Big Breaking : दिल्ली में सिंहदेव और सोनिया गांधी की मुलाकात…मिनटों तक इन बातों पर हुई चर्चा…10 जनपथ स्थित आवास में हुई मीटिंग

नेशनल डेस्क, नई दिल्ली, न्यूज राइटर, 7 अप्रेल 2023

 

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की आज कांग्रेस सोनिया गांधी से मुलाकात हुई है। यह मुलाकात नई दिल्ली के 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास पर हुई।

 

 

सूत्रों के मुताबिक इस दौरान टीएस सिंहदेव की और सोनिया गांधी की तकरीबन 10 से 15 मिनट तक चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें :  रांची में भाजपा की ‘तिरंगा यात्रा’, बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

 

 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में 2018 में जिस तरह से कांग्रेस को लेकर माहौल बना था, उस पर आने वाले दिनों में भी सबकी निगाहें हैं। ऐसे में नई दिल्ली में सिंहदेव से सोनिया गांधी की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र : उत्कृष्ट विधायकों और पत्रकारों के नामों की हुई घोषणा, इलेक्ट्रानिक मीडिया से उत्कृष्ट पत्रकार चुने गए योगेश मिश्रा, भावना वोहरा सत्ता पक्ष से उत्कृष्ट विधायक

 

 

हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि यह सौजन्य मुलाकात थी। पर राजनीति में कांग्रेस की या किसी भी दल के शीर्ष नेता से राज्य किसी बड़े नेता का मिलना कई तरह के सियासी मायने को जन्म देता है। वहीं आज स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव देर शाम तक छत्तीसगढ़ लौट आएंगे। शाम को वो रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment