केंद्रीय ऐजेंसियों की कार्रवाई से ये जाहिर होता है कि ये दमन की राजनीति है- कुमारी सैलजा

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 27 फ़रवरी, 2023

रायपुर। राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद अब प्रभारी कुमारी सैलजा दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। इससे पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने अधिवेशन के सफल आयोजन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी का धन्यवाद करना चाहूंगी, छत्तीसगढ़ के लोगों का, सभी कार्यकर्ताओं का, सभी जो कार्यकर्ता हैं, नेता हैं सबसे पहले उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगी। सब ने मिलकर जो मेहनत की है जो काम किया है, मुझे लगता है कि कई लोग रातभर सो भी नहीं पाए होंगे।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सर्दी, अगले हफ्ते तापमान में बड़ी गिरावट का अनुमान

सैलजा ने कहा कि मीडिया के साथियों ने हमारा पूरा साथ दिया है, हम जानते हैं थोड़ी तकलीफ भी हो सकती है, लेकिन सब ने बड़े अच्छे से यह काम किया है। ये आसान नहीं था दूर-दूर से लोग आए थे, हजारों की तादाद में लोग आए थे। सबके रहने की, खाने की व्यवस्था, आप सब ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया है। एक नया संदेश यहां से गया है।

ये भी पढ़ें :  संसद में राहुल गांधी के 'इडियट' और 'अंधभक्त' वाले बयान पर बवाल, हंगामे के बाद रिकॉर्ड से हटाए गए शब्द

कुमारी सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, उनकी सरकार अपनी एजेंसीज का कितना भी गलत उपयोग कर ले, लेकिन हमारे कार्यकर्ता अपने वादे से पीछे हटने वाले नहीं हैं। केंद्रीय ऐजेंसियों की कार्रवाई से ये जाहिर होता है कि ये दमन की राजनीति है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment