Breaking
22 Nov 2026, Sun

J&K : प्लीज मोदी जी, हमारे लिए अच्छा स्कूल बनवा दो- कठुआ की नन्हीं सीरत ने PM को भेजा वीडियो संदेश

 

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 15 अप्रैल, 2023

 

जम्मू संभाग के जिला कठुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक नन्हीं बच्ची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने स्कूल की दशा के बारे में बता रही है। इतना ही वह बड़े ही मनमोहक अंदाज में पीएम मोदी से स्कूल को अपग्रेड करने की मांग भी कर रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और जमकर शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में बच्ची अपना नाम सीरत नाज बता रही है और खुद को सरकारी लोहाई-मल्हार हाई स्कूल के छात्रा बताया है। वह कहती है कि ‘प्लीज मोदी जी, एक अच्छी सी स्कूल बनवा दो ना।’ इसके बाद सीरत खुद को फ्रेम से बाहर कर अपने स्कूल परिसर का हाल बताते हुए नजर आ रही है। सीरत शिकायती लहजे में कहती है, “मोदी-जी, मुझे ना आप से एक बात कहनी है।” सीरत फिर फोन के कैमरे को दो बंद दरवाजों के ठीक सामने एक खुली ठोस सतह की ओर घुमाती है, जिसे वह प्रिंसिपल के कार्यालय और स्टाफ रूम बता रही है और कहती है- “देखो हमारा फर्श कितना गंदा हो चुका है। हमें यहां नीचे बैठते हैं।’

ये भी पढ़ें :  हिंदुओं को खाली करनी होगी यमुना किनारे की जमीन, हाई कोर्ट का राहत देने से इनकार

 

फिर पीएम मोदी को स्कूल की इमारत के आभासी दौरा दिखाती हुई छात्रा आगे कहती है, “चलो में आप को बड़ी सी बिल्डिंग दिखती हूं आपने स्कूल की।” जैसे ही वह कुछ कदम और चलती है और लेंस को दाईं ओर झुकाती है, एक अधूरी इमारत दिखाई देती है। “ये देखो, पिछले 5 सालों से, देखो कितनी गंदी बिल्डिंग है यहां पे। चलो में आप को अंदर से दिखाती हूं।”

ये भी पढ़ें :  अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार, टिप्पणी- अमेरिका में कोई भारतीय ऐसा करता तो...

आगे सीरत कहती है, “प्लीज, आप से ना रिक्वेस्ट करती हूं, आप ना अच्छा सा स्कूल बना दो। हमें नीचने बैठना पड़ता है। हमारी वर्दी गंदी हो जाती है और फिर हमें मम्मी मारती है। हमरे पास बेंच भी नहीं हैं।” वीडियो में वह नया स्कूल भवन भी दिखा रही है, लेकिन उसकी हालत भी जर्जर बनी हुई है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *