Balrampur News : जिला अस्पताल में शुरू हुई भारत मां की रसोई, समाज के सहयोग से मरीज के परिजनों को मिलेगा भोजन

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 18 अप्रैल, 2023

छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से समाज के सहयोग से 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज में निःशुल्क भारत माँ की रसोई (भोजन सेवा) चलाई जाती है।
इसी सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए जिला अस्पताल बलरामपुर में भी भोजन सेवा शुरू की गई है।

संस्था के जिला प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया की भारत माँ की रसोई के माध्यम से दूर ग्रामीण अंचल से आए हुए मरीज के साथ में एक परिजन को भोजन मिल जाता है पर जिस मरीज के साथ 1 या 2 से अधिक परिजन होते हैं, उनको भोजन नही मिल पाता और बहुत बार हम जब जिला अस्पताल गए तो कई लोगों को बाहर में भोजन बनाते हुए देखे अस्पताल में जब आते हैं तो लोग खुद परेशान रहते हैं और भोजन के लिए भी यह एक बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनके लिए भारत मां की रसोई से निःशुल्क भोजन वितरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरूण साव को नए साल की बधाई देने लोगों का लगा रहा तांता

प्रतिदिन भोजन सेवा से 150 से 200 परिजन लाभान्वित

छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के संभाग प्रभारी आकाश तिवारी ने बताया कि ये सेवा समाज के दानी लोगों के सहयोग से चल रही है। आप भी राष्ट्रनिर्माण के हमारे संकल्प में सहकार्य करें।

प्रथम दिवस का भोजन ओम प्रकाश जयसवाल के सहयोग से प्रायोजित किया गया। ओम प्रकाश जयसवाल, दीनानाथ यादव, देवेन्द्र तिवारी, शैलेश गुप्ता, शर्मिला गुप्ता, बिट्टू पाल, अजय यादव ने स्वयं उपस्थित होकर मरीज के परिजनों को भोजन वितरण किए।

ये भी पढ़ें :  CG में DEO के घर ACB की दबिश : सुबह से पहुंची टीम, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच के बाद किया छापे मारी 

रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल तथा बलरामपुर जिला अस्पताल में चल रहे भोजन सेवा को सुचारू रूप से संचालन में हमारे साथ सेवाभावी युवा अजीत कश्यप, उमेश कुशवाहा, विकास प्रजापति ओम गुप्ता, विकाश कुशवाहा, सुमित सिंह, विकाश चौधरी, पीयूष ठाकुर, आकाश पुरी सभी युवाओं का हमें भरपूर सहयोग मिलता है जिससे यह संचालन हो पाता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment