जो भ्रष्टाचारी है, भाजपा में जाते ही उसे क्लीनचिट मिल जाती है, हनुमान जी सबसे पहले उन्‍हें सजा देंगे- सीएम भूपेश बघेल 

 

 

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 06 अप्रैल 2023

 

रायपुर। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दिए बयान पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, हनुमान जी सबके स्वामी हैं, वे ज्ञान के साथ शक्ति और भक्ति के भंडार हैं। अन्‍याय जो करेगा हनुमान जी उसको सजा देते हैं। लेकिन जो भ्रष्टाचारी है, जब वे भाजपा में जाते हैं, तो उन्हें क्लीनचिट मिल जाती है, और भगवान हनुमान उन्हें पहले सजा देंगे।

ये भी पढ़ें :  बढ़ा राज्य का गौरव...जस्टिस प्रशांत मिश्रा बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज...राज्य में खुशी की लहर...पूर्व IAS गणेश शंकर ने कहा-'वृहद ज्ञान और अनुभव का सर्वोच्च न्यायालय को लाभ होगा'

 

दरअसल, भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने हनुमान जी की प्रेरणा से काम करने की बात कही और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी उनकी लड़ाई की तुलना राक्षसों के खिलाफ हनुमान जी की लड़ाई के साथ करते हुए 2024 के लोक सभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।

ये भी पढ़ें :  दंतेवाड़ा ब्रांड डेनेक्स : छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने देश-दुनिया में उद्यमिता को दिलाई नई पहचान, लिखी आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई इबारत

 

छत्‍तीसगढ़ के भाजपा विधायकों के दिल्‍ली दौरे को लेकर सीएम बघेल ने कहा, प्रदेश भाजपा विधायक दल के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने का अनुरोध किया है, अब तक साढ़े 4 साल में छत्तीसगढ़ की समस्याओं के बारे में नहीं सोचा, अब यह उनके दिमाग में आया है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने की सौजन्य मुलाकात

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment