Breaking
11 Nov 2026, Wed

जयपुर में हिम्मतपुरा स्थित एक होटल में रेव पार्टी कर रहे 50 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर के बगरू थाना क्षेत्र में एक होटल में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर 50 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 10 युवतियां भी शामिल हैं। यह कार्रवाई हिम्मतपुरा स्थित कैलम अथर्व पैलेस एंड रेस्टोरेंट में की गई, जहां बड़ी मात्रा में शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने होटल संचालक को भी शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-अजमेर में समारोह स्थल में चोरी करने वाले तीन शातिर पकड़े, चोरी का माल बरामद

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि होटल में अवैध रूप से रेव पार्टी चल रही है। इसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में मौके पर भेजा गया। पार्टी की पुष्टि होने पर रात 1:30 बजे बगरू और बिंदायका थाना पुलिस की टीम ने होटल पर छापा मारा।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-भीलवाड़ा पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, केरल फ्रॉड का वांछित आरोपी गिरफ्तार

छापे के दौरान कई युवक-युवतियां नशे की हालत में मिले और पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। होटल मालिक से जब शराब परोसने के दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका, जिसके चलते उसे भी हिरासत में लिया गया।

सीआई मोतीलाल के अनुसार रेव पार्टी में डीजे की तेज आवाज पर युवक-युवतियां डांस कर रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर डीजे बंद कराया और पार्टी समाप्त करने के निर्देश दिए। सभी गिरफ्तार लोगों को बिंदायका थाने में रखा गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *