Breaking
17 Nov 2026, Tue

लड़कियों को बहलाने-फुसलाने ले जाते थे महंगे रेस्टॉरेंट, पब और बार, कहाँ से आता है पैसा जांच शुरू

भोपाल

 राजधानी भोपाल में सामने आए लव जिहाद को लेकर अब सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चा है। इस मामले में हर दिन एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। लेकिन आरोपियों को लेकर कुछ सवाल भी खड़े हो रहे हैं जैसे उनके पास पैसे कहां से आते थे और महंगे शौक पूरे करने के लिए कौन मदद करता था। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम इन सवालों के जवाब जुटाने में लग गई है।

ये भी पढ़ें :  डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने मां बगलामुखी के किए दर्शन, नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

आर्थिक रूप से कमजोर है आरोपियों का बैकग्राउंड

दरअसल, राष्ट्रीय महिला आयोग का कहना है कि लव जिहाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पृष्ठभूमि आर्थिक रूप से कमजोर है। जिस तरह की लग्जीरियस लाइफ वे जीते थे, ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि उन्हें फंडिंग कौन करता था। आरोपी थे तो गरीब घर से लेकिन उनके पास महंगाई बाइक और कार थी। साथ ही किराए से लिए कई कमरे हैं जिनका रेंट काफी ज्यादा है।

ये भी पढ़ें :  Indore: दोस्ती के बाद संबंध और धर्म बदलने का दबाव, युवक पर केस दर्ज

आरोपी लड़कियों को बहलाने-फुसलाने के लिए भी महंगे रेस्टॉरेंट, पब और बार में ले जाते थे। जहां से उन्हें अपना शिकार बनाने का खेल शुरू होता था और इसके बाद उनके साथ अश्लीलता की हदें पार कर वीडियो बनाकर वायरल करने की प्लानिंग की जाती थी।

पुलिस ने शुरू की जांच जांच के लिए भोपाल पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने वित्तीय सहायता पहुंचाने वालों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने इस दिशा में जांच शुरू कर दी और लव जिहाद की फंडिंग करने वालों की तलाश में जुट गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *