Breaking
26 Nov 2026, Thu

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का झुंझुनूं दौरा

जयपुर

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के झुंझुनूं दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नांगल गौशाला में हुए इस संवाद ने लोगों का ध्यान खींचा, जब आरपीएससी के पूर्व सदस्य शिवपाल सिंह नांगल ने उनसे कहा, “मेरी मनोकामना है कि आप मुख्यमंत्री बनें।”

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-राज्यपाल बागडे हुए अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शती समारोह में शामिल, 'भारत को विकास की नई राह देने वाले व्यक्तित्व थे अटल जी'

दीया कुमारी ने दिया ये जवाब
इस पर दीया कुमारी ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आप ऐसी बात ना करें।” उन्होंने राजनैतिक परिपक्वता का परिचय देते हुए स्पष्ट किया कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वह अपने आप में बहुत बड़ी है और वे इसे पूरी निष्ठा से निभा रही हैं।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-चूरू में फर्जी महिला पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों रुपये

यह संवाद तब हुआ जब दीया कुमारी, शिवपाल सिंह नांगल द्वारा संचालित नांगल गौशाला के दौरे पर थीं। वहां महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जब वे गौसेवा कर रही थीं, तभी यह बातचीत हुई, जो महज 10-15 सेकंड चली, लेकिन इसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी।

इस मौके पर नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल और खंडेला विधायक सुभाष मील भी मौजूद थे। दीया कुमारी के इस जवाब को उनकी विनम्रता और कर्तव्यपरायणता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे उन्होंने जनता का दिल जीत लिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *