छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन आज लेंगे शपथ, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजभवन में हुआ स्वागत

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 23 फ़रवरी, 2023

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन आज शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन प्रदेश के 9 वें राज्यपाल के रूप में आज प्रातः 11:30 बजे शपथ लेंगे। राजभवन दरबार हाल शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर राजधानी में आयोजित होगा श्रम सम्मेलन

 

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह और कांग्रेस के बैठक में शामिल होंगे, तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:00 बजे राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, साथ ही अधिवेशन को लेकर कांग्रेस की बैठक में शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें :  CG PSC Scam : पीएससी में चयनित एक भी अभ्यर्थी मंत्री-विधायक के रिश्तेदार नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर भड़के मुख्यमंत्री बघेल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment