे के सुरक्षित और उज्जवल भविष्य की दिशा में ठोस कदम

 निगम को पुलिस और सीपीडब्ल्यूडी से अब भी टैक्स वसूलना है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने करदाताओं से संपत्ति कर, जल कर और कचरा प्रबंधन शुल्क की राशि जमा करने की अपील की है।

विभागों से वसूली के लिए की जाएगी सख्ती
कई अन्य शासकीय संस्थान, जैसे पुलिस विभाग, सीपीडब्ल्यूडी आदि जो नगर निगम को सेवा प्रभार राशि देने के लिए उत्तरदायी हैं, लेकिन पत्राचार के बावजूद भुगतान नहीं किया है। निगम ने पत्राचार कर वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले राशि जमा करने के लिए कहा है। जमा नहीं करने पर निगम सख्ती करने की योजना बना रहा है।
 

ये भी पढ़ें :  यूपी में जनगणना 2027 का रोडमैप तैयार, 22 मई से शुरू होगा मकानों का सर्वे, पहली बार मिलेगी स्व-गणना की सुविधा

इन शासकीय विभागों ने जमा की सेवा प्रभार राशि

सेंट्रल जेल- 13,08,104

बीएसएनएल – 3,35,42,376
देवी अहिल्या विवि- 35,41,393

महिला-बाल विकास वि- 54,25,210

सेंट्रल एक्साइज – 3,29,670

सीआइपीएमसी- 1,13,032

ऑल इंडिया रेडियो – 3,30,677

दूरदर्शन – 1,45,167

एयरपोर्ट – 22,07,858

आरआरकैट – 32,00,000
एमएसएमई – 99,441

बीएसएफ cswt- 32,97,966

बीएसएफ (एसटीसी) – 41,72,958

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *