हादसा : रायपुर के मंदिर हसौद में स्‍कूल गए दो बच्‍चों की तालाब में डूबने से मौत, चार घंटे बाद मिले दोनों के शव, पुलिस जांच में जुटी 

 

नेहा शर्मा, रायपुर, 23 मार्च, 2023

 

राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद में दो बच्‍चों की डूबने से मौत हो गई। खबरों के अनुसार दोनों बच्‍चे मध्यान्‍ह भोजन अवकाश के दौरान टायलेट करने के बाद तालाब में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों बच्‍चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों बच्‍चों के स्‍वजनों रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :  सुकमा में होगी 'तेजस कार्यशाला', स्टार्टअप, ODOP और फूड प्रोसेसिंग के अवसरों पर मिलेगा मार्गदर्शन

जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद थाना अंतर्गत ग्राम तुलसी निवासी 6 वर्षीय गगन यादव और यश धीवर दोनों बुधवार को पढ़ने के लिए ग्राम तुलसी के प्राथमिक शाला गए थे। मध्यान भोजन अवकाश के दौरान टायलेट करने के बाद तालाब में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों बच्‍चे तालाब में उतर गए और गहरे पानी डूबने से दोनों की मौत हो गई। इधर, दोनों काफी देर बाद जब दोनों बच्‍चे घर नहीं लौटे तो स्‍वजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया ऐतिहासिक सिरपुर के पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण

मंदिर हसौद थाना प्रभारी वीरेंद्र चंद्रा ने बताया कि कल दोपहर मध्यान भोजन के बाद प्राथमिक शाला तुलसी से दोनों बच्चे शौच के लिए पीछे तालाब गए थे। जिसके बाद से दोनों बच्‍चे लापता थे। स्‍वजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी खोजबीन में जुटी रही लेकिन वह बच्चे नहीं मिले। चार घंटे बाद दोनों बच्‍चों के शव तालाब में मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :  रामलला प्राण प्रतिष्ठा : कटगी में 22 जनवरी को दिवाली जैसा भव्य माहौल बनाने में जुटे ब्राम्हण मोहल्लावासी, शोभायात्रा के साथ कई कार्यक्रमों की तैयारियां

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment