गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स का 35वां मैच आज, GT की नजरें टेबल टॉपर बनने पर

नई दिल्ली
गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 35वां मैच आज यानी शनिवार, 19 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। GT बनाम DC मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और अक्षर पटेल- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद दिल्ली की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस जो पॉइंट्स टेबल में फिलहाल तीसरे पायदान पर है, उनकी नजरे आज के मैच को जीतकर टेबल टॉपर बनने पर होगी।

ये भी पढ़ें :  इंडियन प्रीमियर लीग की ब्रांड वैल्यू में पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली

गुजरात टाइटंस संभावित XI
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रिसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

गुजरात बनाम दिल्ली का कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी तक 5 मैच खेले गए हैं जिसमें दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही है। जीटी ने इस दौरान 2 तो डीसी ने 3 मैच जीते हैं।

क्या फाफ डु प्लेसी खेलेंगे आज का मैच?
फाफ डु प्लेसिस की रिकवरी सही दिशा में है और उनके इस मैच में खेलने की पूरी संभावना है। कुलदीप यादव पर भी चोट का खतरा मंडरा रहा है, हालांकि इसके गंभीर होने की उम्मीद नहीं है।

ये भी पढ़ें :  अंडर-19 वर्ल्ड कप: हेनिल पटेल की घातक गेंदबाज़ी, USA 107 पर सिमटा

राशिद खान वर्सेस केएल राहुल
राशिद खान जीटी के लिए केएल राहुल के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मैचअप साबित हो सकते हैं, लेग स्पिनर ने 47 गेंदों में तीन बार बल्लेबाज को आउट किया है।

कगिसो रबाडा कब लौटेंगे?
जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे गुजरात टाइटंस को तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की कमी और खल रही है। दरअसल, साउथ अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज इमरजेंसी के कारण बीच सीजन में ही घर लौट गया है। रबाडा टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं, मगर उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है।

ये भी पढ़ें :  दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को 13 अंक से हराया

क्या है मौजूदा पॉइंट्स टेबल का हाल
शुक्रवार को पंजाब किंग्स की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में दिल्ली, पंजाब, गुजरात और बेंगलुरु की टीमें हैं। अगर आज GT जीतता है तो वह टेबल टॉपर बन जाएगा। वहीं डीसी जीत के साथ प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाएगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment