छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों की समस्या के निराकरण के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई है। हेल्पलाइन में आज समस्या समाधान के लिए 125 फोन कॉल टोल फ्री नंबर पर आए। मनोचिकित्सक डॉ. स्वाती शर्मा और मनोवैज्ञानिक डॉ. वर्षा वरंवडकर द्वारा तनाव, परीक्षा से भय, छोटे प्रश्नों को याद करने के तरीके, याद नहीं हो रहा है, टेंशन आ रहा है, नींद बहुत आती है, याद किया हुआ भूल जाने से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर +91-18002334363 पर सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक निरंतर विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों द्वारा अपनी समस्याएं बताई जा रही हैं, जिसका त्वरित समाधान मंडल द्वारा किया जा रहा है। हेल्पलाइन का संचालन शासकीय अवकाश और रविवार को छोड़कर किया जा रहा है। हेल्पलाइन पर परीक्षार्थियों द्वारा अनेक प्रकार के प्रश्न परीक्षा शुरू होने से पहले पूछे जा रहे हैं।
हेल्पलाइन पर विषय-विशेषज्ञों के साथ ही मंडल के उप सचिव जे.के. अग्रवाल, सहायक प्राध्यापक डॉ. अनिता सौंधी, प्रीति शुक्ला, अलका दानी के सहयोग से विद्यार्थियों द्वारा रखी गई समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com