Breaking
27 Nov 2026, Fri

 

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 21 मार्च, 2023

पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक में कार्रवाई के आदेश दिए है। जिम्मेदार पूर्व डीजीपी एस चट्टोउपाध्याय, फिरोजपुर रेंज के तत्कालीन डीआईजी इंदरबीर सिंह और फिरोजपुर के तत्कलीन एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के खिलाफ पंजाब सरकार ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है।

साथ ही सरकार ने सोमवार को तत्कलीन एडीजीपी लॉ एड ऑर्डर नरेश अरोड़ा, तत्कलीन एडीजीपी साइबर क्राइम जी नागेश्वर राव, तत्कलीन आईजीपी पटियाला रेंज मुखविंदर सिंह, तत्कलीन आईजी काउंटर इंटेलिजेंस राकेश अग्रवाल, तत्कलीन डीआईजी फरीदकोट सुरजीत सिंह और मोगा के तत्कलीन एसएसपी चरण सिंहजीत को नोटिस जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें :  Desh News: नौगाम विस्फोट में दर्जनभर लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

इन अधिकारियों से पूछा गया है कि जांच समिति के सिफारिश के अनुसार उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नही शुरू की जानी चाहिए। जांच समिति सुप्रीम कोर्ट के अनुसार गठित हुई थी इस संबंध में विजय कुमार जंजुआ का कहना है की अधिकारियों को अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा और उन्हें सुनने के बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी चट्टोउपाध्याय सेवानिवृत्त हो चुके है।

इंदरबीर सिंह को डीआईजी (प्रशासन) पीएपी, फिल्लौर और हरमनदीप हंस को एआईजी काउंटर – इंटेलिजेंस के रूप मे तैनात किया गया है प्रधानमंत्री ने 5 जनवरी 2022 को पंजाब का दौरा किया था। पिछले हफ्ते ही गृहमंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बारे में पूछा था।

ये भी पढ़ें :  भारत के डैम निर्माण पर तनाव बढ़ा, बिलावल भुट्टो ने 6 नदियों पर कब्जे की गीदड़भभकी दी

इसी दौरान फिरोजपुर के एक पुल में पीएम मोदी के काफिले को प्रदर्शनकारियों की वजह से रूकना पड़ा था और फिर प्रधानमंत्री को कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली लौटना पड़ा यह बड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जज जस्टिस इंदु मल्होत्रा को दी गई थी। इस महत्वपूर्ण जांच कमेटी में केंद्र और राज्य सरकार के भी अधिकारियों को शामिल किया गया था इस कमेटी ने सुरक्षा में हुई चूक समेत घटना के सभी पहलुओं पर जांच की थी।

ये भी पढ़ें :  1 जनवरी से 9 बड़े नियम बदले, LPG, आधार, सैलरी और कार कीमतों पर पड़ेगा असर

आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चूक कैसे हुई थी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी 2022 को पंजाब दौरे पर थे पीएम पंजाब में सड़क मार्ग से बठिंडा से फिरोजपुर जा रहे थे लेकिन उनके काफिले के बीच में एक पुल पर प्रदर्शनकारी आ गए थे और प्रधानमंत्री का काफिला लगभग 20 मिनट तक जहां का तहां खड़ा रहा और बताया जा रहा है की जहां प्रधानमंत्री का काफिला रूका था वह इलाका आंतककियों और तस्करों का गढ़ माना जाता है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *