Bilaspur Crime News : बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली मां और दो साल की मासूम बेटी की लाश, पति ने कहा- सब कुछ ठीक था

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बिलासपुर, 06 मई, 2023

 

बिलासपुर में बंद कमरे में मां और उसकी 2 साल की मासूम बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटकते मिला है। मासूम बच्ची को पहले फंदे पर लटका कर महिला ने आत्महत्या की है। ऐसी आशंका पुलिस ने जताई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। ग्राम अमने निवासी गीता यादव पति दिनेश (30) गृहणी थी। उसके पति के पास खुद की स्कॉर्पियो हैं, जिसे वह किराए पर चलाता है। संयुक्त परिवार में गीता के ससुर, सास, जेठ, देवर सभी साथ रहते हैं। महिला की सास व जेठानी रिश्तेदारी में बाहर गए हुए हैं। शुक्रवार को पति दिनेश सुबह से बुकिंग पर मध्यप्रदेश के अमरकंटक गया था। वहीं, जेठ भी खेत में काम करने गया था और देवर किसी काम से खैरझिटी गांव गया था।

ये भी पढ़ें :  होर्मुज में ईरानी हमलों का बढ़ा खतरा, अमेरिका ने कमर्शियल टैंकरों की हवाई सुरक्षा का समय घटाया

गाय-भैंस बांधने वाले कमरे में दी जान

महिला का ससुर दूध बेचने कोटा गया था। घर में महिला अपनी दो साल की बेटी कविता के साथ थी। दोपहर को उसका ससुर आया और अपने कमरे में जाकर सो गया। तब बहू और पोती पर उसका ध्यान नहीं गया।

बाद में जेठ आया तो उसकी नजर महिला के कमरे की ओर गई। बहू का कमरा खुला था, पर अंदर कोई नहीं था। उसने इधर-उधर देखा पर मां बेटी का पता नहीं चला। फिर उसने पिता को जाकर बताया। दोनों ने पता लगाया, तब मालूम हुआ कि गाय-भैंस बांधने का कमरा भीतर से बंद था। उन्होंने अंदर झांककर देखा तो गीता व मासूम बच्ची कविता का शव अलग-अलग फांसी के फंदे पर लटक रहा था।

ये भी पढ़ें :  CG Assembly Election : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने की पहली लिस्ट जारी, 21 उम्मीदवार शामिल

गांव के लोगों की जुटी भीड़, पुलिस भी पहुंची

इस घटना की जानकारी उन्होंने पड़ोसियों को दी। देखते ही देखते गांव में यह खबर फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच ग्रामीणों ने कोटा पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने दिनेश और महिला के मायके वालों को फोन पर खबर दी। रात में पति के साथ ही मायके वाले भी गांव पहुंच गए थे। शनिवार की सुबह शव को परिजनों की मौजूदगी में उतारा जाएगा।

ये भी पढ़ें :  Exclusive ब्रेकिंग : RERA का अध्यक्ष कौन होगा? इसका निर्णय करने सोमवार को होगी महत्वपूर्ण बैठक...अध्यक्ष बनने अधिकारियों ने दिखाई जमकर दिलचस्पी

पति ने कहा- सब कुछ ठीक था

पुलिस ने महिला के पति दिनेश से पूछताछ की तो बताया कि वह सुबह जब गाड़ी लेकर गया तो सब कुछ ठीक था। गीता ने उसे नाश्ता देकर भेजा था। पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मायकेवालों से पूछताछ के बाद भी घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment