रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के दीक्षांत समारोह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बघेल सुबह 8.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 8.50 बजे पुलिस अकादमी ग्राउण्ड हेलीपेड चन्दखुरी पहुंचेंगे और वहां नेताजी सुभाचन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी के परेड ग्राउण्ड में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे।
यहां उप पुलिस अधीक्षक बुनियादी प्रशिक्षण के बारहवें सत्र के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक किया गया है।
मुख्यमंत्री सुबह 10.35 बजे चन्दखुरी से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10.45 बजे कृषि महाविद्यालय हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित नवम् दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com