Breaking
26 Nov 2026, Thu

 

 

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 अप्रैल, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना कर्नाटक दौरा स्थगित कर दिया है। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दंतेवाड़ा जाकर खुद शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे और ज़मीनी स्थिति का आंकलन करेंगे।

ज्ञात हो कि आज दोपहर दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इसमें 11 जवान शहीद हो गए हैं। दंतेवाड़ा के अरनपुर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स को लेकर जा रहे वाहन पर IED हमला हुआ। शहीद जवानों में 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर शामिल है। सूत्रों के मुताबिक DRG के जवान कल ऑपरेशन पर गए थे। वहां से लौटते समय नक्सलियों ने हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें :  नीति आयोग की रिपोर्ट : देश के आकांक्षी जिलों में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का बेहतर परफॉर्मेंस

हमले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा। यह घटना बहुत दुखद है। नक्सलियों को खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है। योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस हमले के बाद पुलिस ने नक्सलियों को घेर लिया है। दोनों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि और फोर्स को बुला लिया गया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *