Breaking
30 Nov 2026, Mon

Gariyaband News : कुएं में गिरा डेढ़ साल का मासूम, जान की बाजी लगाकर बुआ ने बचाई मासूम की जान…

 

 

सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, गरियाबंद, 10 अप्रैल, 2023

गरियाबंद। छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद में एक डेढ़ साल का मासूम गहरे कुएं में जा गिरा मगर बुआ के साहस के चलते मासूम की जान बच गई। बुआ ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए तत्काल कुएं में छलांग लगा दी किंतु तब तक बच्चे के पेट में पानी भर चुका था और सांस लगभग बंद हो रही थी इसके बाद बच्चे के पेट में भरा पानी दबाकर और बच्चे को उल्टा कर निकाला। इसके बाद बच्चे को मुंह से सांस दी तब जाकर बच्चे की धड़कन फिर चालू हुई। यह घटना ग्राम केरगांव की है। हालांकि, बच्चे की हालत अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है, जिसे देखते हुए जिला चिकित्सालय से उसे रायपुर रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें :  ठगेश सरकार को हटाना है, प्रदेश में भाजपा का परचम लहराना है : बीजेपी


जान की परवाह ना करते हुए बुआ ने कुआं में लगाई छलांग

केरगांव के ध्रुव परिवार के यहां आज शाम उस वक्त हड़कंप मच गया। जब दादी ने देखा कि डेढ़ साल का मासूम हर्ष ध्रुव कुएं में गिर गया है और छटपटा रहा है। दादी से देख कर रोने लगी बच्चे की मां दौड़ कराई तो उसे भी कुछ नहीं सूझा चीख-पुकार मचाने पर कुछ और लोग पहुंचे। मगर गहरा कुआं देखकर हर कोई डरा हुआ था। इसी बीच बच्चे की बुआ गायत्री ध्रुव ने बच्चे की जान बचाने अपनी जान की परवाह ना करते हुए अंधेरा होने के बावजूद 20 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी और कुएं में बच्चे को ढूंढने लगी।

ये भी पढ़ें :  Bijapur Naxal Attack : सीएम साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना, बोले - "ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं"

मुंह से बच्चे को सांस देकर बुआ ने बचाई मासूम की जान

गरियाबंद जिला अस्पताल में साहसी बुआ गायत्री ध्रुव ने बताया कि नीचे बच्चे को ढूंढने पर उसकी सांस लगभग बंद हो रही थी। पेट और सीने में पानी भर गया था। बच्चे को उल्टा कर पेट को दबाकर पानी निकाली। फिर भी सांस नहीं चालू हुई तो मुंह से बच्चे को सांस देकर कई बार फेफड़े में दबाने के बाद और खूब पानी निकला और बच्चे की सांस किसी तरह काफी मेहनत के बाद चालू हुई। ऊपर से दूसरे लोगों ने जब रस्सी फेंकी तो अपने साथ लपेटकर बच्चे को लेकर स्वयं ऊपर आई।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

हादसे में टूट गया बुआ का पैर

कुएं में कूदने के चलते साहसी बुआ का टूटा पैर
तब तक लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। वहीं दुखद बात यह भी है कि कुएं में कूदने के चलते साहसी बुआ का पैर टूट गया जिसे गरियाबंद में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *