Breaking
11 Nov 2026, Wed

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 27 फ़रवरी, 2023

रायपुर। राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद अब प्रभारी कुमारी सैलजा दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। इससे पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने अधिवेशन के सफल आयोजन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी का धन्यवाद करना चाहूंगी, छत्तीसगढ़ के लोगों का, सभी कार्यकर्ताओं का, सभी जो कार्यकर्ता हैं, नेता हैं सबसे पहले उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगी। सब ने मिलकर जो मेहनत की है जो काम किया है, मुझे लगता है कि कई लोग रातभर सो भी नहीं पाए होंगे।

ये भी पढ़ें :  SEBI का सख्त एक्शन: प्रभुदास लीलाधर प्राइवेट लिमिटेड पर 7 दिन का प्रतिबंध, जानें वजह

सैलजा ने कहा कि मीडिया के साथियों ने हमारा पूरा साथ दिया है, हम जानते हैं थोड़ी तकलीफ भी हो सकती है, लेकिन सब ने बड़े अच्छे से यह काम किया है। ये आसान नहीं था दूर-दूर से लोग आए थे, हजारों की तादाद में लोग आए थे। सबके रहने की, खाने की व्यवस्था, आप सब ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया है। एक नया संदेश यहां से गया है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-अंबिकापुर की महामाया पहाड़ी के 60 अवैध घरों को गिराया, कब्जाधारियों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी

कुमारी सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, उनकी सरकार अपनी एजेंसीज का कितना भी गलत उपयोग कर ले, लेकिन हमारे कार्यकर्ता अपने वादे से पीछे हटने वाले नहीं हैं। केंद्रीय ऐजेंसियों की कार्रवाई से ये जाहिर होता है कि ये दमन की राजनीति है।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *