Breaking
26 Nov 2026, Thu

मुख्यमंत्री बघेल ने ई-लाईब्रेरी का किया उद्घाटन, 33 ज़िलों के 27 हजार विद्यार्थियों को ऑनलाईन उपलब्ध होंगी किताबें

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 फ़रवरी, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई की ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन किया। ई-लाईब्रेरी के माध्यम से सरगुजा से बस्तर तक 33 ज़िलों के फ़ार्मेसी, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट संस्थानों में अध्ययनरत 27,000 छात्र-छात्राओं को उनके मोबाइल और लैपटॉप पर ऑनलाईन किताबों कि सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की पूरी टीम को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए की गई इस अभिनव पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना महामारी के दौर में अध्ययन अध्यापन का कार्य काफी प्रभावित हुआ था। उस दौर में पूरे विश्व के सामने अध्ययन अध्यापन का कार्य कराना एक चुनौती थी। ऐसे समय में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन तो शुरू हुआ, लेकिन विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध नहीं हो पाती थीं, क्योंकि सारे शैक्षणिक संस्थान तब बंद थे।

ये भी पढ़ें :  Chhattiagarh : पशु सखियों एवं गौसेवकों हेतु त्रैमासीक कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण संपन्न

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भविष्य में इन कठिनाइयों की पुनर्रावृत्ति न हो, इस दिशा में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई ने ई-लाईब्रेरी के जरिए एक प्रभावी कदम उठाया है। ई-लाईब्रेरी से आगामी 7 वर्षों तक ये किताबें विद्यार्थियों के मोबाइल और लैपटॉप पर उपलब्ध रहेंगी। आगामी 4 वर्षों में लगभग 60,000 विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ कभी भी-कहीं भी अपने मोबाइल और लैपटॉप पर ले सकेंगे। विश्वविद्यालय का यह प्रयास राज्य के विद्यार्थियों के अध्ययन में सहायक होगा, तथा उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने संस्थान तथा प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास करें।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *