Breaking
11 Nov 2026, Wed

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, भिलाई, 25 अप्रैल, 2023

भिलाई। आज मंगलवार 25 अप्रैल से लेकर एक मई तक जयंती स्टेडियम मैदान में शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सीहोर के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कथा सुनाएंगे। आयोजन समिति जीवन आनंद फाउंडेशन ने मैदान में जो डोम तैयार किया है, उसकी क्षमता अधिकतम 30 से 40 हजार लोगों की है। इसके अलावा मैदान और आसपास के स्थानों पर भी यदि लोग बैठकर कथा सुनते हैं तो भी अधिकतम एक से सवा लाख लोग ही कार्यक्रम स्थल पर रुक सकते हैं। इससे पहले ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई है।

आपको बताते चलें कि जीवन आनंद फाउण्डेशन एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार की दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हो रही है। 25 अप्रैल से 1 मई तक अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ( सीहोर वाले ) एकांतेश्वर महादेव की कथा का वाचन करेंगे।

पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण को सुनने के लिए दूर दूर से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कथा आज मंगलवार से शुरू होने वाली है, लेकिन कथा स्थल पर सोमवार शाम से ही हजारों लोग डेरा डाल चुके हैं। भिलाई दुर्ग सहित राज्य के अन्य जिलों और पास के राज्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा तक के लोग कथा स्थल पर आकर अपने बैठने और सोने का स्थान आरक्षित कर चुके हैं। रविवार से ही लोग कथा स्थल पर पहुंचने लगे थे और सोमवार की रात तक करीब 15 हजार से ज्यादा लोग कथा स्थल में पहुंच चुके हैं। संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दो हजार से अधिक पुलिस कर्मियों का बल लगाया जा रहा है। 15 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था है। टाउनशिप का रूट भी डायवर्ट किया गया है। इधर पंडित प्रदीप मिश्रा सोमवार देर रात भिलाई पहुंचे।

ये भी पढ़ें :  नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़

40 राजपत्रित अधिकारी, 50 निरीक्षक, दो हजार का बल संभालेगा व्यवस्था

व्यवस्था संभालने पुलिस विभाग से दो हजार जवानों का बल तैनात किया जा रहा है। इसमें 40 राजपत्रित अधिकारी और 50 निरीक्षक भी शामिल हैं। रेंज और ट्रैफिक पुलिस मिलाकर दो हजार जवान तैनात होंगे। इसमें करीब 200 महिला पुलिस हैं।

चार लेयर में सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस ने यहां पर चार लेयर की सुरक्षा व्यवस्था बनाई है। पहले लेयर अंदरुनी होगा, जो कि कार्यक्रम स्थल पर होगा। दूसरा लेयर कार्यक्रम स्थल के बाहर की व्यवस्था संभालेगा। तीसरे लेयर में जयंती स्टेडियम मैदान के चारों तरफ के रोड सेंट्रल एवेन्यु और फारेस्ट एवेन्यु के बीच में रहेगा। चौथा लेयर फारेस्ट एवेन्यु, सेंट्रल एवेन्यु और गैरेज रोड के आसपास रहेगा।

ये भी पढ़ें :  जिहादियों पर सख्त कदम उठाने विहिप ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा – ‘देश में जिहादी तत्व घृणा और आतंक का वातावरण निर्माण कर रहे हैं’

इन स्थानों पर पार्किंग

सेक्टर-1 की तरफ से आने वाले लोग भिलाई विद्यालय और सेक्टर-2 फुटबाल ग्राउंड में अपनी गाड़ियां खड़ी पैदल आगे जाएंगे।

सेक्टर-9 की ओर से आने लोग सेक्टर-7 बीएसपी स्कूल और कल्याण कालेज के पीछे अपनी गाड़ियां खड़ी कर पैदल जाएंगे।

मरोदा रिसाली की तरफ से आने वाले लोग रूआबांधा मैदान और दशहरा मैदान में अपनी गाड़ियां खड़ी करेंगे।

सेक्टर-10 राजेश किराना और सत्यम बेकरी के सामने भी पार्किंग बनाई गई है। यहां पर भी दुर्ग, सेक्टर-9 की तरफ से आने वाले लोग अपनी गाड़ी खड़ी करेंगे।

सेक्टर-6 पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे पार्किंग बनाई गई है। यहां पर चंद्रा मौर्या व प्रियदर्शिनी अंडरब्रिज से आने लोग अपनी गाड़ियां रखेंगे।

सेंट्रल एवेन्यू पर चार पहिया सहित अन्य गाड़ियां प्रतिबंधित रहेंगी। लोगों को टाउनशिप की अंदरूनी सड़कों और फारेस्ट एवेन्यू व गैरेज रोड का इस्तेमाल करना होगा।

चार प्रवेश द्वार बनाए गए, तीन गेट से आम लोगों को मिलेगा प्रवेश

गेट नंबर एक – भिलाई क्लब के सामने

गेट नंबर दो – मिराज सिनेमा के सामने

गेट नंबर तीन – सिविक सेंटर बैंक परिसर के सामने

गेट नंबर चार – चौथा गेट वीआइपी गेट है। उतई तिराहा की तरफ से बने गेट से कथावाचक प्रदीप मिश्रा व अन्य विशिष्ट लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-इकोरेस्टोरेशन पॉलिसी जल्द लागू होगी, वन विभाग ने तैयार किया ड्राफ्ट

 

पार्किंग, पेयजल की सुविधा उपलब्ध, 100 सीसीटीवी कैमरों निगरानी

इस आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इस दौरान व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए 100 सीसीटीवी द्वारा कथा स्थल की निगरानी की जाएगी। आयोजन में दूर दराज से श्रद्धालुओं का आगमन होता है इसके लिए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भक्तजनों के लिए अलग से पार्किंग स्थल भी बनाये गए हैं। पार्किंग के लिए सेक्टर 2, भिलाई विद्यालय , सेक्टर 6 A मार्केट लाल मैदान , सेक्टर 6 कोतवाली पुलिस स्टेशन मैदान, सेक्टर 7 बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल , दिव्यांग ग्राउंड सिविक सेंटर भिलाई होटल के सामने व्यवस्था की गई है।

 

सफाई का विशेष ध्यान

आयोजन समिति ने बताया कि इस वृहद आयोजन के साथ ही यहां पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम एवं हमारे स्वयंसेवक साथियों के साथ ही समाजिक संगठनों द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। मिनी भारत के स्वरूप भिलाई में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में सभी लोग अपना सहयोग दे रहे हैं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हों इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए 100 बायो टायलेट की भी व्यवस्था रखी गई है।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *