Breaking
11 Nov 2026, Wed

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 27 फ़रवरी, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर ED की छापेमारी, सोने की माला और अधिवेशन को लेकर मीडिया से चर्चा की। जहां सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि महाधिवेशन रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। छत्तीसगढ़ की सुख शांति के लिए, भाजपा वालों को सद्बुद्धि दें, इसके लिए आज सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन करने जा रहा हूं।

ये भी पढ़ें :  नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF, EPFO ने किया बड़ा ऐलान

ईडी कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पहले हमारे पदाधिकारी विधायकों के यहां छापा डाले, उसके बाद सरकारी विभागों में लेबर डिपार्टमेंट से क्या लेना देना है उनका। पर्यावरण विभाग का क्या लेना देना, वहां गए। उनके बाद जो वेंडर था, उनके घर से लेकर 4- 5 घंटा बिना आईडी कार्ड के, बिना नोटिस दिए गए, उनके घर बैठे रहे।

ये भी पढ़ें :  'पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: मुख्यमंत्री

वहीं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा किस प्रकार से उन्हें बता रही है, समझना चाहिए। यह उन राज्य में नहीं जाना चाहती, जहां भाजपा है। कांग्रेस को टक्कर नही दे पा रह हैं। अपने जगह ईडी से लड़ाई लड़ रही हैं। ED दूसरे जगह भाजपा को मदद करने को जाती है, उनको भी सद्बुद्धि दे सिद्धिविनायक से प्रार्थना करूंगा।

ये भी पढ़ें :  रूस और जापान की आबादी से ज्यादा डीमैट अकाउंट, जुलाई में बना नया रिकॉर्ड

वहीं सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा झूठी हवा फैलाने के लिए सक्रिय रहती है। इस प्रदेश की संस्कृति है। बांस की माला सोने से भी ज्यादा मूल्यवान है। हमारे जनजाति विशेष प्रकार के गांव से माला बनाते हैं। भाजपा वालों को रमन सिंह से पूछ लेना चाहिए। उन्हीं के जिले में ये माला बनती है।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *